Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में जुटी अनिल अंबानी की ये कंपनी- कुवैत, यूएई और मलेशिया पर नजरें फील्ड अधिकारियों को सेल्फी हाजिरी में मिलेगी ये छूट, शासन ने इस कारण लिया फैसला Kolkata gangrape case: BJP's fact-finding team visit fuels Bengal political clash - top development | India News Bihar: Violent Clash Between Two Parties In Siwan, One Party Threw Acid And The Other Attacked With A Sword - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Car Rams Into Truck After Braking, Young Man Dies - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति Delhi News: महाराजा रणजीत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि Villagers Angry With Blasting In The Mine Vandalized 6 Vehicles - Katni News Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग Video: बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कार्तिक, महेंद्रगढ़ में हादसा

Bihar: 5 Pressure Ied Bombs Planted To Blow Up The Joint Team Of Bihar-jharkhand Recovered – Amar Ujala Hindi News Live


बिहार और झारखंड की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़े नक्सली मंसूबे को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पांच अति-शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद कर नक्सलियों की उस साजिश को विफल कर दिया, जिसमें वे ऑपरेशन में जुटी सुरक्षा बलों की टीम को विस्फोट में उड़ाने की फिराक में थे।

Trending Videos

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल खात्मे के लक्ष्य को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित नबीनगर, अम्बा, देव और मदनपुर प्रखंडों के झारखंड से सटे दक्षिणी इलाकों में बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

झारखंड पुलिस का सहयोग, पलामू से लगी सीमा पर अभियान तेज

चूंकि ये इलाके झारखंड के पलामू जिले से सटे हुए हैं, इसलिए वहां के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान में झारखंड पुलिस भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। पलामू और औरंगाबाद की पुलिस मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।

पढ़ें: दुकान में घुसे किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा- करंट लगाकर मार डाला

खुफिया इनपुट पर मिली बड़ी सफलता

अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने लडुईया पहाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए अति शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम प्लांट कर रखे हैं। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए बिहार-झारखंड एसटीएफ, सीआरपीएफ और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

जंगल से मिले 5 अति-शक्तिशाली केन आईईडी बम

मदनपुर प्रखंड के लडुईया पहाड़ क्षेत्र में कुछ प्वाइंट चिन्हित कर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान शिकारी नाला के पास से दो-दो किलो वजनी पांच जीवित केन आईईडी बम बरामद किए गए। बरामद बमों को मौके पर ही सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया।

अब तक 102 आईईडी बम किए गए नष्ट

एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि अब तक औरंगाबाद में चलाए गए संयुक्त अभियानों में कुल 102 आईईडी बम बरामद कर नष्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही कार्रवाइयों से नक्सलियों का मनोबल टूटा है और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

2707480cookie-checkBihar: 5 Pressure Ied Bombs Planted To Blow Up The Joint Team Of Bihar-jharkhand Recovered – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में जुटी अनिल अंबानी की ये कंपनी- कुवैत, यूएई और मलेशिया पर नजरें     |     फील्ड अधिकारियों को सेल्फी हाजिरी में मिलेगी ये छूट, शासन ने इस कारण लिया फैसला     |     Kolkata gangrape case: BJP’s fact-finding team visit fuels Bengal political clash – top development | India News     |     Bihar: Violent Clash Between Two Parties In Siwan, One Party Threw Acid And The Other Attacked With A Sword – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Car Rams Into Truck After Braking, Young Man Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति     |     Delhi News: महाराजा रणजीत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     Villagers Angry With Blasting In The Mine Vandalized 6 Vehicles – Katni News     |     Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग     |     Video: बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कार्तिक, महेंद्रगढ़ में हादसा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088