हेडलाइंस
टीम इंडिया ने कैसे जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, रिकी पोंटिंग ने बताया सूर्या का सीक्रेट फॉर्मूला Bihar News : Two Halt Stations Upgraded To Junctions, Railway Ministry Granting Grade A Status. - Bihar News Prayagraj :बहुभोज का खाना खाने के बाद दर्जनों ग्रामीण बीमार, काली पड़ गई जीभ, अस्पताल में भर्ती - Dozens Of Villagers Fall Ill After Eating A Feast, Their Tongues Turn Black, And They Are Hospitalized Dehradun:दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना, मची अफरातफरी - Dehradun News: Chaos Erupts On First Floor Of Doon Hospital Due To Fire दिल्ली: फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से पकड़ा गया झपटमार, चोरी की बाइक भी बरामद Mp News:संपत्ति के मामले में महिला Ias भी आगे: मनु सबसे अमीर Acs, संपत्ति से सबसे ज्यादा वर्णवाल की आय - Mp News: Female Ias Also Ahead In Terms Of Property: Flat, Manu Richest Acs, Varnwal Has The Hi... 'अब उड़ान के लिए तैयार रहे राजस्थान का युवा':सीएम भजनलाल शर्मा बोले; युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई - Viksit Rajasthan Run 2026: Cm Bhajanlal Sharma Runs With Youngsters Empowers Youth In Jaipur News In H... हिमाचल:स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये; गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार - Himachal Free Bus Service For School Students Ends Will Have To Pay Rs 236 From April ईरान अमेरिका वॉर के चलते दुबई में फंसा था सुपरस्टार, भारत लौटते ही मनाया जश्न और खरीदी आलीशान कार मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच FPI ने की भारी बिकवाली, मार्च में अब तक ₹52,704 करोड़ के शेयर बेचे

ज्ञानवापी के दूसरे दिन का सर्वे हुआ खत्म, करीब साढ़े 3 घंटे तक चला सर्वे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मस्जिद समिति की आपत्तियों के ...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रहा। इस दौरान मस्जिद के गुबंद का सर्वे पूरा हुआ है। सुरंगनुमा 5वें तहखाने का भी सर्वे पूरा हुआ। ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों का भी पहली बार सर्वे किया गया। इन गुंबदों को लेकर हिन्दू पक्षकारों का कहना है कि ये गुंबद हिंदू मंदिरों के ढांचे के ऊपर बनाया गया है। सूत्र के मुताबिक, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कल वाली जगह पर ही फिर से सर्वे हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए फिर से वीडियोग्राफ़ी की जा रही है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मस्जिद समिति की आपत्तियों के बीच पिछले सप्ताह सर्वेक्षण को रोक दिया गया था। समिति ने दावा किया था कि सर्वे के लिए अदालत द्वारा नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त को परिसर के अंदर वीडियोग्राफी कराने का अधिकार नहीं था। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रविवार को कहा, “ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण शुरू हो गया है।”

वहीं, वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी बताया कि रविवार को लगातार दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को सर्वे प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी और किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। सर्वे के लिए जाते समय विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, “मेरे साथ उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र नाथ पांडेय भी सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर में मौजूद रहेंगे। बाकी शनिवार वाली ही पूरी टीम रविवार को अंदर जा रही है।” सिंह के मुताबिक, पूरी कोशिश होगी कि आज सर्वे पूरा कर लिया जाए और 17 मई को अदालत में रिपोर्ट पेश की जाए। जिलाधिकारी शर्मा ने बताया था कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की गई और सर्वे का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो गया।

उन्होंने कहा था कि सर्वे का काम रविवार को भी जारी रहेगा। शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही किया गया। इसमें सभी पक्षकार और उनके अधिवक्ता व सहायक मौजूद रहे। सरकार की तरफ से पक्षकार राज्य सरकार, जिलाधिकारी (वाराणसी), पुलिस आयुक्त, काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी वहां उपस्थित थे। शर्मा के अनुसार, इस कार्यवाही में सभी पक्षों ने न्यायालय के आदेश का पालन किया। उन्होंने कहा कि लगातार चार घंटे तक हुए सर्वे में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों का सर्वे किया जा चुका है। शर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य गोपनीय कार्य है और यह अदालत की निगरानी में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब स्थित है।

स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य कराने के लिए नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त (कोर्ट कमिश्नर) अजय मिश्रा को पक्षपात के आरोप में हटाने की मांग संबंधी याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दीवानी अदालत के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) दिवाकर ने अधिवक्ता आयुक्त मिश्रा को हटाने संबंधी याचिका को नामंजूर करते हुए विशाल सिंह को विशेष अधिवक्ता आयुक्त और अजय प्रताप सिंह को सहायक अधिवक्ता आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया था। उन्होंने संपूर्ण परिसर की वीडियोग्राफी करके 17 मई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए थे।

509720cookie-checkज्ञानवापी के दूसरे दिन का सर्वे हुआ खत्म, करीब साढ़े 3 घंटे तक चला सर्वे
Artical

Comments are closed.

टीम इंडिया ने कैसे जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, रिकी पोंटिंग ने बताया सूर्या का सीक्रेट फॉर्मूला     |     Bihar News : Two Halt Stations Upgraded To Junctions, Railway Ministry Granting Grade A Status. – Bihar News     |     Prayagraj :बहुभोज का खाना खाने के बाद दर्जनों ग्रामीण बीमार, काली पड़ गई जीभ, अस्पताल में भर्ती – Dozens Of Villagers Fall Ill After Eating A Feast, Their Tongues Turn Black, And They Are Hospitalized     |     Dehradun:दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना, मची अफरातफरी – Dehradun News: Chaos Erupts On First Floor Of Doon Hospital Due To Fire     |     दिल्ली: फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से पकड़ा गया झपटमार, चोरी की बाइक भी बरामद     |     Mp News:संपत्ति के मामले में महिला Ias भी आगे: मनु सबसे अमीर Acs, संपत्ति से सबसे ज्यादा वर्णवाल की आय – Mp News: Female Ias Also Ahead In Terms Of Property: Flat, Manu Richest Acs, Varnwal Has The Highest Income Fr     |     ‘अब उड़ान के लिए तैयार रहे राजस्थान का युवा’:सीएम भजनलाल शर्मा बोले; युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई – Viksit Rajasthan Run 2026: Cm Bhajanlal Sharma Runs With Youngsters Empowers Youth In Jaipur News In Hindi     |     हिमाचल:स्कूली छात्रों की निशुल्क बस सुविधा खत्म, अप्रैल से देने होंगे 236 रुपये; गरीब वर्ग पर पड़ेगी मार – Himachal Free Bus Service For School Students Ends Will Have To Pay Rs 236 From April     |     ईरान अमेरिका वॉर के चलते दुबई में फंसा था सुपरस्टार, भारत लौटते ही मनाया जश्न और खरीदी आलीशान कार     |     मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच FPI ने की भारी बिकवाली, मार्च में अब तक ₹52,704 करोड़ के शेयर बेचे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088