Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज, मई में 16% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन


जीएसटी कलेक्शन

Photo:FILE जीएसटी कलेक्शन

जीएसटी कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है। सकल माल एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन मई में 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले, अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2.37 लाख करोड़ रुपये के अपने अबतक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। मई में घरेलू लेनदेन से कुल जीएसटी राजस्व 13.7 फीसदी बढ़कर लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया। जबकि आयात से जीएसटी कलेक्शन 25.2 प्रतिशत बढ़कर 51,266 करोड़ रुपये रहा।

35,434 करोड़ रुपये रहा केंद्रीय जीएसटी राजस्व

मई में कुल केंद्रीय जीएसटी राजस्व 35,434 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी राजस्व 43,902 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह लगभग 1.09 लाख करोड़ रुपये रहा। उपकर से राजस्व 12,879 करोड़ रुपये रहा। मई, 2024 में जीएसटी संग्रह 1,72,739 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच, महीने के दौरान कुल रिफंड चार प्रतिशत घटकर 27,210 करोड़ रुपये रह गया। माह के दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह 20.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा।

इन राज्यों से सबसे ज्यादा ग्रोथ

डेलॉयट इंडिया के साझेदार एम एस मणि ने कहा कि राज्यों में जीएसटी संग्रह में वृद्धि में व्यापक आधार पर अंतर देखा जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक राज्य में ऐसे क्षेत्रों का गहन विश्लेषण करने की जरूरत है, जो उसके लिए महत्वपूर्ण हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों ने संग्रह में 17 प्रतिशत से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों ने छह प्रतिशत तक की वृद्धि दिखाई है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में जीएसटी संग्रह में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मणि ने कहा, “इसलिए, देशभर में औसत वृद्धि, संभवतः क्षेत्रीय या मौसमी कारकों के कारण राज्यों में समान रूप से परिलक्षित नहीं होती है, जिसके लिए गहन डेटा आधारित विश्लेषण की आवश्यकता होती है।”

Latest Business News





Source link

2815260cookie-checkइकोनॉमी के लिए गुड न्यूज, मई में 16% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन
Artical

Comments are closed.

Alwar News: Bjp Takes Out Rally Against Rahul Gandhi And Tejashwi Yadav – Alwar News     |     Himachal Weather In This Monsoon Season Clouds Have Burst In More Than 50 Places Floods And Landslides – Amar Ujala Hindi News Live     |     A New Playbook for Engineering Managers     |     Expert Take on Impact of Data Governance & Machine Learning on SAP SCM     |     Trump affirms “special relationship” between India-US     |     Ramdas Athawale objects to Muslim-only township under development in Maharashtra     |     13,500 people rescued, 2200 in shelters amid floods, says Fazilka ADC     |     UP CEO on Akhilesh Yadav’s 18,000 affidavits claim     |     ‘I’ll always be friends with Modi’: Trump calls India-US ties ‘very special’; voices disappointment over PM’s recent actions | India News     |     Bihar News: Suspected Death Due To Eating Poisonous Substance, Friend Accused Of Murder; Postmortem Report – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088