हेडलाइंस
'This is humiliation': Congress slams PM Modi's 'deafening' silence over US 'permission' on Russian oil | India News Bihar-nh-31-lack-warning-boards-and-barricades-increasing-accidents - Bihar News - Bihar News:एनएच-31 चौड़ीकरण में लापरवाही, चेतावनी बोर्ड न होने से बढ़ रहे सड़क हादसे; प्रशासन की अनदेखी Up:पत्नी से झगड़े के बाद ससुरालियों ने पीटा, चिट्ठी में लिखा- 'ऐसे ही लड़के मर जाते हैं'; पति हुआ लापता - Family Clash Before Baby Naming Ceremony: Husband Goes Missing After Leaving Emotional Note In... भोपाल में दुश्मन की दोस्ती पड़ी भारी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश Tarun Yadav Secures 49th Rank Nitish Kumar And Kalpana Meena Also Succeed From Behror In Upsc 2025 - Kotputli-behror News 'दो-दो विकेटकीपर चाहिए', वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट, बच्चों को देख बोले फैंस- कितने बड़े हो गए इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है, जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वुमेन्स डे? इन 5 कप्तानों की कप्तानी में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, जानिए सूर्यकुमार यादव के अलावा इस लिस्ट में कौन है शामिल? AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम

Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News


दरभंगा के लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक के बीच पटना हाई कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान चार दुकानों को तोड़कर करीब 40 फीट चौड़ा रास्ता निकाला गया। यह रास्ता मकान मालिक एवं शिक्षक सोनू चौधरी को उनके आवास तक आवागमन के लिए दिया जाना है। कार्रवाई के दौरान सिविल कोर्ट दरभंगा, अंचल अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर टूटने वाली दुकानों के सामने धरना शुरू कर दिया। लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक तक पूरा बाजार बंद रहा। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। इसके तुरंत बाद बुलडोजर चलाकर चारों दुकानों को तोड़ दिया गया और रास्ता बना दिया गया।

बताया जा रहा है कि दुकान तोड़े जाने का विरोध करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए जीविका दीदियों कर रही हैं बड़ा काम, 50 लाख बच्चों तक योजना पहुंचने का दावा

गौरतलब है कि रेलवे लहेरियासराय गुमटी पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) निर्माण को लेकर कुल 61 दुकानों को हटाया जाना है। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार नगर निगम को पहले दुकानदारों के लिए वैकल्पिक दुकानें बनाकर उपलब्ध करानी हैं। दुकानदारों की मांग है कि नई दुकानें बनने तक पुरानी दुकानों को न तोड़ा जाए।

प्रभावित दुकानदार आनंद कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पहले वैकल्पिक दुकानें दी जाएं, लेकिन नगर निगम ने बिना किसी पुनर्वास व्यवस्था के दुकानों को तोड़ दिया।

व्यवसायी संघ के सदस्य अशोक नायक ने बताया कि बी.के. रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर बना मार्केट आरओबी निर्माण के लिए हटाया जाना है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदार हाई कोर्ट गए थे, जहां कोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिया था कि पहले बी.के. रोड में ही दुकानदारों के लिए नई दुकानें बनाकर दी जाएं। इसके बावजूद, एक अन्य मामले में निचली अदालत के आदेश का हवाला देकर जिला प्रशासन ने चार दुकानों को तोड़ दिया।



Source link

4284200cookie-checkPolice Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News
Artical

Comments are closed.

‘This is humiliation’: Congress slams PM Modi’s ‘deafening’ silence over US ‘permission’ on Russian oil | India News     |     Bihar-nh-31-lack-warning-boards-and-barricades-increasing-accidents – Bihar News – Bihar News:एनएच-31 चौड़ीकरण में लापरवाही, चेतावनी बोर्ड न होने से बढ़ रहे सड़क हादसे; प्रशासन की अनदेखी     |     Up:पत्नी से झगड़े के बाद ससुरालियों ने पीटा, चिट्ठी में लिखा- ‘ऐसे ही लड़के मर जाते हैं’; पति हुआ लापता – Family Clash Before Baby Naming Ceremony: Husband Goes Missing After Leaving Emotional Note In Agra     |     भोपाल में दुश्मन की दोस्ती पड़ी भारी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश     |     Tarun Yadav Secures 49th Rank Nitish Kumar And Kalpana Meena Also Succeed From Behror In Upsc 2025 – Kotputli-behror News     |     ‘दो-दो विकेटकीपर चाहिए’, वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल     |     बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट, बच्चों को देख बोले फैंस- कितने बड़े हो गए     |     इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है, जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वुमेन्स डे?     |     इन 5 कप्तानों की कप्तानी में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, जानिए सूर्यकुमार यादव के अलावा इस लिस्ट में कौन है शामिल?     |     AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088