हेडलाइंस
पांचवीं पास दीपक 63 साल की आयु में कर रहे प्रेरित:बढ़ी हजारों पशुपालकों की आय; जानिए सफलता की कहानी - Gujarat 63-year Deepak Patel Inspiring Livestock Farmers Incomes Increased Know Success Story In H... Israel-Iran war halts egg exports from Namakkal; losses estimated at Rs 5 five crore daily | Coimbatore News Viral Video Bjp District Presidents Indecent Behavior With Female Leader Sparks Outrage Among Senior Leaders - Bihar News Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 4 March 2026 Uttarakhand Budget:महिला सशक्तीकरण के लिए जेंडर बजट बढ़ने की उम्मीद, योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा - Uttarakhand Budget 2026 Gender Budget Expected To Increase For Women Empowermen If The Police Do Not Listen, Gherao The Police Station: Uma Bharti In Pandhurna - Madhya Pradesh News Holi 2026: बाड़मेर में होली पर परंपरा की झलक: नवविवाहित जोड़े और बच्चों की खास रस्मों ने बढ़ाया उत्साह Haryana:महिला ने अस्पताल में युवक को पीटा, नशीली गोलियों की सप्लाई देने आया था हॉस्पिटल; जमकर हुआ हंगामा - Woman Beat A Young Man In Hospital Hpu Shimla:एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में, 16 मार्च तक भरेंगे परीक्षा फार्म - Hpu Shimla: Llm Semester Exams Will Be Held In March-april; Exam Forms Will Be Filled By March 16. अगर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

बिहार के इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट में कमाया खूब नाम, जानिए वैभव सूर्यवंशी के अलावा इस लिस्ट में और कौन से नाम है शामिल

बिहार के इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट में कमाया खूब नाम, जानिए वैभव सूर्यवंशी के अलावा इस लिस्ट में और कौन से नाम है शामिल

बिहार का नाम इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके दो कारण हैं एक तरफ जहां बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के खिलाड़ी ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भारत की ओर से खेलते हुए यूएई के खिलाफ मात्र 32 गेंद पर शतक जड़ दिया और सभी को हैरान कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के और भी ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया और पहचान बनाई। चलिए हम आपको ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट बता रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

दरअसल इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म भी बिहार में हुआ था। धोनी का जन्म साल 1981 में बिहार में हुआ था। हालांकि 2000 के समय में बिहार दो हिस्सों में बंट गया जिसके चलते अब धोनी का घर झारखंड में हो गया है, लेकिन वह मूल रूप से बिहार के ही निवासी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। भारत के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वे भारत के सफल कप्तानों में से एक हैं जिनके नाम तीन आईसीसी ट्रॉफियां हैं टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को उन्होंने पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया।

ईशान किशन

लिस्ट में दूसरा नाम ईशान किशन का है। ईशान किशन भी बिहार के ही रहने वाले हैं। बता दें कि बिहार के पटना में ईशान किशन का जन्म हुआ था। उनका जन्म साल 1998 में हुआ था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि वे डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की ओर से खेलते हैं, लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड बिहार का है। ईशान किशन ने आईपीएल में कई बड़ी पारियां खेलीं और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आखिरी बार उन्होंने नवंबर 2023 में भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था।

आकाशदीप

इस लिस्ट में आकाशदीप भी शामिल हैं। हालांकि इस समय आकाशदीप बंगाल की टीम से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म साल 1996 में बिहार के डेहरी में हुआ था। आकाशदीप ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक उन्होंने कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

सबा करीम

लिस्ट में अगला नाम सबा करीम का है। सबा करीम भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले। सबा करीम का जन्म पटना, बिहार में सन 1967 में हुआ था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 34 वनडे मुकाबले और एक टेस्ट मैच खेला था।

सौरभ तिवारी

इस लिस्ट में सौरभ तिवारी का नाम भी शामिल है। बता दें कि सौरभ तिवारी भी बिहार के ही रहने वाले थे। सौरभ तिवारी का जन्म साल 1989 में बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन वनडे मुकाबले खेले थे। उनका प्रदर्शन आईपीएल में भी बेहद शानदार रहा था। हालांकि उन्हें लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल सकी। आखिरी बार सौरभ तिवारी ने 2010 में भारत के लिए मुकाबले खेले थे।

3909660cookie-checkबिहार के इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट में कमाया खूब नाम, जानिए वैभव सूर्यवंशी के अलावा इस लिस्ट में और कौन से नाम है शामिल
Artical

Comments are closed.

पांचवीं पास दीपक 63 साल की आयु में कर रहे प्रेरित:बढ़ी हजारों पशुपालकों की आय; जानिए सफलता की कहानी – Gujarat 63-year Deepak Patel Inspiring Livestock Farmers Incomes Increased Know Success Story In Hindi     |     Israel-Iran war halts egg exports from Namakkal; losses estimated at Rs 5 five crore daily | Coimbatore News     |     Viral Video Bjp District Presidents Indecent Behavior With Female Leader Sparks Outrage Among Senior Leaders – Bihar News     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 4 March 2026     |     Uttarakhand Budget:महिला सशक्तीकरण के लिए जेंडर बजट बढ़ने की उम्मीद, योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा – Uttarakhand Budget 2026 Gender Budget Expected To Increase For Women Empowermen     |     If The Police Do Not Listen, Gherao The Police Station: Uma Bharti In Pandhurna – Madhya Pradesh News     |     Holi 2026: बाड़मेर में होली पर परंपरा की झलक: नवविवाहित जोड़े और बच्चों की खास रस्मों ने बढ़ाया उत्साह     |     Haryana:महिला ने अस्पताल में युवक को पीटा, नशीली गोलियों की सप्लाई देने आया था हॉस्पिटल; जमकर हुआ हंगामा – Woman Beat A Young Man In Hospital     |     Hpu Shimla:एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में, 16 मार्च तक भरेंगे परीक्षा फार्म – Hpu Shimla: Llm Semester Exams Will Be Held In March-april; Exam Forms Will Be Filled By March 16.     |     अगर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088