डोमिनिक थिएम और ओन्स जबायुर पहले ही राउंड में हारकर बाहर

फ्रेंच ओपन 2022 का आगाज हो चुका है। पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में कुछ बड़े खिलाड़ियों को झटका लगा। डोमिनिक थिएम और ओन्स जबायुर समेत कई बड़े खिलाड़ी पहले ही राउंड से बाहर हो गए। थिएम दो बार के फ्रेंच ओपन के रनर अप रहे हैं और वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-पांच में रह चुके हैं। हालांकि, कलाई में चोट की वजह से काफी समय से टेनिस से दूर रहने के कारण उनकी रैंकिंग 194 तक लुढ़क गई है।थिएम को 87वें रैंक वाले बोलीविया के ह्यूगो डेलियेन ने 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। थिएम 2020 के यूएस ओपन चैंपियन भी रहे हैं। इस साल मार्च में वापसी के बाद से वह लगातार छह मैच हार चुके हैं। इसके साथ ही थिएम लगातार 10 टूर लेवल मैच भी हार चुके हैं। उनको आखिरी जीत एक साल से ज्यादा समय पहले रोम में मिली थी।28 वर्षीय ऑस्ट्रियाई पूर्व विश्व नंबर तीन थिएम 2016 से 2020 तक पांच सालों में रोलैंड गैरोस में कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। वह 2018 और 2019 में राफेल नडाल से फाइनल हार गए थे। थिएम ने मैच के बाद कहा- यह जानते हुए कि अभ्यास में सब कुछ सही नहीं है, ग्रैंड स्लैम में जाना सबसे बड़ी भावना नहीं है। मैं उस तरह नहीं खेलता जैसा मैं अभ्यास में करता हूं।

519270cookie-checkडोमिनिक थिएम और ओन्स जबायुर पहले ही राउंड में हारकर बाहर
Artical

Comments are closed.

प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला     |     The Wardrobe Refresh You Needed; Samantha's fashion brand 'Truly SMA' just dropped in Pantaloons and We're Obsessed     |     BROXO Introduces Brand Update Across Water Treatment Markets     |     "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Collaboration Event Opens on Awaji Island, Japan, March 14-Dec 13, 2026     |     "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region     |     Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India     |     Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors     |     Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept     |     Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success     |     Bihar:समृद्धि यात्रा के तहत आज सहरसा पहुंचेंगे Cm नीतीश कुमार, 512 करोड़ की 125 योजनाओं की देंगे सौगात – Bihar Chief Minister Nitish Kumar Samriddhi Yatra Saharsa 512 Crore Development Projects Launch     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088