हेडलाइंस
सात राज्यों को मिलेगी राहत:गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन - Bathinda Refinery Triples Production Of Lpg To Overcome Gas Shortage Oppn files notices in both Houses for removal of CEC | India News Bride Re-invites Wedding Procession To Marry Groom Surendra Marriage Had Been Broken Over Rumors - Bihar News Hathras News:भुस में छिपाकर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चोर चुराकर ले गए 25 लाख के आभूषण - Jewellery Worth Rs 25 Lakh Kept In Straw Stolen Rishikesh:अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग - Rishikesh Cm Dhami Reached International Yoga Festival, Said Yoga Is Path To Peace In War-t... Indore:प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ने वाला किशोर दूसरे दिन भी नहीं मिला - Indore: The Teenager Who Left Home For Premanand Maharaj Was Not Found Even On The Second Day. Rajasthan Weather:राजस्थान के कई शहरों में बादल, तापमान में गिरावट; आज 5 जिलों में येलो अलर्ट - Cloud Cover Lowers Temperature In Rajasthan; Yellow Alert For Dust Storm And Rain In Several Districts केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक Cu Convocation:धर्मशाला में सीयू का दीक्षांत समारोह आज, उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाएंगे मेधावी - Cu Dharamshala Convocation Ceremony Today; Meritorious Students Receive Honors From The Vice Presi... छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट', बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Jaipur News:बिना जरूरत एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बना बड़ा खतरा, एसएमएस की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे – Unnecessary Use Of Antibiotics Raises Alarm: Sms Hospital Study Reveals Rising Drug Resistance


सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार में बेवजह एंटीबायोटिक लेने की आदत अब गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध पांच अस्पतालों में 9,776 मरीजों पर की गई एक विस्तृत रिसर्च में सामने आया है कि कई प्रमुख एंटीबायोटिक दवाओं का असर 57 से 90 प्रतिशत तक कम हो चुका है, जबकि कुछ दवाएं तो पूरी तरह बेअसर (100% रेजिस्टेंस) हो गई हैं।

वायरल बीमारी में एंटीबायोटिक, बाद में बेअसर इलाज

रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार सामान्य वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम में भी लोग मनमर्जी से एंटीबायोटिक का सेवन कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि जब मरीज को यूरीन इंफेक्शन (UTI), निमोनिया, स्किन या वाउंड इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं, तब दवाएं अपेक्षित असर नहीं दिखा पातीं। अध्ययन में शामिल लगभग सभी मरीजों में 60 से 98 प्रतिशत तक एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस पाया गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक पहले जो रेजिस्टेंट बैक्टीरिया केवल गंभीर संक्रमणों तक सीमित थे, अब वे सामान्य और रूटीन इंफेक्शन में भी फैल चुके हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। बच्चों और वयस्कों दोनों में वायरल और एलर्जी से जुड़ी बीमारियों में अनावश्यक एंटीबायोटिक देने से शरीर में तेजी से रेजिस्टेंस विकसित हो रहा है। कोविड के बाद इन दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।

एक्सपर्ट- डॉ. पंकज आनंद, सीनियर फिजीशियन, जयपुर

डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए होती हैं, लेकिन आज यह धारणा बन गई है कि बिना एंटीबायोटिक कोई बीमारी ठीक नहीं होगी। सर्दी, खांसी और जुकाम में इसका इस्तेमाल सबसे बड़ा दुरुपयोग है। पहले यूरीन इंफेक्शन में एंटीबायोटिक की छोटी डोज से मरीज ठीक हो जाता था, लेकिन अब इन दवाओं का असर लगभग खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक की खपत हो रही है। वर्षों तक बिना तर्क और जरूरत के इन दवाओं के इस्तेमाल ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। कई बार डॉक्टरों पर मरीजों का दबाव और इलाज में असफलता का डर भी इसकी वजह बनता है।

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस से बढ़ रहा मौत का खतरा

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। एसएमएस और संबद्ध अस्पतालों की यह रिसर्च साफ संकेत देती है कि अगर एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो भविष्य में इलाज के विकल्प बेहद सीमित हो जाएंगे।

समाधान की जरूरत

विशेषज्ञों की सलाह है कि एंटीबायोटिक केवल डॉक्टर की सलाह पर, तय डोज और पूरी अवधि तक ही ली जाए। सर्दी-जुकाम जैसे वायरल रोगों में इनका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साथ ही सुझाव दिया गया है कि राजस्थान सरकार को एंटीबायोटिक लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन का ऑडिट कराना चाहिए, ताकि विशेषज्ञों की टीम इसकी समीक्षा कर सके और इस बढ़ते खतरे पर समय रहते काबू पाया जा सके।





Source link

4255840cookie-checkJaipur News:बिना जरूरत एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बना बड़ा खतरा, एसएमएस की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे – Unnecessary Use Of Antibiotics Raises Alarm: Sms Hospital Study Reveals Rising Drug Resistance
Artical

Comments are closed.

सात राज्यों को मिलेगी राहत:गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन – Bathinda Refinery Triples Production Of Lpg To Overcome Gas Shortage     |     Oppn files notices in both Houses for removal of CEC | India News     |     Bride Re-invites Wedding Procession To Marry Groom Surendra Marriage Had Been Broken Over Rumors – Bihar News     |     Hathras News:भुस में छिपाकर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चोर चुराकर ले गए 25 लाख के आभूषण – Jewellery Worth Rs 25 Lakh Kept In Straw Stolen     |     Rishikesh:अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग – Rishikesh Cm Dhami Reached International Yoga Festival, Said Yoga Is Path To Peace In War-torn World     |     Indore:प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ने वाला किशोर दूसरे दिन भी नहीं मिला – Indore: The Teenager Who Left Home For Premanand Maharaj Was Not Found Even On The Second Day.     |     Rajasthan Weather:राजस्थान के कई शहरों में बादल, तापमान में गिरावट; आज 5 जिलों में येलो अलर्ट – Cloud Cover Lowers Temperature In Rajasthan; Yellow Alert For Dust Storm And Rain In Several Districts     |     केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक     |     Cu Convocation:धर्मशाला में सीयू का दीक्षांत समारोह आज, उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाएंगे मेधावी – Cu Dharamshala Convocation Ceremony Today; Meritorious Students Receive Honors From The Vice President     |     छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088