Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

घर की सुंदरता में चार चांद लगाता है जेड प्लांट, जानें कैसे करनी चाहिए इस पौधे की देखभाल


जेड प्लांट
Image Source : FREEPIK
जेड प्लांट

जेड प्लांट को अक्सर लोग घर के कमरे को डेकोरेट करने के लिए लगाते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि जेड प्लांट सिर्फ आपके कमरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। जेड प्लांट सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस कमाल के पौधे की देखभाल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गौर करने वाली बात

आपको बता दें कि जेड प्लांट अपनी सिंचाई यानी इरिगेशन भी खुद करता है। इसका मतलब है कि आपको इस पौधे को ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। 15-20 दिनों में एक बार पानी से स्प्रे कर इस पौधे की सिंचाई की जा सकती है। यकीन मानिए इस पौधे की देखभाल करना बहुत ज्यादा आसान है।

कम रौशनी वाली जगह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेड प्लांट एक तरह का इंडोर प्लांट है यानी आपको इसे कम रौशनी वाली जगह पर रखना चाहिए। अगर आप बिजी रहते हैं और आपके पास पौधों की देखभाल करने के लिए ज्यादा समय नहीं बच पाता है, तो आपके लिए जेड प्लांट एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप चाहें तो आप जेड प्लांड को अपनी ऑफिस डेस्क पर या फिर अपनी स्टडी टेबल पर रख सकते हैं क्योंकि इस पौधे को दिमाग की एकाग्रता के लिए फायदेमंद माना जाता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

जेड प्लांट हवा को साफ रखने में मददगार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने घर में जेड प्लांट लगाकर हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर कर ताजी हवा में सांस ले सकते हैं। जेड प्लांट सूखी खांसी या फिर सांस की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। जेड प्लांट आपके तनाव को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

2710270cookie-checkघर की सुंदरता में चार चांद लगाता है जेड प्लांट, जानें कैसे करनी चाहिए इस पौधे की देखभाल
Artical

Comments are closed.

Cctv Footage Of Car Theft – Amar Ujala Hindi News Live     |     Prayers and panic playlists: When flying becomes a phobia | India News     |     CBSE ने किया खास समारोह का ऐलान, रीडिंग की आदत को मिलेगा बढ़ावा, स्कूलों को नोटिस जारी, 19 जून से होगी शुरुआत      |     Bihar News : Two Injured In Firing Patna Bihar Police Dispute Over Demanding Outstanding Money – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Women Molested During Ganga Bath, Lathi-charge In Protest, Video Goes Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Helicopter Crash Pilot Chauhan Had Become Father Of Twins Just Two Months Ago – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबकर छह साल के बच्चे की मौत     |     There Was A Stir After The Body Of A Railway Gangman Found Under Suspicious Circumstances – Madhya Pradesh News     |     Punjab Governor Gulab Chand Kataria’s Visit To Jodhpur – Jodhpur News     |     पहले टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मिली जगह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088