हेडलाइंस
'उस रात मैं बहुत रोया'- बांग्लादेशी क्रिकेटर का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से हारने को लेकर दिया बड़ा बयान धुरंधर 2 में शहीद होने वाले हैं जसकीरत सिंह रंगी? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ही मिल गया था हिंट, याद कर लो ये सीन Share Market Today: तेल की कीमतों में उछाल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का; निफ्टी 23500 से नीचे आया PM Kisan: 9 करोड़ 32 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु EC-Council Establishes Global CISO Council to Address AI Governance and Emerging Technology Risks Government defends barring certain groups from list of blood donors | India News Warm Welcome For Ishan Kishan In Nawada As Fans Gather In Large Numbers - Bihar News Lpg Crisis Impact:10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई! - Lpg Crisis India Impact Tea Samosa And Kachori Price Hike To Restaurant Menu Change Uttarakhand Bjp:महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन - Bjp Created A Kirtan-navratri Plan To Reach Out To Women Mahila Morcha Events Will Be Held... Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation - Madhya Pradesh News

WEF 2026: स्विट्जरलैंड में कल से शुरू हो रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की मीटिंग, जानें इंडिया पवेलियन में क्या होगा खास


WEF, World Economic Forum, World Economic Forum meeting 2026, World Economic Forum summit, World Eco- India TV Paisa

Photo:WEF 100 से ज्यादा भारतीय कंपनियों के CEO होंगे शामिल

स्विट्जरलैंड के दावोस में जिस जगह कभी प्रतिष्ठित ‘पियानो बार’ हुआ करता था, वहां से अब ‘टीम इंडिया’ का एक स्पष्ट संदेश इस बर्फीले रिसॉर्ट वाले शहर की गलियों में गूंज रहा है कि ‘भारत के साथ पार्टनरशिप करें और भविष्य से जुड़ें’। दावोस के मेन रोड पर स्थित ‘इंडिया पवेलियन’ के इस संदेश को वहां मौजूद अलग-अलग राज्यों के पवेलियन और इंडस्ट्री के पार्टनर भी पूरी मजबूती के साथ दोहरा रहे हैं। सीआईआई ने भी अपने पवेलियन में कुछ ऐसा ही संदेश दिया है- ‘भारतीय उद्योग जगत के भागीदार बनें और एक भरोसेमंद भविष्य का हिस्सा बनें’। 

सोमवार से शुरू होने जा रही है 5 दिनों की मीटिंग

सोमवार से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की यहां शुरू होने वाली 5 दिनों की मीटिंग के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। भारत की कई दिग्गज आईटी कंपनियों ने भी अपने पवेलियन और लाउंज सजाए हैं, जिनका साझा विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखा गया है। इन कंपनियों द्वारा लगाए गए चाय और कॉफी स्टॉल के अलावा, यहां एक स्पेशल ‘एआई लाउंज’ भी बनाया गया है। प्रोमेनाड रोड के दोनों तरफ विप्रो और टीसीएस कंपनियों के लाउंज एक-दूसरे के सामने हैं, जबकि इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा भी उनसे ज्यादा दूर नहीं हैं। 

100 से ज्यादा भारतीय कंपनियों के CEO होंगे शामिल

विप्रो जहां ‘एआई और उससे आगे’ की बात कर रही है, वहीं टीसीएस का कहना है कि वो अपनी हर सर्विस में एआई को शामिल कर रही है। इस समिट में भारत से 100 से ज्यादा कंपनियों के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) और एक बड़ा सरकारी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्य सरकारों के भी पवेलियन यहां लगे हैं। 

भारत के कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भी WEF में लेंगे हिस्सा

अश्विनी वैष्णव, प्रह्लाद जोशी और के. राममोहन नायडू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के इसमें शामिल होने और द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। वहीं देवेंद्र फडणवीस, एन. चंद्रबाबू नायडू, मोहन यादव, हेमंत सोरेन और हिमंत विश्व शर्मा जैसे मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के सामने अपने राज्यों की खूबियां पेश करेंगे। दावोस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे बड़े आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं, लेकिन भारत भी दुनिया भर के दिग्गजों में काफी दिलचस्पी पैदा कर रहा है। कुल मिलाकर, डब्ल्यूईएफ की इस वार्षिक बैठक में दुनिया भर के 3000 से ज्यादा दिग्गज शिरकत कर रहे हैं।

Latest Business News





Source link

4283460cookie-checkWEF 2026: स्विट्जरलैंड में कल से शुरू हो रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की मीटिंग, जानें इंडिया पवेलियन में क्या होगा खास
Artical

Comments are closed.

‘उस रात मैं बहुत रोया’- बांग्लादेशी क्रिकेटर का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से हारने को लेकर दिया बड़ा बयान     |     धुरंधर 2 में शहीद होने वाले हैं जसकीरत सिंह रंगी? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ही मिल गया था हिंट, याद कर लो ये सीन     |     Share Market Today: तेल की कीमतों में उछाल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का; निफ्टी 23500 से नीचे आया     |     PM Kisan: 9 करोड़ 32 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु     |     EC-Council Establishes Global CISO Council to Address AI Governance and Emerging Technology Risks     |     Government defends barring certain groups from list of blood donors | India News     |     Warm Welcome For Ishan Kishan In Nawada As Fans Gather In Large Numbers – Bihar News     |     Lpg Crisis Impact:10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई! – Lpg Crisis India Impact Tea Samosa And Kachori Price Hike To Restaurant Menu Change     |     Uttarakhand Bjp:महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन – Bjp Created A Kirtan-navratri Plan To Reach Out To Women Mahila Morcha Events Will Be Held At Mandal Level     |     Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088