हेडलाइंस
Inclusion of 'doubtful electors' in rolls will be on judges' orders: CEC | India News आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत श्री गोविन्द गोधाम गोशाला सुखचैनाना साहिब रोड फगवाड़ा में संकीर्तन का आयोजन Pappu Yadav Demands Sit In Saharsa Chotu Misra Murder Case Police Have Lost Control Alleges Horse Trading - Bihar News राहत की खबर:हरीपर्वत पुलिया होगी चौड़ी, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 60 मीटर लंबे नए पुल बनेंगे - Agra Metro Expansion: 60-meter Bridges Planned At Hariparwat And Rawli Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा, जंगल की आग बुझी - Uttarakhand Weather Rain Snowfall In Chardham Temperature Down Reduced Pollution Improved En... Sehore News: Class 12 Student Takes Extreme Step, Found Hanging In Room; Family In Shock - Madhya Pradesh News Rajasthan LPG Crisis: जयपुर के होटलों में भारी कालाबाजारी के आरोप | Amar Ujala | LPG Himachal Weather:नारकंडा समेत चोटियों पर हिमपात, मैदानी जिलों में बारिश; राहत के साथ आफत भी लाया मौसमी बदलाव - Himachal Weather: Snowfall On Peaks Including Narkanda Oscar 2026 में ईशा अंबानी का ग्रैंड डेब्यू, विंटेज गाउन में बिखेरी अदाएं, मुकेश अंबानी की बेटी का स्टाइल देखता रह गया हॉलीवुड

रेलवे भर्ती घोटाला में आगे बढ़ी सीबीआइ जांच; अब लालू-राबड़ी, मीसा व हेमा से होगी पूछताछ

Railway Recruitment Scam रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के घोटाला में सीबीआइ की जांच आगे बढ़ रही है। सीबीआइ ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव के 16 ठिकानों पर छापेमारी की है। अब सीबीआइ लालू यादव राबड़ी देवी मीसा भारती व हेमा यादव से पूछताछ करेगी।

पटना, जागरण टीम। Lalu Prasad Yadav News: संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (UPA-1) की सरकार के दौरान रेलवे में हुए भर्ती घोटाला (Railway Recruitmrnt Scam) के सिलसिले में सीबीआइ (CBI) तत्‍कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) तथा दो बेटियों राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती (Misa Bharti) व हेमा यादव (Hema Yadav) सहित कुल 16 लोगों से पूछताछ करेगी। इसके पहले सीबीआइ ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुआ था घोटाला

बिहार में अपनी सरकार गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव केंद्र के यूपीए-1 सरकार में रेलमंत्री (Rail Miner) बनाए गए थे। इस दौरान रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला (Railway Recruitment Scam) हुआ था। अभ्यर्थियों से जमीन लेकर रेलवे में नौकरी (Railway Job for Land) दी गई। आरोप है कि इसमें लालू यादव व उनके परिवार के कई लोगों की संलिप्‍तता रही थी।

सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज कर शुरू की जांच

इस घोटाला के सिलसिले में सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जद में रेलवे भर्ती बोर्ड की कई शाखाएं हैं। आरोप है कि लालू परिवार के कई सदस्यों ने सैकड़ों अभ्यर्थियों से जमीन लेकर अपने रसूख के बल पर रेलवे में नौकरी दिलाई। आरोप है कि लालू परिवार ने बिहार में कई भूखंड लिए।

सुशील मोदी ने बताया कैसे किया गया घोटाला

लालू के बड़े राजनीतिक विरोधी व भारतीय जनता पार्टी (BJP) से राज्यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी (Susjil Kumar Modi) ने कहा कि लालू यादव ने ‘तुम मुझे जमीन दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा’ की तर्ज पर रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी देने में यह घोटाला किया था। पहले दूसरे के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा कुछ सालों बाद उसे लालू परिवार के किसी सदस्‍य के नाम पर गिफ्ट करवाया जाता था।

ममता बनर्जी ने भी की थी सीबीआइ जांच की बात

इसके पहले तत्‍कालीन रेल मंत्री व बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी साल 2009 में मामले की सीबीआइ जांच कराने की बात कही थी, लेकिन तब लालू ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था।

लालू-राबड़ी व बेटी मीसा-हेमा से होगी पूछताछ

अब सीबीआइ ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी तथा बेटी मीसा भारती व हेमा यादव सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार को सीबीआइ ने राबड़ी देवी के पटना आवास, गोपालगंज में लालू के रिश्‍तेदारों के घर तथा दिल्‍ली में मीसा भारती के आवास पर छोपमारी की थी। देश में लालू के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की गई। अब सीबीआइ मामले के 16 आरोपितों से पूछताछ करने जा रही है।

521310cookie-checkरेलवे भर्ती घोटाला में आगे बढ़ी सीबीआइ जांच; अब लालू-राबड़ी, मीसा व हेमा से होगी पूछताछ
Artical

Comments are closed.

Inclusion of ‘doubtful electors’ in rolls will be on judges’ orders: CEC | India News     |     आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत     |     श्री गोविन्द गोधाम गोशाला सुखचैनाना साहिब रोड फगवाड़ा में संकीर्तन का आयोजन     |     Pappu Yadav Demands Sit In Saharsa Chotu Misra Murder Case Police Have Lost Control Alleges Horse Trading – Bihar News     |     राहत की खबर:हरीपर्वत पुलिया होगी चौड़ी, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में 60 मीटर लंबे नए पुल बनेंगे – Agra Metro Expansion: 60-meter Bridges Planned At Hariparwat And Rawli     |     Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा, जंगल की आग बुझी – Uttarakhand Weather Rain Snowfall In Chardham Temperature Down Reduced Pollution Improved Environment     |     Sehore News: Class 12 Student Takes Extreme Step, Found Hanging In Room; Family In Shock – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan LPG Crisis: जयपुर के होटलों में भारी कालाबाजारी के आरोप | Amar Ujala | LPG     |     Himachal Weather:नारकंडा समेत चोटियों पर हिमपात, मैदानी जिलों में बारिश; राहत के साथ आफत भी लाया मौसमी बदलाव – Himachal Weather: Snowfall On Peaks Including Narkanda     |     Oscar 2026 में ईशा अंबानी का ग्रैंड डेब्यू, विंटेज गाउन में बिखेरी अदाएं, मुकेश अंबानी की बेटी का स्टाइल देखता रह गया हॉलीवुड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088