Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Mask has come off': Rahul flays RSS over call to drop 'secular' from Constitution; says 'they want Manusmriti' | India News Four Innocent Children Who Went To Take Bath In Harboda River Died By Drowning - Amar Ujala Hindi News Live Gujarat Jagannath Rath Yatra Security Anti Drone Gun Surveillance Use In Operation Sindoor Axiscades Aerospace - Amar Ujala Hindi News Live Poet Gopaldas Neeraj's Son's Family Stuck In Georgia Returned Home Safely - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले Meerut: Toll Tax Will Increase From July 1, Know What Will Be The New Rates - Amar Ujala Hindi News Live Ajablal Uikey Of Dhudhoda Swept Away In The Parradol Drain, Grabbing A Tree Branch And Trying To Escape. - Madhya Pradesh News Transfer News: राज्य शासन ने तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, तबादला कर दूसरे जिलों में भेजा झुंझनू में फर्जी रजिस्ट्री गैंग का खुलासा: करोड़ों की जमीनें हड़पने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा; मुख्य सरगना फरार HP Tourism: मानसून सीजन में हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में 40 फीसदी तक छूट, सूची वेबसाइट पर डाली

Indore-news-300-year-old-ahilya-bawdi-inauguration-by-cm – Amar Ujala Hindi News Live


इंदौर जिले के कनाड़िया में स्थित मां देवी अहिल्या बाई होलकर द्वारा निर्मित 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर पूर्ण कर लिया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण की इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगामी इंदौर प्रवास के दौरान  इस ऐतिहासिक बावड़ी का लोकार्पण और देवी अहिल्या माता की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है।

Trending Videos

Indore News: 500 पूर्व सैनिकों का प्रण! संकट आया तो फिर पहनेंगे वर्दी

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कनाड़िया पहुंचकर इस कार्य का अवलोकन किया। मंत्री सिलावट ने बताया कि यह बावड़ी न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत इसे एक संभावित प्रमुख पर्यटन केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि इसकी सुंदरता और महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और इंदौर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होगी।

जल संरक्षण का जीता-जागता उदाहरण 

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा यह बावड़ी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मां अहिल्या बाई होलकर की स्मृति से जुड़ी यह संरचना जल संरक्षण का जीता-जागता उदाहरण है। हम इसे सिर्फ संवार नहीं रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बना रहे हैं। यह पहल केवल विरासत संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का भी एक प्रत्यक्ष उदाहरण है। वर्षों से उपेक्षित रही यह बावड़ी अब पुनर्जीवित होकर वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

पिछले वर्ष सितंबर माह में कनाड़िया के दौरे पर जल संसाधन मंत्री सिलावट पहुंचे तो उन्हें  जानकारी मिली कि यह बावड़ी मां अहिल्या बाई होलकर द्वारा निर्मित की गई थी और वर्तमान में कुछ लोग इसे मिट्टी से भरकर अन्य उपयोग में लेना चाह रहे हैं, तब उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर इसके किसी अन्य उपयोग पर रोक लगाई। इसके पश्चात अधिकारियों के साथ बैठक की और जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर तेज़ी से कार्य प्रारंभ करवाया गया। यह कार्य अब लगभग पूर्ण हो गया है। जल संरक्षण की यह पहल ना केवल इंदौर की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह जल संरक्षण, पर्यटन और सांस्कृतिक जागरूकता का सुंदर संगम भी है।



Source link

2722380cookie-checkIndore-news-300-year-old-ahilya-bawdi-inauguration-by-cm – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘Mask has come off’: Rahul flays RSS over call to drop ‘secular’ from Constitution; says ‘they want Manusmriti’ | India News     |     Four Innocent Children Who Went To Take Bath In Harboda River Died By Drowning – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gujarat Jagannath Rath Yatra Security Anti Drone Gun Surveillance Use In Operation Sindoor Axiscades Aerospace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Poet Gopaldas Neeraj’s Son’s Family Stuck In Georgia Returned Home Safely – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले     |     Meerut: Toll Tax Will Increase From July 1, Know What Will Be The New Rates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ajablal Uikey Of Dhudhoda Swept Away In The Parradol Drain, Grabbing A Tree Branch And Trying To Escape. – Madhya Pradesh News     |     Transfer News: राज्य शासन ने तहसीलदारों को बनाया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, तबादला कर दूसरे जिलों में भेजा     |     झुंझनू में फर्जी रजिस्ट्री गैंग का खुलासा: करोड़ों की जमीनें हड़पने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा; मुख्य सरगना फरार     |     HP Tourism: मानसून सीजन में हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में 40 फीसदी तक छूट, सूची वेबसाइट पर डाली     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088