Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jaipur News: Youth Stopped Car On Road And Started Distributing Beer To People, Video Surfaced On Social Media - Amar Ujala Hindi News Live Kurukshetra: मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क पर बना दी दीवार, लगा लंबा जाम, जानें पूरा मामला Bilaspur News: छत से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान दम तोड़ा, एम्स बिलासपुर में चल रहा था उपचार इंग्लैंड में इतिहास रचेंगे जसप्रीत बुमराह, टूट जाएगा पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज का कीर्तिमान 'दृश्यम' एक्ट्रेस का पूरा हुआ परिवार, दोबारा बनी मां, शेयर की क्यूट फैमिली फोटो Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा 6000 रुपये का Limited Offer World Bank ने भारत की FY2026 की ग्रोथ रेट 6.3% पर बरकरार रखी, जानें और क्या कहा ‘Pippi Pippi Dum Dum Dum’ Lights Up Mumbai, Star-Studded Song Launch of ‘Kuberaa’ Steals the Show India's anti-terror outreach: PM Modi meets all-party delegations; members share experiences | India News भोपाल स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ का असर, संदिग्धों पर कसा शिकंजा, चोरी करने से पहले ही पकड़े युवक

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में दर्ज की गई 2.06 अरब डॉलर की गिरावट, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी


forex reserves of india, forex reserves, foreign exchange reserves, us dollar, rbi, reserve bank of

Photo:FREEPIK सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था विदेशी मुद्रा भंडार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में दो हफ्तों से जारी तेजी पर इस हफ्ते विराम लग गया। 2 मई को खत्म हुए हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.06 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा भंडार 686.06 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि इससे एक हफ्ते पहले, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 688.13 अरब डॉलर हो गया था। जबकि, उससे भी एक हफ्ते पहले यानी 18 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में मुद्रा भंडार में 8.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद ये 686.14 अरब डॉलर हो गया था।

सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था विदेशी मुद्रा भंडार

सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से ही मुद्रा भंडार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 51.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.18 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

भारत के गोल्ड रिजर्व में भी दर्ज की गई गिरावट

इसके साथ ही, समीक्षाधीन सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) की वैल्यू 2.54 करोड़ डॉलर घटकर 81.82 अरब डॉलर रह गई। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3 करोड़ डॉलर घटकर 18.56 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 30 लाख डॉलर घटकर 4.51 अरब डॉलर रह गया। 

Latest Business News





Source link

2719090cookie-checkभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में दर्ज की गई 2.06 अरब डॉलर की गिरावट, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी
Artical

Comments are closed.

Jaipur News: Youth Stopped Car On Road And Started Distributing Beer To People, Video Surfaced On Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kurukshetra: मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क पर बना दी दीवार, लगा लंबा जाम, जानें पूरा मामला     |     Bilaspur News: छत से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान दम तोड़ा, एम्स बिलासपुर में चल रहा था उपचार     |     इंग्लैंड में इतिहास रचेंगे जसप्रीत बुमराह, टूट जाएगा पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज का कीर्तिमान     |     ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस का पूरा हुआ परिवार, दोबारा बनी मां, शेयर की क्यूट फैमिली फोटो     |     Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा 6000 रुपये का Limited Offer     |     World Bank ने भारत की FY2026 की ग्रोथ रेट 6.3% पर बरकरार रखी, जानें और क्या कहा     |     ‘Pippi Pippi Dum Dum Dum’ Lights Up Mumbai, Star-Studded Song Launch of ‘Kuberaa’ Steals the Show     |     India’s anti-terror outreach: PM Modi meets all-party delegations; members share experiences | India News     |     भोपाल स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ का असर, संदिग्धों पर कसा शिकंजा, चोरी करने से पहले ही पकड़े युवक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088