Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
No new law colleges for three years, announces BCI | India News भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा? Bihar Politics: Mp Ajay Mandal Demands Legal Action Against Mla Gopal Mandal - Amar Ujala Hindi News Live UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन का अध्यादेश सदन में पेश, चढ़ावा, संपत्ति और प्रशासन का मिला हक Uttarkashi Disaster Search And Rescue Operation Continues, Team Of Experts Reached For Study - Amar Ujala Hindi News Live The Court Of Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal - Delhi News Mp News: The Wonderful Color Of Patriotism Will Be Seen Amidst The Waves Of Badi Talab, Cm And Minister Sarang - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi Women’s T20 Cricket Victory: Dca President Vikram Dewasi Extends Heartfelt Congratulations Ask - Rajasthan News Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा... उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया? Himachal Kangra Girl Kidnapped At Gunpoint Thrown Out Of Car At Checkpoint And Fled - Amar Ujala Hindi News Live

Indore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found In Shillong – Amar Ujala Hindi News Live


loader


शिलांग में लापता हुए इंदौर के दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव सोमवार को एक गहरी खाई से बरामद हुआ है, जबकि उनकी पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। राजा का शव करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में मिला, जो सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी। शव को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया और शिलांग के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।

राजा के शव के पास से उनका मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली है, सिर्फ एक स्मार्ट वॉच मिली है। परिजनों का कहना है कि जब वे इंदौर से रवाना हुए थे, तब राजा ने यह सभी चीजें पहनी थीं। परिजनों का मानना है कि यह किसी सामान्य दुर्घटना से इतर, किसी साजिश या वारदात की ओर इशारा करता है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है और जांच जारी है।




Trending Videos

Indore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found in Shillong

सर्च टीम
– फोटो : अमर उजाला


राजा और सोनम के बैग उनके होमस्टे में मिले थे। बैगों की तलाशी लेने पर भी मोबाइल और गहनों का कुछ पता नहीं चला। इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि यह कोई हादसा था तो फिर सोनम कहां हैं। अगर वह सुरक्षित होतीं तो अब तक सामने आ जातीं या किसी से संपर्क करतीं। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

खास बात यह भी है कि राजा का शव जिस जगह से मिला है, वह इलाका पहले ही तलाशी अभियान का हिस्सा रह चुका है। इसके बावजूद इतने दिनों तक शव नहीं मिलना, संदेह को और गहरा कर रहा है। वहीं, राजा की स्कूटी एक अलग स्थान से मिली है, जिसकी दूरी शव मिलने की जगह से 25 किलोमीटर से ज्यादा है। यह फासला भी कई सवाल खड़े करता है।


Indore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found in Shillong

सर्च अभियान
– फोटो : अमर उजाला


अब मंगलवार से होगी सर्चिंग 

सोमवार को मौसम खराब था और इलाके में घना कोहरा था, जिसके चलते सोनम की तलाश का काम रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह फिर से उसी खाई के आसपास खोज अभियान शुरू किया जाएगा, जहाँ से राजा का शव मिला। इधर, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे पुलिस की जांच पर भरोसा कर रहे हैं, लेकिन अब तक मोबाइल, पर्स और गहनों का न मिलना घटना को संदिग्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा होता तो राजा की ये चीजे आसपास मिलनी चाहिए थीं, लेकिन अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

पढ़ें: राजा का शव मिलने के बाद सोनम की तलाश बनी चुनौती, बारिश-फिसलन ने बढ़ाई सर्च अभियान की मुश्किलें


Indore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found in Shillong

राजा और सोनम
– फोटो : अमर उजाला


23 मई से बंद हो गया था फोन

पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 20 मई से हुई, जब राजा और सोनम इंदौर से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और फिर शिलांग पहुंचे। दोपहर में उन्होंने परिजनों से बात की, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 24 और 25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है।

26 मई को परिजन पहुंचे शिलांग

26 मई को राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई। 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने मेघालय सरकार से संपर्क किया है और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजा और सोनम की सकुशल वापसी की प्रार्थना भी की।


Indore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found in Shillong

सर्च अभियान
– फोटो : अमर उजाला


28 मई को इंदौर के सांसद पहुंचे थे शिलांग

उसी दिन तलाशी अभियान तेज कर दिया गया और दोनों के बैग उनके होमस्टे में मिल गए। 28 मई को ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान को और विस्तृत किया गया। सांसद शंकर लालवानी भी शिलांग पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों से मिले।

पढ़ें: हाथ पर गुदे हुए नाम से हुई राजा की पहचान, पत्नी अभी भी लापता; असम में बना था शिलांग का प्लान




Source link

2823500cookie-checkIndore Couple News Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation Dead Body Found In Shillong – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

No new law colleges for three years, announces BCI | India News     |     भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा?     |     Bihar Politics: Mp Ajay Mandal Demands Legal Action Against Mla Gopal Mandal – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन का अध्यादेश सदन में पेश, चढ़ावा, संपत्ति और प्रशासन का मिला हक     |     Uttarkashi Disaster Search And Rescue Operation Continues, Team Of Experts Reached For Study – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Court Of Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal – Delhi News     |     Mp News: The Wonderful Color Of Patriotism Will Be Seen Amidst The Waves Of Badi Talab, Cm And Minister Sarang – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi Women’s T20 Cricket Victory: Dca President Vikram Dewasi Extends Heartfelt Congratulations Ask – Rajasthan News     |     Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा… उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?     |     Himachal Kangra Girl Kidnapped At Gunpoint Thrown Out Of Car At Checkpoint And Fled – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088