
Jelly Roll Weight Loss
वजन घटाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करने लगे हैं। लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ते हैं। हेल्दी तरीके से मोटापा कम करना है तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। हाल ही में अमेरिकी रैपर और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता जैली रोल ने अपना 90 किलो वजन कम किया है। जैली रोल ने सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से ऐसा किया है। इसके लिए रैपर ने अपनी सोच, आदतों और भावनाओं को भी कंट्रोल किया था।
जैली रोल ने कहा कि उनका वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फूड एडिक्शन था और खाने की लत को छोड़ना उतना ही मुश्किल है जितना कोकीन की लत छोड़ना है। 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स के एक प्रेस इवेंट में जैली रोल ने बताया कि खाने को छुड़ाना आसान नहीं था। इसके लिए मुझे उतनी ही मेहनत करनी पड़ी जितनी कोकीन की लत छोड़ने के लिए करनी पड़ी थी।
थेरेपी से कंट्रोल की खाने की लत
जैली रोल ने बताया कि खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए उन्होंने थेरेपी का सहारा लिया। जिससे उन्होंने दिमाग में हर वक्त खाने के बारे में सोचने की आदत को कंट्रोल करना सीखा। मैंने ये समझने की कोशिश की कि मैं क्यों ज्यादा खाता हूं। हालांकि मैने वजन घटाने वाली दवाओं का सहारा लेने के बजाय लाइफस्टाइल बदलने पर फोकस किया।
वजन घटाने में सबसे बड़ा हथियार
जैली की मानें तो उनके वजन घटाने में सबसे बड़ा हथियार दो चीजें बनी जिसमें चलना और दौड़ना शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने करीब 70 पाउंड यानि 31 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो हफ्ते में चार से छह दिन रोज दो से तीन मील तक वॉक और रनिंग करते थे। जिससे वजन घटाना आसान हुआ। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद उन्होंने करीब 90 किलो वजन कम कर लिया है। इससे वो खुद को कहीं ज्यादा फिट और एक्टिव महसूस करते हैं।


Comments are closed.