Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
OTT पर छा गई इमरान हाशमी की ये फ्लॉप फिल्म, ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची, क्लाइमैक्स उड़ा देगा आपका भी होश Hills in havoc: Buildings crumble, roads blocked in Himachal Pradesh; Uttarakhand on high alert | India News Bihar: नालंदा शिक्षा कार्यालय के लिपिक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st - Amar Ujala Hindi News Live - एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देख... Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted - Madhya Pradesh News Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska - Amar Ujala Hindi News Live 11 Year Old Child Dies After Crushed Under Tractor In Jind Uchana - Amar Ujala Hindi News Live Jp Nadda Will Come To Bilaspur On July 2 Bjp Will Welcome Him At Paridhi Grih - Amar Ujala Hindi News Live

सुबह नाश्ते में बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला, वेट लॉस करने वालों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें विधि


ओट्स का चीला
Image Source : SOCIAL
ओट्स का चीला

सुबह के समय नाश्ता हमेशा हेल्दी और भरपेट करना चाहिए। आज हम आपके लिए ओट्स की ख़ास रेसिपी लेकर आए हैं। ओट्स का चीला हेल्दी होने के साथ वेट लॉस करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। साथ ही इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि इस रेसिपी को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला रेसिपी?

ओट्स का चीला बनाने के लिए सामग्री:

ओट्स एक कप, आधा कप बेसन, आधा कप मखाना, 1 प्याज और टमाटर, नमक स्वाद अनुसार, हरी धनिया कटी हुई, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई,  पानी ज़रूरत अनुसार, 

कैसे बनाएं ओट्स चीला रेसिपी?

  • पहला स्टेप: ओट्स का चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स और मखाना को गैस पर अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। जब ये भून जाए तब इसे दूसरे बर्तन में निकालें। ठंडा होने के बाद मखाना और ओट्स को मिक्सी जार में पीस लें और फिर दूसरे बर्तन में इन्हें निकालें। 

  • दुसरा स्टेप: अब, एक गहरे बर्तन में ओट्स और मखाना के मिश्रण के साथ आधा कप बेसन डालें और फिर पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें ये न बहुत ज़्यादा पतला और न बहुत ज़्यादा गाढ़ा होना चाहिए। अब, इस पेस्ट में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च धनिया और स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। 10 मिनट तक बैटर को ढककर रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर एक पैन रखे। जब पैन गर्म हो जाए तब उसे अच्छी तरह से ग्रीस करें और फिर एक करछुल बैटर डालकर दोनों साइड से लॉस फ्लेम पर अच्छी तरह पकाएं। आपका ओट्स का चीला तैयार है। अब, धनिया की चटनी के साथ इसका लुत्फ़ उठाएं। 

ओट्स चीला के फायदे

ओट्स चीला वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर है जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है और बार-बार भूख लगने से रोकता है। ओट्स का चीला वजन कम करने के आलाव अन्य कई फायदे देता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Latest Lifestyle News





Source link

2802470cookie-checkसुबह नाश्ते में बनाएं ओट्स का हेल्दी चीला, वेट लॉस करने वालों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट कर लें विधि
Artical

Comments are closed.

OTT पर छा गई इमरान हाशमी की ये फ्लॉप फिल्म, ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची, क्लाइमैक्स उड़ा देगा आपका भी होश     |     Hills in havoc: Buildings crumble, roads blocked in Himachal Pradesh; Uttarakhand on high alert | India News     |     Bihar: नालंदा शिक्षा कार्यालय के लिपिक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा     |     One-time Settlement Scheme: Defaulters Can Pay Their Outstanding Electricity Bills Till 31st – Amar Ujala Hindi News Live – एकमुश्त समाधान योजना :डिफॉल्टर 31 तक जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल, यहां देखें     |     Chamoli: हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार     |     Delhi News: जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबियत     |     The Open Wire Of The Hostel Killed A Class 12 Student: He Fell Unconscious As Soon As He Was Electrocuted – Madhya Pradesh News     |     Sariska Tiger Reserve: Former Cm Gehlot Expressed Objection Over Tampering With The Border Of Sariska – Amar Ujala Hindi News Live     |     11 Year Old Child Dies After Crushed Under Tractor In Jind Uchana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jp Nadda Will Come To Bilaspur On July 2 Bjp Will Welcome Him At Paridhi Grih – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088