Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : ठनका गिरने से दो भाई और महिला समेत चार लोगों की मौत, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल Hardoi: टड़ियावां के दो गांवों से 500 से ज्यादा फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी Gwalior-chambal Region Will Become The New Centre Of Development - Chief Minister Dr. Yadav - Gwalior News - Gwalior News:सीएम बोले Kaliyuga Father Sold His Minor Daughter Four Times, She Became A Victim Of Rape - Banswara News Mandi: गृह मंत्री ने जयराम ठाकुर से फोन पर की बात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ली जानकारी SIA files chargesheet against Hizbul chief, 10 others in narco terror case in Jammu | India News आकाशदीप की आग उगलती गेंद, पहले बल्लेबाज को किया चित, फिर स्टंप को हुआ नुकसान 'बॉर्डर' घुंघराले बालों वाली हसीना, जिसकी कंजी आंखों ने सबको कर दिया था दीवाना, 28 साल बाद इतना बदल गया लुक Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल Huge Crowd Of Devotees Gathered To Perform Govardhan Parikrama In Mudia Mela In Mathura - Amar Ujala Hindi News Live

एक्टिंग में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं ‘ये हैं मोहब्बतें’ की ‘छोटी रूही’, चौंका देंगे 12वीं के नंबर


Ruhanika Dhawan
Image Source : INSTAGRAM
रुहानिका धवन

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की ‘छोटी रूही’ तो आप सबको याद होगी। सीरियल में रूही का किरदार रुहानिका धवन ने निभाया था। इस किरदार के जरिए रुहानिका धवन ने घर-घर में अपनी पहचान और जगह बना ली थी। ये हैं मोहब्बतें में छोटी रूही के किरदार से दर्शकों के दिल जीतने वालीं रुहानिका अब बड़ी हो चुकी हैं। 17 साल की रुहानिका अब अपने 12वीं के रिजल्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, रुहानिका का 12वीं का रिजल्ट आ गया और अपने रिजल्ट से उन्होंने साबित कर दिया है है कि वह एक्टिंग में ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल हैं।

रुहानिका ने 12वीं में हासिल किए 91 प्रतिशत मार्क्स

रुहानिका धवन ने 12वीं में 91 प्रतिशत मार्क्स स्कोर किया है। 20 मई को रिजल्ट घोषित हुए थे, जिसमें रुहानिका ने 91 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। इंडिया फॉरम को बताते हुए रुहानिका ने अपने रिजल्ट पर खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे उन्होंने पढ़ाई के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली और आज उन्हें अपना ये फैसला बिलकुल सही लगता है। रुहानिका के साथ उनका पूरा परिवार उनके स्कोर को लेकर काफी खुश है।

एक्टिंग छोड़ने का फैसला बिलकुल सही- रुहानिका

रुहानिका ने अपने रिजल्ट को लेकर कहा- ‘जब मेरी उम्र के कई लोग टीवी या फिल्मों में काम कर रहे थे, मैंने एक्टिंग छोड़कर अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई और स्कूल पर लगाने का फैसला किया था। आज मुझे अपना वो फैसला एकदम सही लग रहा है। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे खुशी है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरी उतर सकी हूं।’

इस शो ने दिलाई पहचान

रुहानिका धवन के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। रुहानिका ने दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर ‘ये हैं मोहब्बतें’ में रूही का किरदार निभाया था और उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। शो में इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनकी बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया, जो शो के बाद भी जस की तस बनी हुई है। रुहानिका आए दिन अपनी ईशी मां यानी दिव्यांका के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

फिल्मों में भी किया काम

‘ये हैं मोहब्बतें’ के बाद रुहानिका धवन ने ‘मेरे साईं’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज में भी काम किया। इसके अलावा वह सलमान खान की ‘जय हो’ और सनी देओल की ‘घायलः वन्स अगेन’ में भी नजर आ चुकी हैं। इन टीवी शोज और फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने पढ़ाई पर अपना ध्यान लगाने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली। हालांकि, रुहानिका सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।





Source link

2771770cookie-checkएक्टिंग में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं ‘ये हैं मोहब्बतें’ की ‘छोटी रूही’, चौंका देंगे 12वीं के नंबर
Artical

Comments are closed.

Bihar News : ठनका गिरने से दो भाई और महिला समेत चार लोगों की मौत, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल     |     Hardoi: टड़ियावां के दो गांवों से 500 से ज्यादा फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी     |     Gwalior-chambal Region Will Become The New Centre Of Development – Chief Minister Dr. Yadav – Gwalior News – Gwalior News:सीएम बोले     |     Kaliyuga Father Sold His Minor Daughter Four Times, She Became A Victim Of Rape – Banswara News     |     Mandi: गृह मंत्री ने जयराम ठाकुर से फोन पर की बात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ली जानकारी     |     SIA files chargesheet against Hizbul chief, 10 others in narco terror case in Jammu | India News     |     आकाशदीप की आग उगलती गेंद, पहले बल्लेबाज को किया चित, फिर स्टंप को हुआ नुकसान     |     ‘बॉर्डर’ घुंघराले बालों वाली हसीना, जिसकी कंजी आंखों ने सबको कर दिया था दीवाना, 28 साल बाद इतना बदल गया लुक     |     Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल     |     Huge Crowd Of Devotees Gathered To Perform Govardhan Parikrama In Mudia Mela In Mathura – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088