Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Holi 2025 Jal Sansthan Officials On Alert Mode Arrangements Made For Water Supply Through Tanker Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Neemuch News: फैक्टरियों से माल चुराकर बेचने वाली गैंग का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार Alwar News: भूपेंद्र यादव ने किया बाबा मोहन राम मेले का शुभारंभ, भिवाड़ी विकास प्राधिकरण को बताया ऐतिहासिक हरियाणा में होली के दिन एनकाउंटर: कैथल में झज्जर का गैंगस्टर हेजल ढेर, बचने के लिए पुलिस पर की थी फायरिंग HP Assembly: सीएम सुक्खू बोले- नशा तस्करों की 25. 42 करोड़ की संपत्ति अटैच, 300 के खिलाफ कार्रवाई IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान 'कैटरीना से भी सुंदर मेरी गर्लफ्रेंड', बला की खूबसूरत हसीना के प्यार में आमिर खान, एक बच्चे की है मां Motorola Edge 60 Fusion को लेकर आ गई खुशखबरी, भारत में जल्द देगा दस्तक 'Look inwards instead of shifting blame': MEA rejects Pakistan’s claim of India's role in train hijacking | India News होशियार लोगों के लिए चैलेंज, 5 सेकंड में ढूंढें इसमें छुपा ‘HOT’, दिखाएं अपने दिमाग की ताकत

हरियाणा में एक विधायक-एक पेंशन योजना लागू नहीं करेगी सरकार, सीएम बोले- फैसला लेना इतना आसान नहीं

हरियाणा सरकार पंजाब की तरह एक विधायक एक पेंशन योजना लागू नहीं करेगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह फैसला लेना इतना आसान नहीं है। पंजाब सरकार के फैसले से उसके खुद के विधायक उसके खिलाफ हो जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के विधायकों व पूर्व विधायकों को घबराने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी के दबाव में जिस तरह एक विधायक-एक पेंशन की मांग उठ रही है, उसके मद्देनजर हरियाणा सरकार अभी कोई फैसला नहीं लेने जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पेंशन बंद करना आसान नहीं है। हो सकता है कि आम आदमी पार्टी के इस फैसले से उसके अपने विधायक सरकार के खिलाफ हो जाएं। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने राज्य में एक विधायक-एक पेंशन योजना लागू की है।

कई पूर्व विधायकों को उनके कार्यकाल के हिसाब से कई-कई पेंशन मिलती है। हरियाणा में 268 पूर्व विधायकों को करीब 25 करोड़ रुपये की पेंशन मिलती है। पंजाब में जिस तरह से भगवंत मान सरकार ने एक विधायक-एक पेंशन योजना लागू की है, उससे हरियाणा पर दबाव बढ़ा है।

कांग्रेसी से आम आदमी पार्टी नेता बने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी तीन पेंशन छोड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता ने सरकार पर दबाव बना रखा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार एक विधायक-एक पेंशन का फार्मूला लागू करे। हालांकि यह दबाव तब है, जब राज्य की विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कोई विधायक नहीं है।

इससे जुड़े सवाल पर मनोहर लाल ने दो टूक कह दिया कि ऐसा फैसला लेना आसान नहीं है। पूर्व विधायकों की पेंशन बंद करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। मनोहर लाल के अनुसार, भविष्य में इस बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन आम आदमी पार्टी के खुद के विधायक अपनी सरकार के इस फैसले से हैरान और परेशान हैं। दिल्ली में भी ऐसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। हम पंजाब सरकार के फैसले का अध्ययन करेंगे। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

518370cookie-checkहरियाणा में एक विधायक-एक पेंशन योजना लागू नहीं करेगी सरकार, सीएम बोले- फैसला लेना इतना आसान नहीं
Artical

Comments are closed.

Holi 2025 Jal Sansthan Officials On Alert Mode Arrangements Made For Water Supply Through Tanker Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Neemuch News: फैक्टरियों से माल चुराकर बेचने वाली गैंग का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     Alwar News: भूपेंद्र यादव ने किया बाबा मोहन राम मेले का शुभारंभ, भिवाड़ी विकास प्राधिकरण को बताया ऐतिहासिक     |     हरियाणा में होली के दिन एनकाउंटर: कैथल में झज्जर का गैंगस्टर हेजल ढेर, बचने के लिए पुलिस पर की थी फायरिंग     |     HP Assembly: सीएम सुक्खू बोले- नशा तस्करों की 25. 42 करोड़ की संपत्ति अटैच, 300 के खिलाफ कार्रवाई     |     IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान     |     ‘कैटरीना से भी सुंदर मेरी गर्लफ्रेंड’, बला की खूबसूरत हसीना के प्यार में आमिर खान, एक बच्चे की है मां     |     Motorola Edge 60 Fusion को लेकर आ गई खुशखबरी, भारत में जल्द देगा दस्तक     |     ‘Look inwards instead of shifting blame’: MEA rejects Pakistan’s claim of India’s role in train hijacking | India News     |     होशियार लोगों के लिए चैलेंज, 5 सेकंड में ढूंढें इसमें छुपा ‘HOT’, दिखाएं अपने दिमाग की ताकत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088