Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Jalore: Bike Riding Youths Raised Anti-national Slogans In Ramsin, Police Started Searching On The Basis – Jalore News


जालौर जिले के रामसीन कस्बे में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना से कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में शनिवार को व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर बाजार बंद रखा गया, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

घटना शुक्रवार रात करीब 9:27 बजे की है जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवक आपेश्वर महादेव मंदिर से लेकर सिकवाड़ा चौराहा और बाद में बस स्टेशन तक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गुजरे। इस दौरान बिजली गुल थी और हल्की बारिश भी हो रही थी, जिससे आसपास की दुकानें बंद थीं और लोगों की आवाजाही भी कम थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

पढ़ें: एंबुलेंस की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में डोडा बरामद

स्थानीय निवासी विजय प्रजापत ने तुरंत इसकी सूचना भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल भाटी व अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपेश्वर मंदिर के मुख्य कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए दोषियों पर कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

2888900cookie-checkJalore: Bike Riding Youths Raised Anti-national Slogans In Ramsin, Police Started Searching On The Basis – Jalore News
Artical

Comments are closed.

Vice presidential poll: Nitish Kumar’s JD(U) backs NDA’s candidate; extends wishes to CP Radhakrishnan | India News     |     Nalanda: Man Crushed By Bullet Bike Died In Hospital Family Sit On Dharna At Police Station For Compensation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bail Plea Of The Man Who Killed His Girlfriend’s Husband Rejected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Rain Badrinath Highways And Roads Closed Due To Rain Vehicles Stranded Landslides – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alert And Teams Deployed On Banks Of Yamuna In View Of Threat Of Flood In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: 94-year-old Man From Mp Meets Rahul Gandhi, Got A Call, Will Join The Vote Rights Yatra In Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     E-rickshaw Driver Brutally Murdered In Jaipur, Body Found On Road – Jaipur News     |     Rewari Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पेशे से था ड्राइवर, सिर पर चोट के निशान     |     Himachal Pradesh Weather Update: Shimla Karsog, Nh Five And Other Roads Closed Due To Landslides, Monsoon – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Hundred: हैट्रिक लेकर इस अंग्रेज गेंदबाज ने काटा बवाल, टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार हुआ ऐसा करिश्मा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088