हेडलाइंस
Chaitra Navratri: आह्वान...लिंगानुपात साध करनी होगी देवियों की साधना, सरकारी आंकड़ों में घटी बेटियों की संख्या - Chaitra Navratri 2026 Declining Number Of Girls In Government Statistics Raised Concern... गाली देने से रोकना पड़ा महंगा:युवक पर सुए से ताबड़तोड़ हमला, फिर सिर पर मारा पत्थर, चार दिन रहा अस्पताल - Young Man Was Brutally Attacked With Needle In Delhi For Refusing To Abuse Indore News:इंदौर अग्निकांड-छत के चैनलगेट पर लगा था ताला, दो शव सीढि़यों पर मिले थे - Indore Fire Tragedy: Locked Terrace Gate Became Death Trap, 2 Women Died On Stairs, Safety Measures Backfired Railway: रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन पर 130 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल, पांच जिलों को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन हिमाचल:616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज - Himachal Six Youths Arrested With 616 Grams Of Charas Case Registered Against Accused Under Ndps Act महाफ्लॉप फिल्म देकर वापस स्टेज पर लौटे कॉमेडियन, लंदन के Royal Albert Hall में होगा धमाकेदार शो नवरात्रि में पूरे 9 दिन क्या खाना चाहिए, इस डाइट से शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, मोटापा भी होगा तेजी से कम HDFC बैंक में बड़ा झटका! चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बैंकिंग जगत में मची खलबली Fadnavis writes to Shah, seeks probe into Ajit Pawar's plane crash | India News बंधुआ मजदूरी से छूटकर घर वापस लौटा पठानकोट का युवक

Uttarakhand:क्या डिपो के गेट से ही हो रही थी लकड़ी की अनदेखी? आठ लाख का सागौन बरामद, वन निगम की जांच शुरू – Teak Wood Worth Rs 8 Lakh Recovered In Kaladhungi


कालाढूंगी वन निगम डिपो के रवन्ने में बड़े घपले का मामला रविवार को वन विभाग ने पकड़ा है। रवन्ने में दर्ज संख्या से अधिक लकड़ी वाहन में डालकर उसे निगम गेट से निकाल दिया गया। मुखबिर की सटीक सूचना के बाद जब वन विभाग ने जांच की तो पता चला कि करीब आठ लाख रुपये मूल्य की अतिरिक्त लकड़ी ले जाई जा रही थी। घटना के बाद निगम के डिपो की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं।

विभाग को सूचना मिली कि कालाढूंगी के पास वन निगम के डिपो से तय रवन्ने से अधिक सागौन की लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है। तुरंत हरकत में आई कालाढूंगी रेंज की टीम ने ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी की बड़ी खेप बरामद कर ली। ट्रक से सागौन के 38 गिल्टे अतिरिक्त बरामद हुए जबकि रवन्ना इससे काफी कम लकड़ी का बना था।

वन विभाग की तौल के मुताबिक 17 घनमीटर के स्थान पर 22 घनमीटर लकड़ी की डिपो से निकासी की गई। डीएफओ रामनगर ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि दर्ज रवन्ने से अधिक मात्रा में सागौन चोरी कर ट्रक (यूके 04 सीसी 9453) में जाया जा रहा था। सूचना पर नयागांव बैरियर पर ट्रक को रोककर जांच की गई। संदेह होने पर ट्रक को कालाढूंगी रेंज परिसर में खड़ा कर लकड़ी की नाप-जोख कराई गई। वन विभाग ने ट्रक को सीज कर दिया है और मामले की जांच जारी है। डीएफओ ने सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखते हुए उसे पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।

मामला संज्ञान में है। लकड़ी की नापजोख की जाएगी। तय रवन्ने से ज्यादा सागौन मिला तो जांच के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सावित्री गिरी, प्रभागीय विक्रय प्रबंधक, वन निगम रामनगर



सवाल : कब से चल रहा था घपला

वन विभाग के मुताबिक वन निगम में रवन्ने में दर्ज संख्या के आधार पर लकड़ी लोड की जाती है। रवन्ना देखने के बाद निगम के गोदाम में डिपो अधिकारी, स्केलर और ठेकेदार की मौजूदगी में लकड़ी वाहन में डाली जाती है। इसके बाद डिपो के बाहर गेट पर ही चेक करने के बाद वाहन को आगे बढ़ाया जाता है। यहां बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि तय रवन्ने से ज्यादा सागौन के आठ लाख रुपये कीमत के 38 गिल्टे आखिर कैसे और क्यों लोड हुए। निगम में अधिकारी की मौजूदगी में ऐसे अगर हुआ है तो यह किसी बड़े घपले की तरफ इशारा कर रहा है। बड़ा सवाल यह कि यह खेल कब से चल रहा होगा।



Source link

3966120cookie-checkUttarakhand:क्या डिपो के गेट से ही हो रही थी लकड़ी की अनदेखी? आठ लाख का सागौन बरामद, वन निगम की जांच शुरू – Teak Wood Worth Rs 8 Lakh Recovered In Kaladhungi
Artical

Comments are closed.

Chaitra Navratri: आह्वान…लिंगानुपात साध करनी होगी देवियों की साधना, सरकारी आंकड़ों में घटी बेटियों की संख्या – Chaitra Navratri 2026 Declining Number Of Girls In Government Statistics Raised Concerns Gender Ratio     |     गाली देने से रोकना पड़ा महंगा:युवक पर सुए से ताबड़तोड़ हमला, फिर सिर पर मारा पत्थर, चार दिन रहा अस्पताल – Young Man Was Brutally Attacked With Needle In Delhi For Refusing To Abuse     |     Indore News:इंदौर अग्निकांड-छत के चैनलगेट पर लगा था ताला, दो शव सीढि़यों पर मिले थे – Indore Fire Tragedy: Locked Terrace Gate Became Death Trap, 2 Women Died On Stairs, Safety Measures Backfired     |     Railway: रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन पर 130 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल, पांच जिलों को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन     |     हिमाचल:616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज – Himachal Six Youths Arrested With 616 Grams Of Charas Case Registered Against Accused Under Ndps Act     |     महाफ्लॉप फिल्म देकर वापस स्टेज पर लौटे कॉमेडियन, लंदन के Royal Albert Hall में होगा धमाकेदार शो     |     नवरात्रि में पूरे 9 दिन क्या खाना चाहिए, इस डाइट से शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, मोटापा भी होगा तेजी से कम     |     HDFC बैंक में बड़ा झटका! चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बैंकिंग जगत में मची खलबली     |     Fadnavis writes to Shah, seeks probe into Ajit Pawar’s plane crash | India News     |     बंधुआ मजदूरी से छूटकर घर वापस लौटा पठानकोट का युवक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088