Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में हर शनिवार मनाया जाएगा ‘सुरक्षित शनिवार’, बच्चे सीखेंगे बचाव के गुर Devotees Will Be Able To Know The Legal Aspect Of The 500-year History Of The Ram Mandir Movement - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Panchayat Chunav: मानसून में निर्वाचन आयोग के लिए चुनौतियों का चुनाव...खूब बरसेंगे मेघ Delhi News: अमेरिकी नागरिक पर चाकू से हमला कर लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार All Petrol Pumps Were Inspected Before Cm Visit - Khandwa News The New Rule On Hindi Language Will Not Be Implemented In The State Schools For Now, Cm Fadnavis Announced - Amar Ujala Hindi News Live 19th State Level Statistics Day Celebration Concluded, Chief Minister Said- Accurate Data Is Necessary For Dev - Amar Ujala Hindi News Live Shimla: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने 12वीं हॉफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, हर वर्ग के लोग हुए दौड़ में शामिल SA vs ZIM: टेस्ट सीरीज के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर हो गया बाहर शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर रो पड़े पराग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

कहीं नमक का मैदान तो कहीं ग्लास बीच, जानिए दुनिया के इन 5 अनूठे पर्यटन स्थल के बारे में

Best travel places in the world

पर्यटन सिर्फ घूमना-फिरना नहीं है। ये दरअसल एक ऐसी खिड़की है जो आपको दुनिया के रंग-बिरंगे पन्नों की झलक दिखाती है। यात्राएं न सिर्फ थके हुए मन को राहत देती हैं, बल्कि हमारे सोच के दायरे को भी विस्तृत करती हैं। पर्यटन को अक्सर सिर्फ मनोरंजन या आराम करने का माध्यम समझा जाता है, लेकिन इसकी भूमिका इससे कहीं बड़ी और गहरी है। यह व्यक्ति को नई संस्कृतियों से जोड़ता है, परंपराओं को समझने का मौका देता है और सामाजिक सहिष्णुता बढ़ाता है। जब कोई व्यक्ति किसी नई जगह जाता है, वहां के लोगों से मिलता है तो उनकी भाषा, पहनावा, खानपान और जीवनशैली को करीब से जानता है।

पर्यटन का अर्थ है यात्रा करना और नए-नए स्थानों की खोज करना। हम अक्सर अपने परिवार या दोस्तों के साथ नई यात्राओं पर निकलते हैं। लेकिन आप घूमने के लिए स्थान कैसे तय करते हैं। क्या आपने दुनिया के कुछ ऐसे स्थान डिस्कवर किए हैं..जो अपने आप में अनोखे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी विशेषताओं के कारण बेहद अनूठे माने जाते हैं। ये वो जगहें हैं जहां पृथ्वी का सौंदर्य, इंसानी रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत इन्हें खास बनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनोखे टूरिस्ट प्लेस के बारे में।

1. सैलिनास ग्रैंडेस, अर्जेंटीना: नमक का चमकता मैदान

अर्जेंटीना में 3,200 वर्ग किलोमीटर में फैला सैलिनास ग्रैंडेस एक विशाल नमक का मैदान है। बाद यह एक विशाल दर्पण की तरह दिखने लगता है जिसमें आसमान को प्रतिबिंब दिखता है। दुनियाभर से पर्यटक यहां नमक बनाने की प्रक्रिया देखने के लिए और स्थानीय हस्तशिल्प खरीदारी करने आते हैं। यह मैदान नमक उत्पादन का बड़ा स्रोत है जिससे स्थानीय लोगों की रोज़ी-रोटी चलती है।

