Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

RCB का मास्टरस्ट्रोक, इस घातक गेंदबाज की एंट्री से विरोधियों की टेंशन हाई!


आरसीबी की टीम
Image Source : GETTY
आरसीबी की टीम

RCB Team: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने हाल ही में भारत वापस लौटे जोश हेजलवुड को मौका दिया है। उन्होंने नुवान तुषारा की जगह ली है।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव

टॉस के समय आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट बहुत सख्त लग रहा है, घास अच्छी तरह से ढकी हुई है और पहले कुछ ओवर्स में अच्छा करने की कोशिश करेंगे। पिछले गेम में सभी ने 100 प्रतिशत से अधिक दिया। जितेश शर्मा, फिल साल्ट और विराट कोहली जबरदस्त थे। हमारे लिए इस मैच में एक बदलाव होता है और जोश हेजलवुड को जगह मिलती है।

आईपीएल रुकने के बाद लौटे थे ऑस्ट्रेलिया

जोश हेजलवुड ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद जब आईपीएल 2025 को भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से रोका गया था। तब वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। वह कंधे की चोट से भी उबर रहे हैं। अब वह प्लेऑफ से पहले ही वापस लौटे हैं और उनकी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री भी हो गई है।

आरसीबी की टीम को मिलेगी मजबूती

जोश हेजलवुड बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मौजूदा सीजन में वह आरसीबी की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम धुरी रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। वह 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब उनकी वापसी ने आरसीबी को तो मजबूती तो दी है। इसके अलावा दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी जरूर बजा दी है। हेजलवुड के पास सटीक लाइन-लेंथ और यॉर्कर करने की काबिलियत है। वह टी20 क्रिकेट में किफायती भी साबित होते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: 

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

Latest Cricket News





Source link

2799970cookie-checkRCB का मास्टरस्ट्रोक, इस घातक गेंदबाज की एंट्री से विरोधियों की टेंशन हाई!
Artical

Comments are closed.

शुभमन गिल नादान कप्तान, ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करने में पूरी तरह से चूके     |     ‘फुलेरा’ नहीं… यहां हुई है ‘पंचायत’ से ‘पंचायत 4’ तक की शूटिंग, जान लें सही पता नहीं तो पहुंच जाएंगे दूसरे गांव     |     Axiom partners with India’s skyroot to boost access to low-earth orbit | India News     |     Muzaffarpur Bihar News :road Accident Container Crush Farmer Crime News Muzaffarpur News – Bihar News     |     Kanpur: After The Death Of The Contractor, The Police Sealed The Entire Resort – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय संरक्षण सम्मेलन-2025: बोले भूपेंद्र यादव-हरा भरा भारत बनाने के लिए परंपरा और विज्ञान में तालमेल हो     |     Delhi News: जीटीबी में अस्पताल में यौन उत्पीड़न पीड़िता युवती ने तोड़ा दम     |     Woman Slits Her Own Throat And Dies – Jabalpur News     |     Ajmer News: Meeting In Panchayat Office Regarding Muharram Program – Ajmer News     |     A Prisoner Who Abscond From Jail Entered A House And Shot An Old Man, Know The Whole Story – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088