हेडलाइंस
सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा, इस काम के लिए मांग रहा था घूस Up:प्रदेश में तेजी से पांव पसार रही है गर्मी, कई जिलों में पारा 33 पार; फतेहपुर रहा सूबे में सबसे गर्म शहर - Up: Heat Is Spreading Rapidly Across The State, With Temperatures Exceeding 33 In Many Dist... Vikasnagar:सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान - Vikasnagar News Pickup Vehicle Caught Fire Seeing Flames The Driver Jumped And Saved His Life Young Man Murdered Over Old Rivalry In Bihar Body Found In Field - Bihar News Vidisha News: 23.20 Crore Cyber Fraud Via Fake Firm; Two Arrested, Mule Accounts Used Nationwide - Madhya Pradesh News गुलाल नहीं, चिता की राख उड़ी:भीलवाड़ा की होली देख दंग रह जाएंगे आप, आधी रात श्मशान में उमड़ता है जनसैलाब - Holi Is Played With Pyres At Midnight In The Cremation Grounds In Bhilwara News In Hindi भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बजट पर हमला:लाडो लक्ष्मी योजना और कर्ज पर सरकार घिरी - Bhupinder Singh Hooda Attacks The Budget: Government Cornered On Lado Laxmi Yojana And Debt Himachal Pradesh:सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को प्रवक्ता से बना दिया प्रिंसिपल - Himachal Amid Extension In Service Health Minister Daughter Was Promoted From Spokespers... टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो देखकर बोले फैन- 'बड़े दिलवाला'

Sehore News: Sehore Police Bust Major Theft Case, Recover ₹13 Lakh Valuables And Arrest Six Accused – Madhya Pradesh News


सीहोर की मंडी पुलिस ने ग्राम मुस्कुरा में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 13 लाख के जेवर और नकदी बरामद की। तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने खिड़की तोड़कर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार जिले के गांव मुस्कुरा में 28–29 जून की रात रात 1 बजे से 3 बजे के बीच रसोई की खिड़की की रॉड निकालकर अज्ञात चोर घर में घुस आए थे। इस दौरान अलमारी का ताला तोड़करसोने-चांदी के गहने तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। सुबह होते ही जब सोनू वर्मा ने टूटी खिड़की और खुली अलमारी देखी, तो उनकी रूह कांप उठी। परिवार की जमा-पूंजी—सोने का रानी हार, झुमकी, पायलें, मंगलसूत्र के पेंडल, चांदी के बिछिया और नकदी सब गायब थे। तकरीबन 13 लाख की यह क्षति किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार की नींव हिला देने के लिए काफी थी। फिर भी हिम्मत जुटाते हुए सोनू ने तत्काल पुलिस थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की गंभीरता समझते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी सुनील मेहर को सौंपा गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। पड़ताल के दौरान खिड़की की हटाई गई रॉड, अलमारी के टूटे हिस्से और चोरों के आने-जाने के रास्ते ने कई अहम सुराग दिए। इन्हीं आधारों पर संदेहियों की सूची बनाई गई। उसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर की सूचना ने इस जांच को दिशा और तेज़ी दोनों दे दीं।

ये भी पढ़ें- हिंदू एकता यात्रा: बाबा बागेश्वर बोले- जिनको राम, वंदे मातरम, जयश्री राम से दिक्कत हो लाहौर का टिकट कटवा लें

इस तरह पकड़े चोरी के आरोपी

एपपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में सूचना मिलते ही टीम बोडा और फिर ग्राम हुलखेड़ी पहुंची, जहां एक दुबला-पतला लंबा चेहरा वाला व्यक्ति मुखबिर के बताए हुलिए से मिलता हुआ यात्री प्रतीक्षालय के पास बीड़ी पीते देखा गया। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। उसने अपना नाम बाबूलाल मोगिया बताया। पहले तो वह बचने की कोशिश करता रहा, परंतु पुलिस की सख्त लेकिन संयमित पूछताछ के आगे झुक गया। बाबूलाल ने चोरी की पूरी कहानी उगल दी और बताया कि वह अकेला नहीं था। गाँव के अन्य पांच साथी भी इस वारदात में शामिल थे। बाबूलाल के बताए नामों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शालू सिसोदिया, कल्लू सिसोदिया, जितेंद्र सांसी, राजकुमार सांसी और अर्जुन उर्फ कालू को दबोच लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को चोरी का माल सोने के हार, झुमकी, चांदी की पायलें, बिछिया, पेचकस, लोहे की रॉड, नकदी और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूरे गिरोह की गिरफ्तारी और 13 लाख का मशरूका बरामद होने की खबर ने क्षेत्र में राहत की सांस भर दी।

 

 

एसपी दीपक शुक्ला चोरी के खुलासे की जानकारी देते हुए

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

 



Source link

3909560cookie-checkSehore News: Sehore Police Bust Major Theft Case, Recover ₹13 Lakh Valuables And Arrest Six Accused – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा, इस काम के लिए मांग रहा था घूस     |     Up:प्रदेश में तेजी से पांव पसार रही है गर्मी, कई जिलों में पारा 33 पार; फतेहपुर रहा सूबे में सबसे गर्म शहर – Up: Heat Is Spreading Rapidly Across The State, With Temperatures Exceeding 33 In Many Districts; Fatehpur Rem     |     Vikasnagar:सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान – Vikasnagar News Pickup Vehicle Caught Fire Seeing Flames The Driver Jumped And Saved His Life     |     Young Man Murdered Over Old Rivalry In Bihar Body Found In Field – Bihar News     |     Vidisha News: 23.20 Crore Cyber Fraud Via Fake Firm; Two Arrested, Mule Accounts Used Nationwide – Madhya Pradesh News     |     गुलाल नहीं, चिता की राख उड़ी:भीलवाड़ा की होली देख दंग रह जाएंगे आप, आधी रात श्मशान में उमड़ता है जनसैलाब – Holi Is Played With Pyres At Midnight In The Cremation Grounds In Bhilwara News In Hindi     |     भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बजट पर हमला:लाडो लक्ष्मी योजना और कर्ज पर सरकार घिरी – Bhupinder Singh Hooda Attacks The Budget: Government Cornered On Lado Laxmi Yojana And Debt     |     Himachal Pradesh:सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को प्रवक्ता से बना दिया प्रिंसिपल – Himachal Amid Extension In Service Health Minister Daughter Was Promoted From Spokesperson To Principal     |     टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी     |     करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो देखकर बोले फैन- ‘बड़े दिलवाला’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088