हेडलाइंस
Lakhisarai District Bar Association Election 2026 Under Cloud, Allegations Of Irregularities Surface - Bihar News Up Si Exam:परीक्षा से पहले उतरवाया कलावा और महिलाओं से मंगलसूत्र, शिकायत पर भर्ती बोर्ड सख्त; दिया स्पष्टीकरण - Up: Kalava (sacred Thread) Removed During Si Recruitment Exam, Women Forced To Remove Ma... Uttarakhand:धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय - Mobile Phones Will Be Banned In Uttarakhand Dhari Devi Temple Complex Mayor Decision Mp News:सीएम मोहन यादव- कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज, किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली - Mp News: Cm Mohan Yadav – Medical College Will Open Soon In Katni, Farmers Will Get Elect... भीलवाड़ा में ‘निगलू’ गैंग का पर्दाफाश:भीड़ में जेवर चुराकर निगल जाती थीं महिलाएं, सात आरोपी गिरफ्तार - 'niglu' Gang Busted In Bhilwara: Women Would Swallow Jewelry After Stealing It In Crowds; 7 Accus... नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग 1 कटोरी दही का सेवन करने से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जानें कब और कैसे खाने से मिलेंगे गजब के फायदे SIT to probe bid on life of Farooq Abdullah | India News कुलदीप यादव की शादी में जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो और फोटो Purnia University Crisis: Vc Summoned By High Court On Foundation Day Due To Lawyer's Professional Negligence - Bihar News

Bihar Election Result:नालंदा में एनडीए का ‘सप्तऋषि’ योग, नीतिश के किले में सेंध नहीं लगा पाया विपक्ष – Bihar Election Result: Nda’s ‘saptarishi’ Sweep In Nalanda; Opposition Fails To Breach Nitish’s Stronghold


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा ने इन विधानसभा चुनावों में एनडीए को 7-0 का ऐतिहासिक जनादेश दिया है। शुक्रवार को नालंदा कॉलेज में हुई मतगणना में एनडीए ने जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर ‘क्लीन स्वीप’ करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 2020 में एक सीट जीतने वाला महागठबंधन इस बार नीतीश के इस अभेद्य किले में कोई सेंध नहीं लगा पाया।

एनडीए की यह जीत दो मायनों में सबसे बड़ी रही। पहला 2020 में राजद की जीती हुई इकलौती सीट इस्लामपुर को जदयू ने न सिर्फ वापस छीना, बल्कि इसे 32,239 वोटों के महाअंतर से जीता । दूसरा 2020 की सबसे चर्चित हिलसा सीट, जहां हार-जीत का फैसला मात्र 12 वोटों से हुआ था, वहां इस बार जदयू ने 16,012 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर सभी विवादों पर विराम लगा दिया।

राजद का इकलौता ‘किला’ ध्वस्त

2020 में राजद के राकेश रोशन ने इस्लामपुर सीट जीतकर महागठबंधन का खाता खोला था। इस बार जदयू ने प्रत्याशी बदलकर रूहैल रंजन को मैदान में उतारा। रूहैल रंजन ने 1,00,487 वोट हासिल कर सिटिंग विधायक राकेश रौशन (68,248 वोट)  को करारी शिकस्त दी।

एकतरफा जीत में बदला 12 वोटों का ‘थ्रिलर’

हिलसा सीट पर पिछली बार 12 वोटों से जीते जदयू के कृष्णमुरारी शरण पर इस बार भी पार्टी ने भरोसा जताया। उन्होंने पिछली बार के कड़े मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 96,009 वोट  हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी राजद के शक्ति सिंह यादव को 79,997 वोट  मिले और जदयू ने 16,012 वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें: Raghopur Chunav Result: आखिरकार तेजस्वी यादव 14532 मतों से जीते, भाजपा के सतीश कुमार ने अटका दी थीं सांसें

राजगीर में सबसे बड़ी जीत

जिले की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। राजगीर (अ.जा.) सीट से जदयू के कौशल किशोर ने 1,07,811 वोट लाकर जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (माले) के विश्वनाथ चौधरी को 55,428 वोटों के विशाल अंतर से हराया।

हरनौत और अस्थावां में बड़े अंतर से जीत

हरनौत से जदयू के हरिनारायण सिंह ने 1,06,954 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के अरुण कुमार को 48,335 वोटों से पराजित किया। अस्थावां में भी जदयू के जितेंद्र कुमार ने 90,542 वोट पाकर राजद के रवि रंजन कुमार को 40,708 वोटों से हराया।

मंत्रियों ने बचाई अपनी सीट

बिहार सरकार में नालंदा से मंत्री श्रवण कुमार ने 1,05,432 वोट हासिल कर कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33,008 वोटों से हराया। वहीं बिहार शरीफ से भाजपा के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने 1,09,304 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के उमैर खान को 29,168 वोटों के अंतर से पराजित किया।



Source link

3909400cookie-checkBihar Election Result:नालंदा में एनडीए का ‘सप्तऋषि’ योग, नीतिश के किले में सेंध नहीं लगा पाया विपक्ष – Bihar Election Result: Nda’s ‘saptarishi’ Sweep In Nalanda; Opposition Fails To Breach Nitish’s Stronghold
Artical

Comments are closed.

Lakhisarai District Bar Association Election 2026 Under Cloud, Allegations Of Irregularities Surface – Bihar News     |     Up Si Exam:परीक्षा से पहले उतरवाया कलावा और महिलाओं से मंगलसूत्र, शिकायत पर भर्ती बोर्ड सख्त; दिया स्पष्टीकरण – Up: Kalava (sacred Thread) Removed During Si Recruitment Exam, Women Forced To Remove Mangalsutra; Recruitment     |     Uttarakhand:धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय – Mobile Phones Will Be Banned In Uttarakhand Dhari Devi Temple Complex Mayor Decision     |     Mp News:सीएम मोहन यादव- कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज, किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली – Mp News: Cm Mohan Yadav – Medical College Will Open Soon In Katni, Farmers Will Get Electricity Even During Th     |     भीलवाड़ा में ‘निगलू’ गैंग का पर्दाफाश:भीड़ में जेवर चुराकर निगल जाती थीं महिलाएं, सात आरोपी गिरफ्तार – ‘niglu’ Gang Busted In Bhilwara: Women Would Swallow Jewelry After Stealing It In Crowds; 7 Accused Arrested     |     नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग     |     1 कटोरी दही का सेवन करने से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जानें कब और कैसे खाने से मिलेंगे गजब के फायदे     |     SIT to probe bid on life of Farooq Abdullah | India News     |     कुलदीप यादव की शादी में जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो और फोटो     |     Purnia University Crisis: Vc Summoned By High Court On Foundation Day Due To Lawyer’s Professional Negligence – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088