हेडलाइंस
Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation - Madhya Pradesh News Rajasthan News:वित्तीय वर्ष के अंत तक छुट्टियों पर रोक, 31 मार्च तक अवकाश व प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित - Rajasthan Govt Bars Leave Till March 31; Hikes Rates Of Government Rest Houses Lpg Crisis:संकट में उद्योग, पानीपत में 300 फैक्टरियां बंद; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर क्या बोले मालिक? - 300 Factories Shut Down In Panipat Due To Lpg Shortage हिमाचल:भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर बोले- हाईकोर्ट की टिप्पणी से कांग्रेस सरकार की मंशा उजागर - Himachal Senior Bjp Spokesperson Trilok Kapoor On Congress कौन हैं 21 साल के James Coles? द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली, 4.8 करोड़ हुए खर्च क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो से फैन्स ने किया दावा तो एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न! ट्रंप सरकार ने समंदर में फंसे रूसी तेल को खरीदने की दी हरी झंडी The hidden costs of excessive screen media use in kids | India News Bihar:बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री - Bihar-new-government-formation-formula-nitish-kumar-resignation-nishant-deputy-cm-bjp-jdu-alli...

लालू की मुश्किलें बढ़ीं, तेजस्वी ने कहा, ‘ना ही डरे हैं, ना ही डरेंगे’

पटना| सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पटना, दिल्ली और गोपालगंज में एक साथ छापेमारी की गई। पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास, 10 सकरुलर रोड पर भी छापा मारा गया तथा पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम करीब 12 घंटे तक राबड़ी आवास में रही और कागजातों को खंगाला। र्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। रेल मंत्री रहते जमीन लेकर समूह-डी में नौकरी देने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को लालू प्रसाद तथा उनके संबंधियों के 16 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। इस बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नहीं डरा है, नहीं डरेंगे।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई उन लोगों के घर भी पहुंची जिसके बारे में आरोप है कि जिनसे नौकरी के बदले जमीन ली गई हैं।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि यह मामला लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने, जमीन और संपत्ति लेने से जुड़ा है, जिसकी जांच के मामले में छापेमारी की गई है।

सीबीआई अधिकारी इस दौरान कई लोगों के बयान भी दर्ज किए।

इधर, छापेमारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में राबड़ी आवास के बाहर नेता और कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सीबीआई का पुतला भी फूंका।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के पांच मामलों में लालू पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव देश से बाहर हैं।

इस बीच, राजद नेता और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि नहीं डरा है, नहीं डरेंगे।

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, सत्य व तथ्य का मार्ग वह अग्निपथ है जिस पर चलना कठिन है पर असंभव नहीं। देर से ही सही लेकिन विजय सदैव सत्य की ही होती है।

लड़ रहे है, जीत रहे है। लड़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे। ये हवा जाकर कह दो, दिल्ली के दरबारों से.नहीं डरा है नहीं डरेगा, लालू इन सरकारों से।

513690cookie-checkलालू की मुश्किलें बढ़ीं, तेजस्वी ने कहा, ‘ना ही डरे हैं, ना ही डरेंगे’
Artical

Comments are closed.

Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News:वित्तीय वर्ष के अंत तक छुट्टियों पर रोक, 31 मार्च तक अवकाश व प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित – Rajasthan Govt Bars Leave Till March 31; Hikes Rates Of Government Rest Houses     |     Lpg Crisis:संकट में उद्योग, पानीपत में 300 फैक्टरियां बंद; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर क्या बोले मालिक? – 300 Factories Shut Down In Panipat Due To Lpg Shortage     |     हिमाचल:भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर बोले- हाईकोर्ट की टिप्पणी से कांग्रेस सरकार की मंशा उजागर – Himachal Senior Bjp Spokesperson Trilok Kapoor On Congress     |     कौन हैं 21 साल के James Coles? द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली, 4.8 करोड़ हुए खर्च     |     क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो से फैन्स ने किया दावा तो एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई     |     गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका     |     तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न! ट्रंप सरकार ने समंदर में फंसे रूसी तेल को खरीदने की दी हरी झंडी     |     The hidden costs of excessive screen media use in kids | India News     |     Bihar:बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री – Bihar-new-government-formation-formula-nitish-kumar-resignation-nishant-deputy-cm-bjp-jdu-alliance     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088