हेडलाइंस
जसप्रीत बुमराह को क्यों कहा जाता है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े बता रहे हैं असली कहानी धुरंधर 2 में दिखे अक्षय खन्ना, चंद सेकेंड में ही लूट ली महफिल, ट्रेलर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड Samsung ने 3000 रुपये तक महंगे किए ये 4 सस्ते स्मार्टफोन, जानें नई कीमत भारत के पड़ोसी देश में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर तेल रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं ये प्रिय भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे आशीर्वाद DRA Homes Launches Chennai's First Multi - Lingual Virtual Sales AI Assistant at CREDAI Fairpro Upsc Result:फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह को 76वीं रैंक, कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर को मिली सफलता - Sunawardeep Singh Of Faridkot Got 76th Rank Upsc Result Bihar News:शादी की खुशियों में मातम में बदली! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी तीन युवकों की जान, मचा कोहराम - Kishanganj Road Accident Three Youth Killed Bahadurganj Nh327e मुहब्बत हत्याकांड में नया खुलासा:होटल में हत्या, टैटू और हाथ जलाया, इसलिए दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आई - Meerut Hotel Murder Case Turkmenistan Woman Dubai And Nepal Connection Revealed News In ... Lpg Price Hike:देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी - Lpg Price Hike In Uttarakhand domestic Cylinder Prices Increased By Rs 68 In Dehradun petro...

Mp News:क्या कटनी है खनिजों का नया गढ़? सोने के बाद कोयले के भंडार ने बढ़ाई शान, जानें कौन सी है ये क्वालिटी – Mp News: After Gold, The First Coal Mine Will Now Be Found In Katni.


खनिज का गढ़ कहे जाने वाले कटनी जिले में सोने की खान के बाद अब कोयले का अकूत भंडार मिला है। कोयले की गुणवत्ता और क्षेत्रफल की जांच करने आज कटनी-जबलपुर की पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर जांच करने पहुंची थी। जिन्होंने बताया कि कटनी में मिले कोयले की क्वॉलिटी काफी बेहतर है, हालांकि इसकी लेयर और कितने क्षेत्रफल में फैले होने के सवाल पर GIS की टीम ने कहा कि ड्रिलिंग के माध्यम से इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोहरवारा की उमरार नदी किनारे कोयले की मोटी परत की पुष्टि हुई है। जांच के लिए जबलपुर से पहुंचे क्षेत्रीय प्रमुख अधिकारी संजय धोपेश्वर, सहायक भौमिकीविद विमलेश चौधरी, कटनी खनिज उपसंचालक रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा समेत 5 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले के सैंपल कलेक्ट किए हैं। जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में यहां थर्मल और स्टीम क्वॉलिटी का कोयला मिला है, जिसकी गुणवत्ता काफी बेहतर है। वहीं यह कितने नीचे और क्षेत्रफल में फैला है इसके लिए कई इलाकों में शुरुआती तौर पर करीब 50 मीटर से 80 मीटर तक नीचे तक ड्रिलिंग कर यह जांच की जाएगी कि कोयले की कितनी लेयर मौजूद है।

ये भी पढ़ें- उत्तर से चली बर्फीली हवा ने एमपी को कंपाया, प्रदेश के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

वहीं, मौके पर मौजूद 3 भू-वैज्ञानिकों और खनिज विभाग की टीम ने कई स्तर पर सैंपल कलेक्ट करते हुए उनकी जांच करने की बात कही है। जांच अधिकारियों की माने तो कोल ब्लॉक का सटीक एरिया स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक अनुमान में यह काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ लग रहा है। जिसकी आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो जल्द ही भविष्य में कटनी जिले को पहली बड़ी कोल माइंस मिलेगी।

बता दें कि करीब पांच महीने पहले कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 56 हजार 400 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे। उस दौरान जिले में सोने और क्रिटिकल मिनरल्स की संभावनाएं सामने आई थीं। अब कोयले के संकेत मिलने से कटनी की खनिज पहचान और भी मजबूत हो गई है। जिससे न सिर्फ मध्यप्रदेश शासन को बड़ा राजस्व मिलेगा बल्कि कटनी जिले में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अब सभी की नजरें आने वाले दिनों में होने वाली ड्रिलिंग और GIS रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि कटनी की जमीन के नीचे छिपा यह खजाना कितना बड़ा है।



Source link

4283360cookie-checkMp News:क्या कटनी है खनिजों का नया गढ़? सोने के बाद कोयले के भंडार ने बढ़ाई शान, जानें कौन सी है ये क्वालिटी – Mp News: After Gold, The First Coal Mine Will Now Be Found In Katni.
Artical

Comments are closed.

जसप्रीत बुमराह को क्यों कहा जाता है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े बता रहे हैं असली कहानी     |     धुरंधर 2 में दिखे अक्षय खन्ना, चंद सेकेंड में ही लूट ली महफिल, ट्रेलर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड     |     Samsung ने 3000 रुपये तक महंगे किए ये 4 सस्ते स्मार्टफोन, जानें नई कीमत     |     भारत के पड़ोसी देश में 55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर तेल     |     रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं ये प्रिय भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे आशीर्वाद     |     DRA Homes Launches Chennai's First Multi – Lingual Virtual Sales AI Assistant at CREDAI Fairpro     |     Upsc Result:फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह को 76वीं रैंक, कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर को मिली सफलता – Sunawardeep Singh Of Faridkot Got 76th Rank Upsc Result     |     Bihar News:शादी की खुशियों में मातम में बदली! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी तीन युवकों की जान, मचा कोहराम – Kishanganj Road Accident Three Youth Killed Bahadurganj Nh327e     |     मुहब्बत हत्याकांड में नया खुलासा:होटल में हत्या, टैटू और हाथ जलाया, इसलिए दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आई – Meerut Hotel Murder Case Turkmenistan Woman Dubai And Nepal Connection Revealed News In Hindi     |     Lpg Price Hike:देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी – Lpg Price Hike In Uttarakhand domestic Cylinder Prices Increased By Rs 68 In Dehradun petrol Diesel Price     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088