हेडलाइंस
Bihar News:चंद्र ग्रहण पड़ा भारी, एक ही जगह छह बच्चों की डूबकर मौत, शाम में गए थे नहाने - Holi Celebrations Turn To Mourning As Six Children Drown In Lake After Eclipse In Motihari Bihar Bahraich:राजकीय विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Sanitation Worker Beat His Wife To Death With Stick Who Posted At Govt School In Bahraich Uttarakhand Weather:मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा - Uttarakhand Weather: Heat Wave Intensifies In Early March With Temperatures Rising By Five To ... Rewa News: जिले के अतरैला क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की हत्या, शराब के विवाद में गई जान; शव पर चढ़ाई जेसीबी Tonk News: धुलंडी पर टोंक बना ‘रंगों का अखाड़ा’, महिलाओं के कोड़ों और युवाओं के जोश ने रचा रोमांच Haryana:होली पर पसरा मातम, तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत - Speeding Car Hit Three Women On Holi In Rewari Two Died On The Spot Shimla:जिला परिषद के होंगे अब 25 वार्ड, प्रशासन ने जारी की अंतिम अधिूसचना - Shimla Zila Parishad Will Now Have 25 Wards, The Administration Has Issued The Final Notification. IND vs ENG: 500 विकेट के आंकड़े से कितने दूर हैं जसप्रीत बुमराह, अभी तक सिर्फ 7 भारतीय कर पाएं ये कारनामा Holi 2026: होली की शान है 67 साल पुराना ये गाना, फाग के हर जश्न का होता है हिस्सा, आज भी है पॉपुलर Oppo K14 5G की भारत में एंट्री डेट कन्फर्म, कलर और बैटरी कैपिसिटी का भी हुआ खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

गुलाल नहीं, चिता की राख उड़ी:भीलवाड़ा की होली देख दंग रह जाएंगे आप, आधी रात श्मशान में उमड़ता है जनसैलाब – Holi Is Played With Pyres At Midnight In The Cremation Grounds In Bhilwara News In Hindi


जहां देशभर में धुलंडी पर रंग और गुलाल उड़ते हैं, वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा में होली की एक अनोखी और दार्शनिक परंपरा निभाई जाती है। यहां रंगों से नहीं, बल्कि चिता की भस्म से होली खेली जाती है वह भी आधी रात को श्मशान में। पिछले 17 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब शहर की विशिष्ट पहचान बन चुकी है।

यह आयोजन शहर के पंचमुखी मोक्षधाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ बाबा मंदिर में होता है। मान्यता है कि इसकी शुरुआत काशी के मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर की गई थी, जहां जीवन और मृत्यु का दर्शन एक साथ होता है।

होलिका दहन की रात लगभग सवा 11 बजे बाबा भैरवनाथ की पालकी मंदिर से निकलती है। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयकारों के बीच शोभायात्रा पंचमुखी मोक्षधाम के श्मशान क्षेत्र की ओर बढ़ती है। करीब सवा 12 बजे पालकी चिता स्थल पर पहुंचती है, जहां कंडों की विशेष होली जलाई जाती है।

इसके बाद परिजनों की अनुमति से एकत्र की गई चिता की भस्म को गुलाल की तरह हवा में उड़ाया जाता है और श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के साथ भस्म की होली खेलते हैं। श्मशान की नीरवता के बीच जब “बोलो बाबा भैरवनाथ की जय” के जयकारे गूंजते हैं, तो वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है। मंदिर के पुजारी रवि कुमार के अनुसार, “यह परंपरा भय उत्पन्न करने के लिए नहीं, बल्कि मृत्यु के भय को समाप्त करने के लिए है। राख हमें याद दिलाती है कि शरीर नश्वर है और आत्मा अमर। इसलिए यहां की होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन है।

पढ़ें:  होली पर आसमान में ‘ब्लड मून’ का नजारा, राजस्थान के शहरों में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि भस्म की होली खेलने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है, नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं और मानसिक बल मिलता है। यही कारण है कि इस अनूठे आयोजन में शामिल होने के लिए लोग पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। इस आयोजन में केवल भीलवाड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। महिलाएं, बच्चे और युवा सभी श्रद्धा भाव से इसमें भाग लेते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, काशी के मणिकर्णिका घाट के बाद देश में भीलवाड़ा ऐसा दूसरा स्थान माना जाता है, जहां चिता भस्म से होली खेली जाती है। यही वजह है कि यह आयोजन अब धार्मिक पर्यटन का केंद्र भी बनता जा रहा है।

जहां ब्रज की लट्ठमार होली और राजस्थान की कोड़ा-मार होली प्रसिद्ध हैं, वहीं भीलवाड़ा की यह श्मशान होली अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां रंगों की चकाचौंध नहीं, बल्कि जीवन के अंतिम सत्य का साक्षात्कार होता है। राख से सना शरीर और गूंजते जयकारे यह संदेश देते हैं कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन और मृत्यु के संतुलन का भी पर्व है।



Source link

4541250cookie-checkगुलाल नहीं, चिता की राख उड़ी:भीलवाड़ा की होली देख दंग रह जाएंगे आप, आधी रात श्मशान में उमड़ता है जनसैलाब – Holi Is Played With Pyres At Midnight In The Cremation Grounds In Bhilwara News In Hindi
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News:चंद्र ग्रहण पड़ा भारी, एक ही जगह छह बच्चों की डूबकर मौत, शाम में गए थे नहाने – Holi Celebrations Turn To Mourning As Six Children Drown In Lake After Eclipse In Motihari Bihar     |     Bahraich:राजकीय विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Sanitation Worker Beat His Wife To Death With Stick Who Posted At Govt School In Bahraich     |     Uttarakhand Weather:मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने लगी गर्मी, तापमान में पांच से छह डिग्री का इजाफा – Uttarakhand Weather: Heat Wave Intensifies In Early March With Temperatures Rising By Five To Six Degrees     |     Rewa News: जिले के अतरैला क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की हत्या, शराब के विवाद में गई जान; शव पर चढ़ाई जेसीबी     |     Tonk News: धुलंडी पर टोंक बना ‘रंगों का अखाड़ा’, महिलाओं के कोड़ों और युवाओं के जोश ने रचा रोमांच     |     Haryana:होली पर पसरा मातम, तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत – Speeding Car Hit Three Women On Holi In Rewari Two Died On The Spot     |     Shimla:जिला परिषद के होंगे अब 25 वार्ड, प्रशासन ने जारी की अंतिम अधिूसचना – Shimla Zila Parishad Will Now Have 25 Wards, The Administration Has Issued The Final Notification.     |     IND vs ENG: 500 विकेट के आंकड़े से कितने दूर हैं जसप्रीत बुमराह, अभी तक सिर्फ 7 भारतीय कर पाएं ये कारनामा     |     Holi 2026: होली की शान है 67 साल पुराना ये गाना, फाग के हर जश्न का होता है हिस्सा, आज भी है पॉपुलर     |     Oppo K14 5G की भारत में एंट्री डेट कन्फर्म, कलर और बैटरी कैपिसिटी का भी हुआ खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088