हेडलाइंस
Priya Kumari From Patna Success Upsc 232 Rank - Bihar News यूपीएससी 2026:लाखों का पैकेज छोड़ा, यूपीएससी में पाई 930वीं रैंक; आगरा की तनीषा ने किया कमाल - Agra’s Tanisha Singh Quits 10.5 Lakh Job Secures 930th Rank In Upsc भोपाल स्लॉटर हाउस मामला:असलम चमड़ा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अदालत में चालान पेश, 18 मार्च को अगली सुनवाई - Bhopal Slaughter House Case: Challan Presented In Court Against Aslam Chamdaar And Truck Driv... Rajasthan Weather: मार्च में ही भीषण गर्मी! बढ़ा कई जिलों का तापमान, अलर्ट! | IMD | Weather Update मनीषा मौत मामले फिर एकजुट होने लगा समाज:न्याय के लिए आज निकालेंगे पैदल जत्था, Cbi भी अब तक नहीं कर सकी खुलासा - Society Is Uniting Again In Manisha's Death Case: A March Will Be Taken Out Today For Ju... Himachal:हाईकोर्ट ने कहा, प्रदेश में कहीं भी सेवा देने के लिए तैयार रहें स्टेट कैडर कर्मी - The High Court Said That State Cadre Employees Should Be Ready To Serve Anywhere In The State IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया का नया टोटका, फाइनल से पहले बदला अपना रहने का ठिकाना बादशाह के गाने की फिर होने लगी थूथू, गंदे लिरिक्स के लिए हरियाणा मंत्री ने भी की आलोचना इजरायल-ईरान जंग से रुपये की विनिमय दर और महंगाई पर पड़ेगा असर, वित्त मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट पटना में 20 युवा विधायकों संग संजय झा आवास पर निशांत कुमार की बैठक, 8 मार्च को JDU करेंगे ज्वाइनिंग

टीवी की दुनिया में किया काम, लेकिन फिल्मों ने बनाया स्टार, कभी पत्नी के पैर छूने पर हुआ था ट्रोल


Vikrant Massey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ VIKRANTMASSEY
विक्रांत मैसी

टीवी में काम करने वाले एक्टर्स का सपना होता कि एक दिन वे भी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएं। लेकिन कम ही ऐसे कलाकार होते हैं जो फिल्मी दुनिया में टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर कर पाते हैं। एक ऐसे ही धांसू एक्टर हैं जिन्होंने कई साल टीवी पर काम किया और फिर बड़े पर्दे के स्टार बन गए। कभी अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की। बीते दिनों शाहरुख खान के साथ नेशनल अवॉर्ड जीतकर खूब तारीफें भी बटोरीं। 

45 से ज्यादा कहानियों में बिखेरा जलवा

विक्रांत मैसी ने अपने 17 साल लंबे करियर में अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज़ में काम किया है। टीवी से लेकर ओटीटी और फिर बड़े पर्दे तक, उन्होंने हर मंच पर अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान बनाई है। हालांकि सफलता के साथ-साथ आलोचना का सामना करना भी हर कलाकार के जीवन का हिस्सा होता है। एक करवा चौथ पर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे अपनी पत्नी के पैर छूते नजर आए। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कुछ लोगों ने उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ तक कह दिया। बाद में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बहुएं और बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और अगर उन्होंने लक्ष्मी के पैर छुए हैं, तो इसमें गलत क्या है।

शाहरुख खान के साथ जीता नेशनल अवॉर्ड

विक्रांत मैसी को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। इस कैटेगरी में वे शाहरुख खान के साथ संयुक्त विजेता रहे। विक्रांत को उनकी फिल्म 12वीं फेल और शाहरुख खान को जवान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। नेशनल अवॉर्ड मिलने पर विक्रांत मैसी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और इस उपलब्धि के लिए दर्शकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत के लिए यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।

साधारण परिवार में जन्मे थे विक्रांत

विक्रांत मैसी का जन्म मुंबई के एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाले विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की। साल 2007 में प्रसारित हुए टीवी सीरियल धूम मचाओ धूम से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। इसके बाद वे धरम वीर में नजर आए, लेकिन असली पहचान उन्हें सुपरहिट शो बालिका वधू से मिली। इसके बाद विक्रांत ने कबूल है और बड़ा ऐसो वर ढूंढो जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म लुटेरा से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जहां वे सपोर्टिंग रोल में नजर आए। हालांकि, कुछ ही वर्षों में उन्होंने खुद को लीड एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और वे घर-घर पहचाने जाने लगे।

ये भी पढ़ें- कौन हैं दिव्या गणेश जो बनीं बिग बॉस तमिल 9 की विजेता? 10 साल से टीवी की दुनिया में कर रहीं काम

एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी

Latest Bollywood News





Source link

4285870cookie-checkटीवी की दुनिया में किया काम, लेकिन फिल्मों ने बनाया स्टार, कभी पत्नी के पैर छूने पर हुआ था ट्रोल
Artical

Comments are closed.

Priya Kumari From Patna Success Upsc 232 Rank – Bihar News     |     यूपीएससी 2026:लाखों का पैकेज छोड़ा, यूपीएससी में पाई 930वीं रैंक; आगरा की तनीषा ने किया कमाल – Agra’s Tanisha Singh Quits 10.5 Lakh Job Secures 930th Rank In Upsc     |     भोपाल स्लॉटर हाउस मामला:असलम चमड़ा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अदालत में चालान पेश, 18 मार्च को अगली सुनवाई – Bhopal Slaughter House Case: Challan Presented In Court Against Aslam Chamdaar And Truck Driver, Next Hearing     |     Rajasthan Weather: मार्च में ही भीषण गर्मी! बढ़ा कई जिलों का तापमान, अलर्ट! | IMD | Weather Update     |     मनीषा मौत मामले फिर एकजुट होने लगा समाज:न्याय के लिए आज निकालेंगे पैदल जत्था, Cbi भी अब तक नहीं कर सकी खुलासा – Society Is Uniting Again In Manisha’s Death Case: A March Will Be Taken Out Today For Justice     |     Himachal:हाईकोर्ट ने कहा, प्रदेश में कहीं भी सेवा देने के लिए तैयार रहें स्टेट कैडर कर्मी – The High Court Said That State Cadre Employees Should Be Ready To Serve Anywhere In The State     |     IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया का नया टोटका, फाइनल से पहले बदला अपना रहने का ठिकाना     |     बादशाह के गाने की फिर होने लगी थूथू, गंदे लिरिक्स के लिए हरियाणा मंत्री ने भी की आलोचना     |     इजरायल-ईरान जंग से रुपये की विनिमय दर और महंगाई पर पड़ेगा असर, वित्त मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट     |     पटना में 20 युवा विधायकों संग संजय झा आवास पर निशांत कुमार की बैठक, 8 मार्च को JDU करेंगे ज्वाइनिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088