Mp News: Rajora Removed Due To Lack Of Coordination With Cs, Shukla’s Proximity To Minister Proved Costly, Man – Amar Ujala Hindi News Live
राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, नगरीय प्रशासन और सहकारिता जैसे अहम विभागों में नेतृत्व बदला गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ तालमेल नहीं बन पाने के कारण हटाया गया है। उनकी जगह नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘गुड बुक’ में लंबे समय से माने जाते रहे हैं। उनके इस पद पर आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।


Comments are closed.