हेडलाइंस
Chitvan Jain Of Ashoknagar Secured 17th Rank In Upsc And Became An Ias Officer - Ashoknagar News जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार - Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.

खाटू मेला 2026:दर्शन से पहले जरूर जान लें क्या-क्या बदल गया है; एग्जिट, लाइन और पार्किंग से लेकर ये नियम लागू – Rajasthan: Everything From The Exit To The Parking Area Has Been Changed At The Khatu Fair In Sikar


अगले महीने विश्वविख्यात खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित होगा। मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अब से ही तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग इस बार मेले में 5 बड़े बदलाव करने जा रहा है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने मेले की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

जानिए कौन से हैं वह 5 बड़े बदलाव

गत वर्षों में मेले के दौरान केवल 2 एग्जिट एरिया होते थे। इनमें 4 लाइनों का एग्जिट कबूतर चौक की तरफ और 10 लाइनों का एग्जिट कला भवन की तरफ रहता था। लेकिन इस बार कला भवन की तरफ जाने वाली 10 लाइनों में से चार लाइनों को गुवाड़ चौक से निकाला जाएगा। पिछले मेलों के दौरान देखा गया कि एक साथ 10 लाइनों का एग्जिट होने की वजह से कई बार भगदड़ जैसे हालात बने थे।

पिछले मेलों में देखा गया कि 40 फीट से श्रद्धालुओं की लाइन 75 फीट ग्राउंड होते हुए मंदिर की तरफ आती थी। ऐसे में 75 फीट ग्राउंड पर यदि किसी को लाइन के दूसरी तरफ जाना रहता था तो उसके लिए कोई ऑप्शन नहीं था। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से एक फ़ुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालु आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सके।

पढ़ें; राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला; 22 जनवरी को बारिश-आंधी का अलर्ट 

पिछले मेलों में देखा गया कि मेले के दौरान खाटू कस्बे और दर्शन मार्ग में तो करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के पास खाटू की तरफ आने वाले क्राउड की रियल टाइम सटीक इनफॉरमेशन नहीं रहती थी। अब निर्णय किया गया है कि खाटू की तरफ आने वाले मंडा और रींगस के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कि पुलिस रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के हिसाब से अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सके। श्रद्धालुओं की लाइन में जो बैरिकेडिंग की जाती है इस बार उसकी हाइट को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे कि कोई भी एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने के लिए इन्हें पार ना करें।

हर बार मेले में देखा जाता है कि एकादशी के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में इस बार नए पार्किंग स्पॉट तैयार करवाए जाएंगे। जिससे कि ट्रैफिक की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

और आसानी से समझे…



  • एग्जिट व्यवस्था में बदलाव: कला भवन की ओर जाने वाली 10 में से 4 एग्जिट लाइनें अब गुवाड़ चौक से निकाली जाएंगी, जिससे भगदड़ की आशंका कम होगी।




  • फुट ओवरब्रिज का निर्माण: 75 फीट ग्राउंड पर श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित रूप से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकें।




  • रियल टाइम क्राउड मॉनिटरिंग: मंडा और रींगस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे खाटू आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखी जा सके।




  • बैरिकेडिंग की ऊंचाई बढ़ेगी: श्रद्धालुओं को लाइन तोड़कर दूसरी लाइन में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हाइट बढ़ाई जाएगी।




  • नए पार्किंग स्पॉट तैयार: एकादशी के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक जाम से राहत मिले।





Source link

4286110cookie-checkखाटू मेला 2026:दर्शन से पहले जरूर जान लें क्या-क्या बदल गया है; एग्जिट, लाइन और पार्किंग से लेकर ये नियम लागू – Rajasthan: Everything From The Exit To The Parking Area Has Been Changed At The Khatu Fair In Sikar
Artical

Comments are closed.

Chitvan Jain Of Ashoknagar Secured 17th Rank In Upsc And Became An Ias Officer – Ashoknagar News     |     जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार – Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale     |     IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन     |     हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ     |     US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088