
भारत बनाम साउथ अफ्रीका
IND vs SA Test Match Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के पास 314 रनों की बढ़त हो चुकी है और इस मैच में उनकी पकड़ मजबूत नजर आ रही है। अब टेस्ट मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका की नजरें लीड को 400-450 के पार ले जाने की होगी ताकि वह टीम इंडिया के सामने एक बड़ा टारगेट रख सके। इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए थे, जिसके सामने टीम इंडिया 201 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के बाद साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल की। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।


Comments are closed.