हेडलाइंस
ICC का बड़ा ऐलान, लुटाए 1 अरब से ज्यादा रुपये, टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, पाकिस्तान को मिली इतनी रकम वायरल गर्ल मोनालिसा प्यार में हुई गिरफ्तार, परिवार के विरोध के बाद बॉयफ्रेंड संग पहुंची थाने, फिर मंदिर में रचाई शादी Vivo Y51 Pro 5G ने लॉन्च होते ही दिया धांसू ऑफर, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर 2500 रुपये का कैशबैक घर पर राजभोग आइसक्रीम कैसे बनाएं, इस ट्रिक से बिना झंझट के होगी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा LPG गैस सिलेंडर? तो तुरंत करें शिकायत; ये रहे Bharat Gas, Indane और HP के ऑफिशियल नंबर WBCHSE कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, नए नियम घोषित, अहम नोटिस जारी Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

करीब 30 साल बाद शनि जयंती पर बन रहा खास संयोग

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। इसी कारण इस दिन जन्मोत्सव के रूप में शनिदेव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि शनि देव इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं। कर्मफलदाता शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि जयंती का दिन काफी खास माना जाता है। क्योंकि इस दिन विधिवत तरीके से पूजा करने से कुंडली से शनि दोष, ढैय्या, साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा होने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
शनि जयंती का दिन इस बार काफी खास है। क्योंकि इस बार सोमवती अमावस्या के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। बता दें कि ऐसा संयोग करीब 30 सालों बाद बन रहा है। जब शनिदेव अपनी राशि कुंभ राशि में रहेंगे। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।शनि जयंती का शुभ मुहूर्त

शनि जयंती तिथि- 30 मई 2022, सोमवार को उदया तिथि होने के कारण इसी दिन शनि जयंती होगी।

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि आरंभ- 29 मई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शुरू

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन- 30 मई की शाम 4 बजकर 59 मिनट पर पूजा विधि : अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद शनिदेव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प करें। अब एक चौकी में साफ नया काले रंग का वस्त्र बिछाकर शनिदेव की तस्वीर या फिर प्रतीक के रूप में सुपारी रख दें। इसके बाद इसे पंचगव्य और पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद सिंदूर, कुमकुम, काजल लगाने के साथ नीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके बाद श्री फल सहित अन्य फल चढ़ाएं। चाहे तो सरसों का तेल, तिल भी चढ़ा सकते हैं। इसके बाद दीपक जलाकर शनिदेव का ध्यान करते हुए शनि चालीसा के साथ-साथ शनि मंत्र का भी जाप कर लें। अंत में आरती करने के साथ भूल चूक के लिए माफी मांग लें।

513070cookie-checkकरीब 30 साल बाद शनि जयंती पर बन रहा खास संयोग
Artical

Comments are closed.

ICC का बड़ा ऐलान, लुटाए 1 अरब से ज्यादा रुपये, टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, पाकिस्तान को मिली इतनी रकम     |     वायरल गर्ल मोनालिसा प्यार में हुई गिरफ्तार, परिवार के विरोध के बाद बॉयफ्रेंड संग पहुंची थाने, फिर मंदिर में रचाई शादी     |     Vivo Y51 Pro 5G ने लॉन्च होते ही दिया धांसू ऑफर, 7200mAh बैटरी वाले फोन पर 2500 रुपये का कैशबैक     |     घर पर राजभोग आइसक्रीम कैसे बनाएं, इस ट्रिक से बिना झंझट के होगी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा LPG गैस सिलेंडर? तो तुरंत करें शिकायत; ये रहे Bharat Gas, Indane और HP के ऑफिशियल नंबर     |     WBCHSE कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, नए नियम घोषित, अहम नोटिस जारी     |     Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions     |     Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness     |     Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency     |     At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088