हेडलाइंस
7 साल पहले आई सीरीज की 8.7 है IMDB रेटिंग, दिलों में बसा है हर किरदार, तीन सीजन रहे सुपरहिट Zero tolerance for any kind of violence, intimidation: CEC | India News फखर जमां ने लपका शानदार कैच, तो फैंस ने सिलेक्टर जावेद को जमकर सुनाया, चोटिल होने का किया था दावा Jharkhand Vidhan Sabha में गूंजा शोभायात्रा विवाद, बीजेपी-आजसू का जमकर प्रदर्शन Hathras Accident:रोडवेज बस व आलू लदा ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़े, मची चीख-पुकार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती - Roadways Bus And Potato Laden Tractor Trolley Collided Chaitra Navratri 2026:कल से होगी देवी की आराधना, एक घंटे रहेगा कलश स्थापना का मुहूर्त, ऐसे करें पूजा - Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time For Kalash Sthapana Will Last For One Hour Here Is How To P... दिल्ली:कृष्णा नगर में दिनदहाड़े लूट, महिला पर हमला कर छीना सोने का कंगन; सीसीटीवी वीडियो - Miscreants Attacked Woman And Snatched Her Gold Bracelet In Krishna Nagar In Delhi Mp News:धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, डीजीपी का आदेश जारी - Mp News: Dgp Issues Order Banning Police Leave In View Of Religious Festivals जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त:19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से 20 हजार करोड़ की योजना पर जवाब तलब - Hc Takes Strict Stance On Dilapidated Schools; Seeks Response From Education Department On ₹... Himachal Weather:हिमाचल में फिर बिगड़ा माैसम, अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, शिमला में बारिश - Himachal Weather Deteriorates Again: Snowfall In Highaltitude Areas Including Atal Tunnel; Rain I...

10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए टीम इंडिया ने न केवल मैच जीता, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। यह जीत भारत को 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैजल शिनोजादा ने 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उजैरुल्लाह नियाजई नाबाद 101 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी के साथ भारतीय गेंदबाजों को चुनौती दी। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए।

आरोन जॉर्ज का शानदार शतक

311 रन के जवाब में भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज ने जिम्मेदारी संभाली और 95 गेंदों पर शतक पूरा किया। 37वें ओवर में उन्होंने अपना सेंचुरी का आंकड़ा छुआ। आरोन ने कुल 115 रन की पारी खेली और 40वें ओवर में वहीदुल्लाह जादरान के हाथों कैच आउट हुए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन बनाकर टीम को संभाला। तीनों बल्लेबाजों के योगदान से भारत ने 41.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह जीत 7 विकेट से दर्ज की गई।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस मुकाबले में कुल 620 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ वनडे मैच में सर्वाधिक रन हैं। पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था। भारत ने यूथ वनडे में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

36वें ओवर में विहान मल्होत्रा को जीवनदान भी मिला। अब्दुल अजीज की गेंद पर वे कैच थमा बैठे थे और फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया। लेकिन थर्ड अंपायर की जांच में पता चला कि गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर था, जिससे इसे नो बॉल करार दिया गया। बैटर्स को फ्री-हिट भी मिली।

फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अब 6 फरवरी को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी। यह भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में 10वां फाइनल होगा, जो इस आयु वर्ग में देश के दबदबे को दर्शाता है।

भारतीय प्लेइंग-11 में आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन शामिल थे। अफगानिस्तान की टीम में महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान ने भाग लिया।

4384080cookie-check10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला
Artical

Comments are closed.

7 साल पहले आई सीरीज की 8.7 है IMDB रेटिंग, दिलों में बसा है हर किरदार, तीन सीजन रहे सुपरहिट     |     Zero tolerance for any kind of violence, intimidation: CEC | India News     |     फखर जमां ने लपका शानदार कैच, तो फैंस ने सिलेक्टर जावेद को जमकर सुनाया, चोटिल होने का किया था दावा     |     Jharkhand Vidhan Sabha में गूंजा शोभायात्रा विवाद, बीजेपी-आजसू का जमकर प्रदर्शन     |     Hathras Accident:रोडवेज बस व आलू लदा ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़े, मची चीख-पुकार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती – Roadways Bus And Potato Laden Tractor Trolley Collided     |     Chaitra Navratri 2026:कल से होगी देवी की आराधना, एक घंटे रहेगा कलश स्थापना का मुहूर्त, ऐसे करें पूजा – Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time For Kalash Sthapana Will Last For One Hour Here Is How To Perform Ritual     |     दिल्ली:कृष्णा नगर में दिनदहाड़े लूट, महिला पर हमला कर छीना सोने का कंगन; सीसीटीवी वीडियो – Miscreants Attacked Woman And Snatched Her Gold Bracelet In Krishna Nagar In Delhi     |     Mp News:धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, डीजीपी का आदेश जारी – Mp News: Dgp Issues Order Banning Police Leave In View Of Religious Festivals     |     जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त:19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से 20 हजार करोड़ की योजना पर जवाब तलब – Hc Takes Strict Stance On Dilapidated Schools; Seeks Response From Education Department On ₹20000 Crore Scheme     |     Himachal Weather:हिमाचल में फिर बिगड़ा माैसम, अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, शिमला में बारिश – Himachal Weather Deteriorates Again: Snowfall In Highaltitude Areas Including Atal Tunnel; Rain In Shimla.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088