हेडलाइंस
यूपी:पाठ में पंडित का उल्लेख न होने के बाद भी परीक्षा में आया पंडित शब्द, एससीईआरटी ने मांगा जवाब - Up: The Word Pandit Appeared In The Exam Despite The Text Not Mentioning It, Scert Sought An Explana... चैत्र नवरात्रि पर फूलों और लाइट से सजाए गए माता मंदिर, वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब Uttarakhand Weather: मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी-आंधी के आसार, अलर्ट रहने की सलाह - Uttarakhand Weather Rain Storm Snowfall Lightning Possibility In Many Districts Advised ... सोनम वांगचुक प्रेस कॉन्फ्रेंस: रिहाई के बाद लोदी स्टेट में मीडिया से किया संवाद, साझा की अहम जानकारियां Ujjain News: Baba Mahakal Bathed With Neem-infused Water On Gudi Padwa, New Flag Hoisted Atop Main Temple - Madhya Pradesh News Rajasthan Weather Update:राजस्थान के कई जिलों में बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, तापमान में बड़ी गिरावट - Rajasthan Weather Update: Western Disturbance: Rain, Winds & Alerts Across Rajasthan Chaitra Navratri:कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, हिमाचल में सजने लगे मंदिर; जानें पूजा मुहूर्त और कलश स्थापना विधि - Chaitra Navratri Temples In Himachal Start Getting Decorated Know Puja Muhurat And Kalas... 'Bold, Brave और असरदार', धुरंधर 2 को सिनेमाई उत्सव की तरह मना रहे फैन्स, ट्विस्ट और सरप्राइज ने बांधा मजा नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, मां शैलपुत्री को लगाएं भोग, नोट कर लीजिए रेसिपी हाईवे पर टोल नहीं दिया तो खैर नहीं! सरकार ने लागू किया नया नियम, भरना होगा दोगुना जुर्माना

IPO के बाद से रोज गिर रहे हैं एलआईसी के शेयर, निवेशकों को विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

LIC Share Update: कंपनी का शेयर केवल 4 दिनों में ही अपने शिखर से 10 फीसदी टूट गया है. एनएसई पर 872 रुपये में खुले इस शेयर ने 825 रुपये का निचला स्तर भी बना दिया है.

LIC Share Advice: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानि एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) भी आखिरकार फ्लॉप ही साबित हुआ और निवेशकों को निराश कर गया. केवल 4 दिनों में ही इसका शेयर अपने उच्चतम स्तर 918.95 रुपये से 10 फीसदी टूट गया है.

नेशनल शेयर एक्सचेंज पर 872 रुपये में खुले इस शेयर ने शुक्रवार को 825 रुपये का निचला स्तर बना दिया. अब निवेशकों के मन में सवाल है कि इसे रखें या बेचकर निकल जाएं. LIC के शेयर ने लगातार नीचे का रुख कायम रखते हुए निवेशकों को खुश होने का मौका नहीं दिया.

गिरावट का सिलसिला

ये शेयर पहले दिन ही लगभग 8 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था तो ऐसे में पहले दिन (17 मई) का सत्र खत्म होने तक निवेशकों ने इसमें लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाया. और ये नुकसान लगातार जारी है.

कंपनी ने 21 हजार करोड़ रुपये बाजार से उठाए थे और इसके ऊपरी प्राइस बैंड 949 रुपये के हिसाब से इसका मूल्यांकन 6.01 लाख करोड़ रुपये का किया गया था. मात्र 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद भी यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन गया था.

निवेशकों को सलाह

विशेषज्ञों की राय है कि वैश्विक मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के साथ-साथ आर्थिक विकास पर निवेशकों की भावनाओं का भी एलआईसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उनके अनुसार, बीमा कारोबार में एलआईसी एक टॉप कंपनी है और इसे देखते हुए निवेशकों को लंबी अवधि के निवेश के रूप में शेयर में बने रहना चाहिए. जानकारों ने आने वाले सालों में बिजनेस में अच्छी संभावनाओं का अनुमान लगाया है.

अक्सर नए लिस्ट हुए शेयर्स को वैल्यूएशन के आधार पर आंककर लगभग सटीक भविष्यवाणी करने से जानी जाने वाली ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी सिक्योरिटीज इंडिया भी LIC की बारीकी से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. इस शेयर पर उनकी राय ‘न्यूट्रल’ है और इसके लिए 1,000 रुपये का लक्ष्य रखा है.

शुक्रवार को LIC के शेयर ने 1.75 फीसदी की गिरावट दिखाई और 826.15 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि इंट्राडे में इसने 856.80 रुपये का हाई भी लगाया था.

523040cookie-checkIPO के बाद से रोज गिर रहे हैं एलआईसी के शेयर, निवेशकों को विशेषज्ञों ने दी ये सलाह
Artical

Comments are closed.

यूपी:पाठ में पंडित का उल्लेख न होने के बाद भी परीक्षा में आया पंडित शब्द, एससीईआरटी ने मांगा जवाब – Up: The Word Pandit Appeared In The Exam Despite The Text Not Mentioning It, Scert Sought An Explanation.     |     चैत्र नवरात्रि पर फूलों और लाइट से सजाए गए माता मंदिर, वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     Uttarakhand Weather: मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी-आंधी के आसार, अलर्ट रहने की सलाह – Uttarakhand Weather Rain Storm Snowfall Lightning Possibility In Many Districts Advised To Remain Alert     |     सोनम वांगचुक प्रेस कॉन्फ्रेंस: रिहाई के बाद लोदी स्टेट में मीडिया से किया संवाद, साझा की अहम जानकारियां     |     Ujjain News: Baba Mahakal Bathed With Neem-infused Water On Gudi Padwa, New Flag Hoisted Atop Main Temple – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Weather Update:राजस्थान के कई जिलों में बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, तापमान में बड़ी गिरावट – Rajasthan Weather Update: Western Disturbance: Rain, Winds & Alerts Across Rajasthan     |     Chaitra Navratri:कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, हिमाचल में सजने लगे मंदिर; जानें पूजा मुहूर्त और कलश स्थापना विधि – Chaitra Navratri Temples In Himachal Start Getting Decorated Know Puja Muhurat And Kalash Sthapana Rituals     |     ‘Bold, Brave और असरदार’, धुरंधर 2 को सिनेमाई उत्सव की तरह मना रहे फैन्स, ट्विस्ट और सरप्राइज ने बांधा मजा     |     नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, मां शैलपुत्री को लगाएं भोग, नोट कर लीजिए रेसिपी     |     हाईवे पर टोल नहीं दिया तो खैर नहीं! सरकार ने लागू किया नया नियम, भरना होगा दोगुना जुर्माना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088