हेडलाइंस
NZ vs SA 1st T20I Score: साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त Fight-broke-between-two-parties-over-land-dispute-leaving-seven-injured - Bihar News - Patna News:पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात लोग घायल; पुलिस ने कट्टा किया बरामद Meerut News:ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन, मंदिर में हुआ हवन, मजार पर चढ़ाई चादर | Amar Ujala - Meerut News: Inauguration Of The Historic Nauchandi Fair, Havan Performed In The Temple, Chadar Offere... दिल्ली:महिला सशक्तिकरण पर विद्या बाल भवन में मंथन, सत्या शर्मा रहीं मुख्य अतिथि - Brainstorming On Women Empowerment In Vidya Bal Bhavan In Delhi Vip Devotees Temple Mahakal Sunday, Story Teller Indresh Upadhyay, Singer Suresh Wadkar And Ishita Mahakal. - Madhya Pradesh News - Ujjain News:महाकाल के दरबार पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय और पद्मश्री सुरे... LPG Crisis: गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ के बीच अलवर प्रशासन सक्रिय, SP ने किया निरीक्षण; लोगों से की यह अपील Flyers rush to book tickets as fares rise | India News कद छोटा-गरीब परिवार, पिछड़े समाज का लड़का बना स्टार, हर बाधा पार कर हासिल की शोहरत, जेल की खाई हवा घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेबी चीफ ने की निवेशकों से धैर्य बनाए रखने की अपील पाकिस्तान से आई बड़ी खबर, चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान

Three Arrested For Stealing 140 Sacks Paddy Along With Tractor Motorcycle Led Thieves Arrest In Sasaram Bihar – Bihar News


रोहतास जिले के दरीगांव थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे 140 बोरा धान लेकर भाग रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु, धर्मेंद्र कुमार के पुत्र गौतम कुमार एवं खैरी गांव निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में ही तीनों चोरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर, चोरी किए गए धान एवं एक बाइक को बरामद किया है।

Trending Videos

पुलिस को देखकर तीनों चोर फरार

मामले में बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि दरिगांव बाजार से कुल 140 बोरा धान लदा हुआ एक ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर सासाराम की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन कर सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और छापेमारी के क्रम में सासाराम करमचट नहर रोड स्थित मुर्ही सराय टॉड के पास पुलिस वाहन को देखकर सभी अज्ञात चोर धान लदे ट्रेक्टर एवं अपना बाइक छोड़कर भाग गये।

ये भी पढ़ें: मनीष हत्याकांड का खुलासा, फास्ट फूड दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई थी हत्या

बाइक की मदद से चोरों की हुई पहचान

वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बाइक के आधार पर तीनों चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बाइक के सत्यापन में पाया गया कि उक्त बाइक का मालिक मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह हैं। इसके बाद वाहन मालिक ध्रुप सिंह से पूछताछ में पता चला कि उक्त बाइक लेकर पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने दरिगांव गया था। लेकिन पुलिस ने जब अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने दोस्त गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु की निशानदेही पर गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।



Source link

4302420cookie-checkThree Arrested For Stealing 140 Sacks Paddy Along With Tractor Motorcycle Led Thieves Arrest In Sasaram Bihar – Bihar News
Artical

Comments are closed.

NZ vs SA 1st T20I Score: साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त     |     Fight-broke-between-two-parties-over-land-dispute-leaving-seven-injured – Bihar News – Patna News:पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात लोग घायल; पुलिस ने कट्टा किया बरामद     |     Meerut News:ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन, मंदिर में हुआ हवन, मजार पर चढ़ाई चादर | Amar Ujala – Meerut News: Inauguration Of The Historic Nauchandi Fair, Havan Performed In The Temple, Chadar Offered At The     |     दिल्ली:महिला सशक्तिकरण पर विद्या बाल भवन में मंथन, सत्या शर्मा रहीं मुख्य अतिथि – Brainstorming On Women Empowerment In Vidya Bal Bhavan In Delhi     |     Vip Devotees Temple Mahakal Sunday, Story Teller Indresh Upadhyay, Singer Suresh Wadkar And Ishita Mahakal. – Madhya Pradesh News – Ujjain News:महाकाल के दरबार पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय और पद्मश्री सुरेश वाडकर, कहा     |     LPG Crisis: गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ के बीच अलवर प्रशासन सक्रिय, SP ने किया निरीक्षण; लोगों से की यह अपील     |     Flyers rush to book tickets as fares rise | India News     |     कद छोटा-गरीब परिवार, पिछड़े समाज का लड़का बना स्टार, हर बाधा पार कर हासिल की शोहरत, जेल की खाई हवा     |     घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेबी चीफ ने की निवेशकों से धैर्य बनाए रखने की अपील     |     पाकिस्तान से आई बड़ी खबर, चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088