Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान Operation Sindoor: Congress renews 'India lost jets' claim, says 'Modi government compromised national security' | India News Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program - Amar Ujala Hindi News Live MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk - Amar Ujala Hindi News Live 32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today - Amar Ujala Hindi News Live भारत में कहां खेला जा सकता है WTC फाइनल? रवि शास्त्री ने लिया इस स्टेडियम का नाम शिल्पा शेट्टी को याद आई अपनी 18 साल पुरानी फिल्म, सनी देओल के साथ शेयर किया वीडियो, धर्मेंद्र भी आए नजर

पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं? इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान वरना हो जाएगा नुकसान


प्रॉपर्टी

Photo:PIXABAY प्रॉपर्टी

अपने परिवार के लिए घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, खासकर जब आप पहली बार घर ले रहे हों। यह एक बहुत ही खास अहसास होता है। पहली बार घर खरीदने वालों को कई जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी पहली बार कोई घर, मकान या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये टिप्स आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगी।

1. होम लोन को समझदारी से लें

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो बैंक आपको प्रॉपर्टी की कीमत का 90% तक लोन दे सकते हैं। समझदारी इसी में है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा डाउन पेमेंट करें। इससे आपकी मासिक किस्त (EMI) कम होगी और लंबे समय तक भारी बोझ से बचा जा सकेगा। होम लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों और NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) से संपर्क करें। जहां आपको सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिले, वहीं से लें।

2. अपनी सैलरी का करें आकलन

होम लोन लेते समय अपनी वर्तमान सैलरी के साथ-साथ यह भी सोचें कि आने वाले सालों में आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है। याद रखें कि आपको घर का पूरा खर्च अपनी सैलरी में से ही उठाना है, जिसमें EMI के अलावा रखरखाव और अन्य खर्चे भी शामिल होंगे।

3. अपने खर्चों पर लगाम लगाएं

होम लोन लेने से पहले अपने खर्चों का हिसाब-किताब बनाएं। जहां खर्च कम किया जा सके या बंद किया जा सके, वहां तुरंत काम करें। फिजूलखर्ची से बचें ताकि भविष्य में कभी भी EMI भरने में दिक्कत न आए। बचत करने की आदत डालें।

4. एजेंट को कमीशन देने से बचें

किसी एजेंट के माध्यम से घर खरीदने पर वह एक से डेढ़ फीसदी कमीशन लेता है। कुछ एजेंट घर बेचने वाले से भी कमीशन लेते हैं। यह आमतौर पर 1 फीसदी होता है। घर बेचने वाला अंतत: यह लागत खरीदार से ही वसूलता है। ऐसे में खरीदार को 2.5 से 3 फीसदी का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कमीशन देना पड़ जाता है। अगर डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट नहीं होगा तो यह कमीशन बच जाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि घर सीधे डिवलेपर या सेलर्स से खरीदें।

5. प्रॉपर्टी की उम्र

आप जिस प्रॉपर्टी को खरीदने जा रहे हैं, उसकी सही उम्र का मालूम करना बहुत जरूरी है। आज के समय में किसी भी प्रॉपर्टी के लिए उसकी अधिकतम उम्र 70 से 80 साल मानी जाती है। ध्यान रहें कि आपकी प्रॉपर्टी जितनी ज्यादा पुरानी होगी, नई प्रॉपर्टी की तुलना में उसकी कीमत उतनी ही कम हो जाएगी। प्रॉपर्टी की सही उम्र जानने के लिए आप उस एरिया के लोकल लोगों और प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रक्चरल इंजीनियर की मदद भी ले सकते हैं।

6. आरडब्लूए

रियल एस्टेट के जानकार बताते हैं कि आज के समय में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) काफी अहम होता जा रहा है। किसी भी शहर में शिफ्ट होने वाले नए लोगों के लिए सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा होता है। आमतौर पर आरडब्लूए किसी सोसाइटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराते हैं। इसके साथ ही, कई जगहों पर आरडब्लूए बिजली और प्लंबिंग जैसे कामों के लिए भी जिम्मेदारी लेते हैं।

Latest Business News





Source link

2801900cookie-checkपहली बार घर खरीदने जा रहे हैं? इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान वरना हो जाएगा नुकसान
Artical

Comments are closed.

म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान     |     Operation Sindoor: Congress renews ‘India lost jets’ claim, says ‘Modi government compromised national security’ | India News     |     Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर     |     Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk – Amar Ujala Hindi News Live     |     32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत में कहां खेला जा सकता है WTC फाइनल? रवि शास्त्री ने लिया इस स्टेडियम का नाम     |     शिल्पा शेट्टी को याद आई अपनी 18 साल पुरानी फिल्म, सनी देओल के साथ शेयर किया वीडियो, धर्मेंद्र भी आए नजर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088