Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

विपरज निगम ने अपनी गलती से गंवाया विकेट, हुए रन आउट, काव्या मारन का रिएक्शन वायरल


विपरज निगम के रनआउट के बाद काव्या मारन का रिएक्शन
Image Source : X/SCREENGRAB
विपरज निगम के रनआउट के बाद काव्या मारन का रिएक्शन

आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह से सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस मैच में बेहद खराब रहा है। उनकी टीम 29 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा चुकी है। 5 विकेट जल्दी गिरने के वाद विपरज निगम और ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली की पारी को संभाल रहे थे।

विपरज निगम हुए रनआउट

ऐसा लग रहा था कि ये दोनों टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले जाएंगे, लेकिन 62 के स्कोर पर दिल्ली को छठा झटका विपरज निगम के रूप में लगा। विपरज इस मैच में रनआउट हुए। दरअसल 13वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने हल्के हाथों से गैप में शॉट खेला। स्टब्स इस गेंद पर 2 रन लेना चाह रहे थे, इसलिए उन्होंने जैसे ही पहला रन पूरा किया वह आंख बंद करके दूसरे रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद विपरज उन्हें दूसरा रन लेने से रोक रहे थे लेकिन वह उनको देखे बिना ही दूसरा रन लेने के लिए भागते रहे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए और इस तरह से विपरज को बाद में रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस रनआउट के बाद SRH की ऑनर काव्या मारन ने जिस तरह से रिएक्शन दिया वो काफी वायरल हो रहा है।

दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हुए फेल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली के लिए विकेट गिरने के सिलसिला पहली गेंद से शुरू हो गया था। पारी की पहली गेंद पर करुण नायर गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद 6 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा, जब फाफ डु प्लेसिस 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देखते ही देखते 29 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। अभिषेक पारेल (8) केएल राहुल (10) और अक्षर पटेल (6) सभी इस मैच में फ्लॉप रहे। वो तो अंत में ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने 41-41 रनों की पारी खेलकर टीम को 133 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Latest Cricket News





Source link

2694550cookie-checkविपरज निगम ने अपनी गलती से गंवाया विकेट, हुए रन आउट, काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
Artical

Comments are closed.

Amicus counters government stand, says it violates right to autonomy | India News     |     Bihar News : Bihar Sir 2025 Timeline Election Commission Of India Vs 2003 Voter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Al Qaeda Connection: Zeeshan’s Father Refused To Plead, Said – If Done Wrong, He Will Suffer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 First Phase Of Voting Completed Now Second Phase Voting Will Be Held On 2 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: अधिक मलबा वाले इलाकों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएं     |     Chhindwara News: Desi Bomb Exploded In Mouth Of Bull, Died During Treatment; Accused In Custody – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Another Rape Case Against Rcb Bowler Yash Dayal, Minor Files Fir In Jaipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     CET Exam: रोहतक के अभ्यर्थियों को इन छह जगहों से मिलेगी बस, जानें पिकअप प्वाइंट का शेड्यूल     |     Shrikhand Mahadev Yatra : श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर संपन्न, अब पंजीकरण बंद     |     FIDE Women World Cup 2025: कोनेरू हम्पी ने फाइनल में बनाई जगह, अब भारतीय खिलाड़ी से ही होगी टक्कर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088