हेडलाइंस
एक महीने अस्पताल में गुजारने के बाद सलीम खान को मिला डिस्चार्ज, सामने आई हेल्थ अपडेट, कर रहे रिकवर Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Woman entitled to maternity leave even if child isn't biological: SC | India News लखनऊ में कुलदीप यादव-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन, क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा Rohtas Police Investigation After Theft And Robbery Case Illegal Child Detain Bihar - Bihar News Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 18 March 2026 Rishikesh:गुरुद्वारा कर्मचारी हत्याकांड; लक्की को उम्रकैद, पेंचकस से कई वार कर दिया था वारदात को अंजाम - Rishikesh Gurudwara Employee Murder Case Lucky Sentenced To Life Imprisonment Indore Metro News : इंदौर वासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, जानिए रूट और किराया LPG Crisis: नागौर में गैस एजेंसी पर फर्जीवाड़े के आरोप, उपभोक्ता के नाम पर सिलिंडर उठाकर कालाबाजारी की आशंका Shimla:सतलुज पेयजल योजना शुरू, विधायक जनारथा ने किया उद्घाटन; अब नहीं रहेगा शहर में पानी का संकट - Satluj Drinking Water Scheme Launched; Mla Janartha Inaugurates Project City's Water Crisis Now Resol...

IPL खत्म होते ही एक टीम में खेलते नजर आएंगे कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन

T-20 के धमाकेदार ऑल-राउंडर के रूप में मशहूर वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड एक दशक से ज्यादा के बाद काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। वे इस महीने के अंत में आईपीएल के बाद T-20 ब्लास्ट के लिए इंग्लिश काउंटी टीम सरे से जुड़ेंगे। वेस्ट इंडीज के ही सुनील नरेन भी इस टीम का हिस्सा हैं।

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने वाले कीरोन पोलार्ड को कई इंग्लिश काउंटी टीमों से T-20 ब्लास्ट में खेलने का ऑफर मिला था। हालांकि, सरे की टीम ने इसमें बाजी मार ली। ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट के टीम से बाहर होने के बाद सरे की टीम एक विदेशी ऑल-राउंडर तलाश रही थी। शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में सरे ने कीरोन पोलार्ड के टीम से जुड़ने की घोषणा की। पोलार्ड 31 मई को किआ ओवल स्टेडियम में सरे और ग्लोसेस्टरशायर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में अपना डेब्यू कर सकते हैं। ये एक दशक से ज्यादा के बाद पोलार्ड का काउंटी क्रिकेट में पहला मुकाबला होगा। इससे पहले पोलार्ड 2011 में समरसेट के लिए काउंटी क्रिकेट खेले थे।

पोलार्ड के अलावा सुनील नरेन भी सरे की टीम का हिस्सा हैं। सुनील नरेन और पोलार्ड एक दूसरे के साथ लंबे समय तक खेलते रहे हैं। वेस्ट इंडीज टीम के अलावा चैंपियंस लीग में त्रिनिदाद एंड टोबैगो, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स और CPL में ये दोनों खिलाड़ी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए साथ खेल चुके हैं। ऐसे में इन दोनों की जुगलबंदी सरे के लिए काफी काम आ सकती है। विश्व के खतरनाक टी-20 ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड IPL-15 में खास कमाल नहीं कर पाए। टूर्नामेंट की 11 पारियों में उनके बल्ले से 107 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 144 रन निकले। इसी दौरान उन्होंने वेस्ट इंडीज टीम की कप्तानी छोड़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा भी कर दी थी।

517590cookie-checkIPL खत्म होते ही एक टीम में खेलते नजर आएंगे कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन
Artical

Comments are closed.

एक महीने अस्पताल में गुजारने के बाद सलीम खान को मिला डिस्चार्ज, सामने आई हेल्थ अपडेट, कर रहे रिकवर     |     Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Woman entitled to maternity leave even if child isn’t biological: SC | India News     |     लखनऊ में कुलदीप यादव-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन, क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा     |     Rohtas Police Investigation After Theft And Robbery Case Illegal Child Detain Bihar – Bihar News     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 18 March 2026     |     Rishikesh:गुरुद्वारा कर्मचारी हत्याकांड; लक्की को उम्रकैद, पेंचकस से कई वार कर दिया था वारदात को अंजाम – Rishikesh Gurudwara Employee Murder Case Lucky Sentenced To Life Imprisonment     |     Indore Metro News : इंदौर वासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, जानिए रूट और किराया     |     LPG Crisis: नागौर में गैस एजेंसी पर फर्जीवाड़े के आरोप, उपभोक्ता के नाम पर सिलिंडर उठाकर कालाबाजारी की आशंका     |     Shimla:सतलुज पेयजल योजना शुरू, विधायक जनारथा ने किया उद्घाटन; अब नहीं रहेगा शहर में पानी का संकट – Satluj Drinking Water Scheme Launched; Mla Janartha Inaugurates Project City’s Water Crisis Now Resolved     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088