हेडलाइंस
कौन हैं 21 साल के James Coles? द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली, 4.8 करोड़ हुए खर्च क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो से फैन्स ने किया दावा तो एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न! ट्रंप सरकार ने समंदर में फंसे रूसी तेल को खरीदने की दी हरी झंडी The hidden costs of excessive screen media use in kids | India News Bihar:बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री - Bihar-new-government-formation-formula-nitish-kumar-resignation-nishant-deputy-cm-bjp-jdu-alli... यूपी:विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव; जानिए प्लान - Up: Bjp Prepares To Overhaul Its Organisation Ahead Of Assembly Elections; Major Changes Af... Uttarakhand:प्रदेश में बिजली की मांग में उछाल, बाजार में भारी किल्लत की वजह से संकट शुरू, कई जगह कटौती - Electricity Surge In Power Demand Severe Shortage In The Market Power Cuts In Many Places Uttar... Indore:इंदौर में अवैध गोडाउन पर छापा, 66 सिलेंडर हुए जब्त, आरोपी चकमा देकर भागा - Indore: Illegal Godown Raided In Indore, 66 Cylinders Seized, Accused Escapes After Dodging Police Udaipur Collector Appeals Against Rumours About Gas Supply, Says No To Panic, Supply Is Normal - Rajasthan News - Rajasthan:उदयपुर में गैस सप्लाई पर अफवाहों से मची हलचल, कलेक्टर की अपील

In Kolar, A Gangster Was Attacked By More Than Two Dozen Youths Over A Power Struggle – Bhopal News


राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित ओम नगर में वर्चस्व को लेकर दो बदमाश गुटों के बीच शुक्रवार रात जमकर हिंसा हो गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक गुट पर हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक गुट का मुखिया और उसके कुछ साथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालात बिगड़ते देख एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

कोलार थाना पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू यादव ओम नगर क्षेत्र में अपना कारोबार चलाता है। उस पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और जुए का अड्डा संचालित करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख और प्रभाव के चलते उसके खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। शहजाद नामक युवक पहले जीतू यादव के साथ रहकर उसके लिए काम करता था, लेकिन कुछ वर्ष पहले उसने अलग होकर अपना कारोबार शुरू कर लिया। इसके बाद से दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

शहजाद 25 से 30 युवकों के साथ हमला बोला था


शुक्रवार देर रात शहजाद करीब 25 से 30 युवकों के साथ ओम नगर स्थित जीतू यादव के ठिकाने पर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में जीतू यादव का सिर फट गया, जबकि उसके कई साथी भी घायल हो गए। हमलावरों ने मौके पर खड़ी जीतू यादव की फॉर्च्यूनर कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें- Indore: नल के पानी से तौबा,ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अब मिनरल वॉटर से बन रही चाय

जीतू यादव ने हवाई फायरिंग की


बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए जीतू यादव ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर पीछे हट गए। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस के साथ ही आसपास के तीन थानों का बल भी मौके पर पहुंचा और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद शहजाद और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।






Source link

4195860cookie-checkIn Kolar, A Gangster Was Attacked By More Than Two Dozen Youths Over A Power Struggle – Bhopal News
Artical

Comments are closed.

कौन हैं 21 साल के James Coles? द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली, 4.8 करोड़ हुए खर्च     |     क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो से फैन्स ने किया दावा तो एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई     |     गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका     |     तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न! ट्रंप सरकार ने समंदर में फंसे रूसी तेल को खरीदने की दी हरी झंडी     |     The hidden costs of excessive screen media use in kids | India News     |     Bihar:बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री – Bihar-new-government-formation-formula-nitish-kumar-resignation-nishant-deputy-cm-bjp-jdu-alliance     |     यूपी:विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव; जानिए प्लान – Up: Bjp Prepares To Overhaul Its Organisation Ahead Of Assembly Elections; Major Changes After A Decade And A     |     Uttarakhand:प्रदेश में बिजली की मांग में उछाल, बाजार में भारी किल्लत की वजह से संकट शुरू, कई जगह कटौती – Electricity Surge In Power Demand Severe Shortage In The Market Power Cuts In Many Places Uttarakhand News     |     Indore:इंदौर में अवैध गोडाउन पर छापा, 66 सिलेंडर हुए जब्त, आरोपी चकमा देकर भागा – Indore: Illegal Godown Raided In Indore, 66 Cylinders Seized, Accused Escapes After Dodging Police     |     Udaipur Collector Appeals Against Rumours About Gas Supply, Says No To Panic, Supply Is Normal – Rajasthan News – Rajasthan:उदयपुर में गैस सप्लाई पर अफवाहों से मची हलचल, कलेक्टर की अपील     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088