हेडलाइंस
Indore:तिंछाफाॅल की खाई किनारे बैठकर दो दोस्त पी रहे थे शराब, गिरने से दोनों की मौत - Indore: Two Friends Were Drinking Alcohol While Sitting On The Edge Of The Tinchafall Ravine, Both Died After Upsc Result 2025:दंगों और साइबर क्राइम के लिए बदनाम मेवात से निकली नई मिसाल, इंशा खान ने हासिल की 678वीं रैंक - Mevat Insha Khan Upsc Success 678th Rank Civil Services 2026 Sirsa:ऐलनाबाद के पास खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज के फंक्शन के नाम वाले गुब्बारे, पुलिस मौके पर पहुंची - Balloons Bearing The Name Of Lahore College Function Fell In The Fields Near Ellenabad In Sirsa Lpg Price Hike:हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, अब इतने रुपये में मिलेगा, जानें प्रमुख शहरों के दाम - Lpg Cylinders Become More Expensive In Himachal, Knowprices In Major Cities, Petrol Diesel Pri... IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है भारत, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड धुरंधर में इश्क कर लूटी लाइमलाइट, अब दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन ने उठा ली बंदूक, बिगड़ने वाला है पाकिस्तानी सियासत का मौसम WhatsApp में आया एक और तगड़ा फीचर, Sticker सर्च करने की टेंशन हुई खत्म Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ No confidence motion against Om Birla: TMC MPs likely to vote in favour of resolution | India News Dhurandhar The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज, हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने उड़ाए होश

प्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट

Relationship

क्या आपके रिश्ते में वो ‘कुछ तो गड़बड़ है’ वाली फीलिंग आ रही है? अक्सर धोखा देने वाले लोग कुछ खास आदतों के जरिए खुद को एक्सपोज कर देते हैं, बस जरूरत होती है उन्हें सही समय पर पहचानने की। अगर आपके पार्टनर में ये आदतें दिखने लगी हैं तो यह सिर्फ इत्तेफाक नहीं है। ये उन संकेतों में से हैं जो बताते हैं कि आपके रिश्ते में कोई तीसरा शख्स एंट्री ले चुका है या लेने वाला है।

आज की डेट में रिलेशनशिप्स में चीटिंग कोई नई बात नहीं रह गई है। सोशल मीडिया, डिजिटल चैटिंग और फ्री लाइफस्टाइल के चलते लोग जल्दी बहक जाते हैं। कई बार हमें शक होता है, पर सबूत नहीं मिलते। ऐसे में साइकोलॉजिस्ट्स और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि धोखा देने वाले लोगों में कुछ कॉमन आदतें होती हैं जो वक्त से पहले पहचान ली जाएं तो दिल टूटने से बचाया जा सकता है।

रिलेशनशिप में धोखा देने वालों की 5 खास आदतें

फोन छिपाकर चलाना या पासवर्ड बदलते रहना

अगर आपका पार्टनर अचानक फोन में लॉक लगाने लगे या आपका हाथ लगते ही फोन छिपा ले, तो सतर्क हो जाइए। ये क्लासिक साइन है कि कुछ छिपाया जा रहा है।

हर बात पर झूठ बोलना या बात घुमाना

जब इंसान झूठ बोलने लगे, तो वह अपने ही झूठ में फंसने लगता है। अगर आपके पार्टनर की बातें पहले जैसी नहीं रहीं, हर बात में बहाना या सफाई देने लगे, तो धोखे का खतरा हो सकता है।

अचानक ज्यादा सजने-संवरने लगना

बिना वजह अचानक नया परफ्यूम, नई ड्रेसिंग स्टाइल या जिम जॉइन करना, ये सब संकेत हो सकते हैं कि कोई नया इंसान उनके ध्यान का केंद्र बन चुका है।

आपके साथ टाइम स्पेंड करने से बचना

पार्टनर अगर हर बार बिजी होने का बहाना बनाए, साथ बैठने से बचे और हर बात में दूरी बनाए, तो यह रिश्ते में इमोशनल गैप का इंडिकेटर हो सकता है।

गिल्ट की जगह एटिट्यूड

अगर धोखा देने के बावजूद पार्टनर को कोई पछतावा नहीं, बल्कि वो आपको ही गलत ठहराने लगे तो यह सबसे खतरनाक स्टेज होती है। ऐसे में दूरी बना लेना ही बेहतर होता है।

ऐसे लोगों से बचना क्यों है जरूरी?

रिश्ते में ट्रस्ट सबसे मजबूत नींव होती है। जब एक बार वो टूट जाए, तो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता। धोखा देने वाले लोग न सिर्फ आपके दिल को तोड़ते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी डगमगा देते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, डिप्रेशन, इनसिक्योरिटी और अकेलापन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसे रिश्तों से बाहर निकलना ही बेहतर होता है, जहां प्यार के नाम पर सिर्फ छल हो। किसी का इंतजार करते रहना, जो वापस आना ही नहीं चाहता, सिर्फ वक्त की बर्बादी है।

क्या करें जब आपको पार्टनर पर शक हो?

अगर आपके मन में शक है, तो पहले खुद को शांत करें। सीधे टकराव के बजाय बातें करें। उनकी बॉडी लैंग्वेज और जवाबों पर गौर करें। जरूरत पड़े तो रिलेशनशिप काउंसलिंग लें। लेकिन अगर बार-बार आपकी भावनाएं आहत हो रही हैं, तो बेहतर होगा कि आप खुद को प्राथमिकता दें और आगे बढ़ने का फैसला लें।

 

2765140cookie-checkप्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट
Artical

Comments are closed.

Indore:तिंछाफाॅल की खाई किनारे बैठकर दो दोस्त पी रहे थे शराब, गिरने से दोनों की मौत – Indore: Two Friends Were Drinking Alcohol While Sitting On The Edge Of The Tinchafall Ravine, Both Died After     |     Upsc Result 2025:दंगों और साइबर क्राइम के लिए बदनाम मेवात से निकली नई मिसाल, इंशा खान ने हासिल की 678वीं रैंक – Mevat Insha Khan Upsc Success 678th Rank Civil Services 2026     |     Sirsa:ऐलनाबाद के पास खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज के फंक्शन के नाम वाले गुब्बारे, पुलिस मौके पर पहुंची – Balloons Bearing The Name Of Lahore College Function Fell In The Fields Near Ellenabad In Sirsa     |     Lpg Price Hike:हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, अब इतने रुपये में मिलेगा, जानें प्रमुख शहरों के दाम – Lpg Cylinders Become More Expensive In Himachal, Knowprices In Major Cities, Petrol Diesel Price     |     IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है भारत, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड     |     धुरंधर में इश्क कर लूटी लाइमलाइट, अब दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन ने उठा ली बंदूक, बिगड़ने वाला है पाकिस्तानी सियासत का मौसम     |     WhatsApp में आया एक और तगड़ा फीचर, Sticker सर्च करने की टेंशन हुई खत्म     |     Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ     |     No confidence motion against Om Birla: TMC MPs likely to vote in favour of resolution | India News     |     Dhurandhar The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज, हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने उड़ाए होश     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088