Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kves Student Organization Protested In Delhi Against Rajasthan School Accident - Amar Ujala Hindi News Live Saints Protested Against The Ban On Gulal In Mahaswari In Omkareshwar - Khandwa News - Khandwa News:ओंकारेश्वर भगवान की महासवारी में गुलाल पर रोक, विरोध में उतरे संत, कहा Sawan Special: When Devotion Brought Back Life, Lord Shiva Appeared- The Divine Story Of Ghusmeshwar Mahadev - Amar Ujala Hindi News Live Former Union Minister And Mp Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram Statement - Amar Ujala Hindi News Live 2027 में सत्ता वापसी की कवायद में जुटे हरीश रावत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त धनुष नहीं... ये सुपरस्टार था 'रांझणा' के लिए पहली पसंद, आनंद एल राय को इस वजह किया इनकार Google Pixel 6a में लगी आग, बारिश के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय न करें ये गलती Gujarat govt launches National Logo Design Competition for Gujarat@75 celebrations IIP ग्रोथ जून में फिसलकर 1.5% पर, 10 महीने की सबसे धीमी रफ्तार, जानें ऐसा क्यों?

भारतीय टीम की हार का सिलसिला जारी, अर्जेंटीना से मिली करारी शिकस्त


Hockey India
Image Source : HOCKEY INDIA
भारतीय महिला हॉकी टीम

भारत का एफआईएच महिला प्रो लीग में निराशाजनक अभियान जारी रहा जहां मंगलवार को उसे वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने 4-1 से हराया। भारतीय महिला टीम की यह लगातार तीसरी हार है। भारत के लिए मैच का इकलौता गोल दीपिका ने 30वें मिनट में किया। विक्टोरिया फलास्को (29वां मिनट) ने मैच का पहला गोल किया जबकि अगस्टिना गोरजेलानी ने हैट्रिक (40, 54 और 59 वां मिनट) गोल कर मैच को भारत की पकड़ से दूर कर दिया। 

गुस्से में दिखे कोच हरेंद्र सिंह 

भारत ने मैच की शुरुआत में अच्छा तालमेल दिखाने के साथ अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को दबाव में रखा लेकिन लेकिन दूसरे क्वार्टर के मध्य में टीम की पकड़ कमजोर हो गयी। शुरुआती क्वार्टर में सलीमा ने गोल करने का शानदार मौका बनाया लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसे भुनाने में सफल नहीं रहे। यही हाल दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में रहा जब मैच के 18वें मिनट में नवनीत कौर ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण के साथ अर्जेंटीना के हाफ में लालरेमसियामी को पास दी। लालरेमसियामी ने गेंद को बाजीत कौर की तरफ बढ़ाया लेकिन इस मामूली अंतर से गेंद पर पकड़ बनाने में चूक गयी जिससे भारत ने एक और मौका गंवा दिया। इसके बाद भारतीय कोच हरेंद्र सिंह बेहद ही निराश और गुस्से में दिखे। 

अर्जेंटीना ने जल्दी ही यह भांप लिया कि भारतीय खिलाड़ी इस क्वार्टर में तालमेल नहीं दिखा पा रहे है। फलास्को ने बायीं ओर से शानदार मौका बनाते हुए गोल कर टीम का खाता खोल दिया। भारत ने गोल खाने के बाद तेजी से जवाबी हमला किया और दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से महज एक सेकंड पहले दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया। 

चौथे क्वार्टर में रहा अर्जेंटीना का दबदबा

भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में मजबूत वापसी की लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों के बाद टीम ने एक बार फिर से अर्जेंटीना को वापसी करने का मौका दे दिया। अर्जेंटीना को मैच के 40वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे अगस्टिना ने गोल में बदल दिया। अर्जेंटीना ने मैच के चौथे क्वार्टर में पूरी तरह से दबदबा कायम करते हुए 48वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। अगस्टिना ने आखिरी छह मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम के लिए वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये। भारत अर्जेंटीना के खिलाफ अपना दूसरा मैच बुधवार को खेलेगा।

(PTI Inputs)





Source link

2912770cookie-checkभारतीय टीम की हार का सिलसिला जारी, अर्जेंटीना से मिली करारी शिकस्त
Artical

Comments are closed.

Kves Student Organization Protested In Delhi Against Rajasthan School Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saints Protested Against The Ban On Gulal In Mahaswari In Omkareshwar – Khandwa News – Khandwa News:ओंकारेश्वर भगवान की महासवारी में गुलाल पर रोक, विरोध में उतरे संत, कहा     |     Sawan Special: When Devotion Brought Back Life, Lord Shiva Appeared- The Divine Story Of Ghusmeshwar Mahadev – Amar Ujala Hindi News Live     |     Former Union Minister And Mp Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |     2027 में सत्ता वापसी की कवायद में जुटे हरीश रावत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा     |     FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त     |     धनुष नहीं… ये सुपरस्टार था ‘रांझणा’ के लिए पहली पसंद, आनंद एल राय को इस वजह किया इनकार     |     Google Pixel 6a में लगी आग, बारिश के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय न करें ये गलती     |     Gujarat govt launches National Logo Design Competition for Gujarat@75 celebrations     |     IIP ग्रोथ जून में फिसलकर 1.5% पर, 10 महीने की सबसे धीमी रफ्तार, जानें ऐसा क्यों?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088