हेडलाइंस
Banswara News: Man Killed After Neighbours Attack Him With Axe Over Land Dispute In Lohariya Bada Village - Banswara News Una:डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के टेंट में अचानक भड़की आग - A Fire Broke Out In The Tent Of Dera Baba Barbhag Singh Maidi Holi Fair. ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अटकलों पर दिया बड़ा बयान फैशन इवेंट में बिजी रह गईं प्रियंका, निक जोनास ने डाली HOLI की बधाई, कैटरीना पर टिकीं फैंस की निगाहें iQOO ने भारत में Z11x 5G की लॉन्चिंग की कन्फर्म, जानें कब करेगा एंट्री-क्या होंगी खूबियां ईरान तनाव के बीच रूस ने खोला तेल का खजाना, भारत और चीन के लिए कर दिया बड़ा ऐलान Bihar CM Nitish Kumar to head to Rajya Sabha | India News राज्यसभा के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट,महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार, पढ़ें खबर Car Turns Into A Ball Of Fire On Bhore-bhingari Road, Youth Narrowly Escapes Bihar News Gopalganj - Bihar News Up News:यूपी में मिशन मोड में स्किल डेवलपमेंट अभियान, संस्थानों को दिया गया टारगेट; लापरवाही पर होगी कार्रवाई - Skill Development Campaign In Mission Mode In Up Targets Given To Institutions Action Ta...

हार्दिक के जाने के बाद नरेश पटेल को रिझाने में जुटी कांग्रेस

अहमदाबाद, गुजरात चुनाव से पहले इन दिनों दो पाटीदार नेताओं हार्दिक पटेल और नरेश पटेल की चर्चा है। दोनों कौन सी पार्टी जॉइन करेंगे या उनका अगला कदम क्या होगा इस पर दांव लगाया जा रहा है। दरअसल, पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उठे नेता हार्दिक ने 18 मई 2022 को तीन साल बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की जमकर तारीफ की। दूसरी ओर, गुजरात कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उद्योगपति और श्री खोदलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) के अध्यक्ष नरेश पटेल से मुलाकात की।
हालांकि, कांग्रेस के लगभग हर दलबदलुओं का स्वागत करने वाली भाजपा फिलहाल हार्दिक के बारे में चुप है। हार्दिक और भाजपा के बीच जो चीज आड़े आ रही है वो है 2015 के आंदोलन से उपजे पाटीदार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले। इन मामलों को वापस लेना अभी बाकी है। कुल 246 मामलों में से, भाजपा सरकार केवल 10 को वापस लेने के लिए आगे बढ़ी है। हार्दिक के खिलाफ उनमें से दो मामले देशद्रोह कानून के तहत हैं। गौरतलब है कि 2015 के विरोध प्रदर्शन ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार को झकझोर कर रख दिया था।

हार्दिक के पार्टी में शामिल होने से बढ़ेगा असंतोष: हार्दिक के भाजपा में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “एक समय पर हार्दिक पटेल ने परी कथाओं के जैसे शुरुआत की थी लेकिन अब वह जमीन खो चुके हैं।” भाजपा के नेता भी इस बात से आशंकित हैं कि हार्दिक के पार्टी में शामिल होने से पार्टी के नेताओं में बेचैनी होगी। कांग्रेस से कई दलबदलुओं को लेने के बाद बीजेपी पहले से ही नेताओं के असंतोष से जूझ रही है।

नरेश पटेल को पार्टी में लाना चाहती है कांग्रेस: दूसरी ओर, कांग्रेस ने प्रभावशाली पाटीदार नेता और राजकोट के उद्योगपति नरेश पटेल के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं, हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी जॉइन नहीं की है। नरेश ने मार्च में कहा था कि एसकेटी की समितियों के सर्वे के नतीजे राजनीति में उनके प्रवेश का फैसला करेंगे। 23 अप्रैल 2022 को, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मिलने के बाद नरेश ने कहा था कि वह 15 मई 2022 को राजनीति में प्रवेश लेने के अपने फैसले की घोषणा करेंगे। हालांकि, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात नहीं जमने के बाद फिलहाल नरेश पटेल के फैसले पर भी अभी संदेह है।

हालांकि, हार्दिक के इस्तीफे के एक दिन बाद कांग्रेस एआईसीसी के गुजरात प्रभारी महासचिव रघु शर्मा ने नरेश पटेल से उनके राजकोट फार्महाउस में दो घंटे तक मुलाकात की, जिससे अटकलों का एक और दौर शुरू हो गया कि पार्टी उन्हें लेने की इच्छुक है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि नरेश भले ही भाजपा में शामिल होने के इच्छुक न हों, लेकिन वह चाहते हैं कि कांग्रेस उनके शामिल होने से पहले उनकी कुछ शर्तें माने।

518640cookie-checkहार्दिक के जाने के बाद नरेश पटेल को रिझाने में जुटी कांग्रेस
Artical

Comments are closed.

Banswara News: Man Killed After Neighbours Attack Him With Axe Over Land Dispute In Lohariya Bada Village – Banswara News     |     Una:डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के टेंट में अचानक भड़की आग – A Fire Broke Out In The Tent Of Dera Baba Barbhag Singh Maidi Holi Fair.     |     ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अटकलों पर दिया बड़ा बयान     |     फैशन इवेंट में बिजी रह गईं प्रियंका, निक जोनास ने डाली HOLI की बधाई, कैटरीना पर टिकीं फैंस की निगाहें     |     iQOO ने भारत में Z11x 5G की लॉन्चिंग की कन्फर्म, जानें कब करेगा एंट्री-क्या होंगी खूबियां     |     ईरान तनाव के बीच रूस ने खोला तेल का खजाना, भारत और चीन के लिए कर दिया बड़ा ऐलान     |     Bihar CM Nitish Kumar to head to Rajya Sabha | India News     |     राज्यसभा के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट,महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार, पढ़ें खबर     |     Car Turns Into A Ball Of Fire On Bhore-bhingari Road, Youth Narrowly Escapes Bihar News Gopalganj – Bihar News     |     Up News:यूपी में मिशन मोड में स्किल डेवलपमेंट अभियान, संस्थानों को दिया गया टारगेट; लापरवाही पर होगी कार्रवाई – Skill Development Campaign In Mission Mode In Up Targets Given To Institutions Action Taken Against Negligence     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088