2. ग्लास बीच, कैलिफोर्निया, अमेरिका: कांच का रंग-बिरंगा तट

कैलिफोर्निया के फोर्ट ब्रैग में स्थित यह समुद्र तट रंग-बिरंगे कांच के टुकड़ों से सजा हुआ है जो समुद्र की लहरों से चिकने और चमकदार बन गए हैं। काफी पहले इस इलाके को स्थानीय लोग और फैक्ट्रियाँ एक डंपिंग ज़ोन के रूप में इस्तेमाल करते थे। प्लास्टिक, मेटल, और खासकर कांच की बोतलें यहाँ समुद्र में फेंकी जाती थीं। यह स्थिति दशकों तक बनी रही। लेकिन समय के साथ लहरों ने इन कांच के टुकड़ों को घिसकर चिकना, गोल और चमकदार बना दिया। अब लोग यहां कला और प्रकृति का मेल देखने दूर दूर से आते हैं। यह तट दिखाता है कि प्रकृति कचरे को भी खूबसूरत बना सकती है।

3. साक्सेरे म्यूडस, चिली: रंग-बिरंगी चट्टानों का पहाड़

चिली के अटाकामा रेगिस्तान की गर्म, सूखी और वीरान धरती के बीच बसा है एक चमत्कारी कोना”रेनबो वैली”। ये पर्वत अपनी लाल, गुलाबी, हरी, सफेद और नारंगी चट्टानों के लिए जाना जाता है। रेनबो वैली न सिर्फ भूगोल प्रेमियों के लिए बल्कि फोटोग्राफरों, यात्रियों और अध्यात्मिक खोज में लगे लोगों के लिए भी एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बन चुका है। इस घाटी में सुबह की धूप जब इन रंगों पर पड़ती है तो लगता है जैसे धरती ने खुद इंद्रधनुष पहन लिया हो।

4. हांग सॉन डूंग, वियतनाम: विशाल गुफा का जादू

वियतनाम की गहराइयों में छिपी “हांग सॉन डूंग” गुफा को देखकर लगता है मानो पृथ्वी ने अपने भीतर एक और दुनिया रच रखी हो। यह दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात प्राकृतिक गुफा है जो इतनी विशाल है कि इसमें एक पूरा जंगल, एक बहती हुई नदी और यहाँ तक कि बादल भी बनते हैं। यहां सूर्यास्त में लाखों चमगादड़ बाहर उड़ते हैं। प्रकृति का चमत्कार को देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश, भारत: शांति और सौंदर्य का घर

तवांग भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में बसा एक ऐसा शहर है जो अपनी बर्फ से ढकी चोटियों के लिए मशहूर है। भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ जो 17वीं सदी में बना था। यहां 400 से अधिक बौद्ध भिक्षु रहते हैं और यह मठ तिब्बती बौद्ध परंपरा का केंद्र है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को सम्मोहित कर लेता है। हिमालय की गोद में बसा तवांग तवांग मठ सेला दर्रा और पीटीएसओ झील के लिए जाना जाता है। लोग यहां हिमालय की सुंदरता देखने और शांति का अनुभव करने के लिए आते है।

2768900cookie-checkकहीं नमक का मैदान तो कहीं ग्लास बीच, जानिए दुनिया के इन 5 अनूठे पर्यटन स्थल के बारे में
Artical

Comments are closed.

Bihar: माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में हर शनिवार मनाया जाएगा ‘सुरक्षित शनिवार’, बच्चे सीखेंगे बचाव के गुर     |     Devotees Will Be Able To Know The Legal Aspect Of The 500-year History Of The Ram Mandir Movement – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Panchayat Chunav: मानसून में निर्वाचन आयोग के लिए चुनौतियों का चुनाव…खूब बरसेंगे मेघ     |     Delhi News: अमेरिकी नागरिक पर चाकू से हमला कर लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार     |     All Petrol Pumps Were Inspected Before Cm Visit – Khandwa News     |     The New Rule On Hindi Language Will Not Be Implemented In The State Schools For Now, Cm Fadnavis Announced – Amar Ujala Hindi News Live     |     19th State Level Statistics Day Celebration Concluded, Chief Minister Said- Accurate Data Is Necessary For Dev – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने 12वीं हॉफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, हर वर्ग के लोग हुए दौड़ में शामिल     |     SA vs ZIM: टेस्ट सीरीज के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर हो गया बाहर     |     शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर रो पड़े पराग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088