हेडलाइंस
Meerut: सनातन संस्कृति से दूर जा रही युवा पीढ़ी, बंगाल, अलीगढ़ समेत देश में कई जगह खोलेंगे गुरुकुल Rishikesh:वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग, नक्काशी वाली मूर्तियां मिलीं, वीडियो - Rishikesh Excavations At Veerabhadra Temple Complex Sculptures Carved On Stones Discovered Mp:'गैस सिलिंडर की नहीं है कोई किल्लत, राहुल गांधी देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे', सीएम मोहन का पलटवार - Mp-cm-mohan-yadav-says-no-shortage-of-lpg-cylinder-criticizes-rahul-gandhi-gwalior-statem... Upsc रैंक 79 पर ‘प्रियंका चौधरी’ नाम से कन्फ्यूजन, Up में बंटी मिठाइयां… बाद में सामने आई बीकानेर की असली टॉपर - Priyanka Chaudhary Of Bikaner Secured 79th Rank In Upsc Exam 2025 Not Priyanka Of Ghazi... PSL 2026 का आगाज होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने लिया नाम वापस, मिडिल ईस्ट में तनाव बनी बड़ी वजह Shimla:एक करोड़ की एलएसडी मामले में सरगना गुरुग्राम से गिरफ्तार, चिट्टा तस्करी में अब तक 144 गिरफ्तार - Kingpin In 1 Crore Lsd Case Arrested In Gurugram 'धुरंधर' एक्टर की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई एंट्री, रहमान डकैत का ऑन स्क्रीन बेटा बन मिली थी पहचान गर्मियां आते ही मच्छरों का बढ़ गया है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, Mosquitoes का मिट जाएगा नामोनिशान RSS plans shakha expansion, wider outreach to mark centenary year | India News Bihar Crime: Accused Arrested With Heavy Weaponry In Nawada; Multiple Weapons, Including Ak47, Recovered - Bihar News

सिवान में आंधी तूफान के बीच हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबे दो बच्चे, अस्पताल ले जाते समय दोनों की हुई मौत

अचानक हुए मौसम में बदलाव और तेज हवा की वजह से बच्चे अपने घरों से बाहर निकलकर उछल-कूद कर रहे थे. इसी दौरान घर के दरवाजे के समीप बाउंड्री की दीवार अचानक गिर गई.

सिवानः प्रदेश के सभी जिलों में बीते कई दिनों से मौसम बदला हुआ है. लगभग जिलों में बारिश हो रही है तो कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं. इसको लेकर मौसम विभाग हर दिन अलर्ट भी जारी कर रहा है. इस बीच आंधी तूफान में सिवान में हादसा हो गया. घर की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई. घटना सोमवार देर शाम की है. रात में आंधी के साथ जिले में बारिश हुई है. दोनों बच्चे पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली के शेख पट्टी गांव के हैं.

मृतकों में पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली के शेख पट्टी गांव निवासी आजाद हुसैन की सात वर्षीय पुत्री सारा परवीन और रियाज अहमद का आठ वर्षीय पुत्र अफरोज आलम शामिल है. घटना के बारे में बताया जाता है कि अचानक हुए मौसम में बदलाव और तेज हवा की वजह से बच्चे अपने घरों से बाहर निकलकर उछल-कूद कर रहे थे. इसी दौरान घर के दरवाजे के समीप बाउंड्री की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई जिसमें दोनों दब गए.

दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद आनन-फानन में दीवार के मलबे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला गया. बच्चों को सिवान सदर अस्पताल लेकर लोग जा रहे थे लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. दो मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों से शव लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

526060cookie-checkसिवान में आंधी तूफान के बीच हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबे दो बच्चे, अस्पताल ले जाते समय दोनों की हुई मौत
Artical

Comments are closed.

Meerut: सनातन संस्कृति से दूर जा रही युवा पीढ़ी, बंगाल, अलीगढ़ समेत देश में कई जगह खोलेंगे गुरुकुल     |     Rishikesh:वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग, नक्काशी वाली मूर्तियां मिलीं, वीडियो – Rishikesh Excavations At Veerabhadra Temple Complex Sculptures Carved On Stones Discovered     |     Mp:’गैस सिलिंडर की नहीं है कोई किल्लत, राहुल गांधी देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे’, सीएम मोहन का पलटवार – Mp-cm-mohan-yadav-says-no-shortage-of-lpg-cylinder-criticizes-rahul-gandhi-gwalior-statement     |     Upsc रैंक 79 पर ‘प्रियंका चौधरी’ नाम से कन्फ्यूजन, Up में बंटी मिठाइयां… बाद में सामने आई बीकानेर की असली टॉपर – Priyanka Chaudhary Of Bikaner Secured 79th Rank In Upsc Exam 2025 Not Priyanka Of Ghazipur     |     PSL 2026 का आगाज होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने लिया नाम वापस, मिडिल ईस्ट में तनाव बनी बड़ी वजह     |     Shimla:एक करोड़ की एलएसडी मामले में सरगना गुरुग्राम से गिरफ्तार, चिट्टा तस्करी में अब तक 144 गिरफ्तार – Kingpin In 1 Crore Lsd Case Arrested In Gurugram     |     ‘धुरंधर’ एक्टर की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई एंट्री, रहमान डकैत का ऑन स्क्रीन बेटा बन मिली थी पहचान     |     गर्मियां आते ही मच्छरों का बढ़ गया है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, Mosquitoes का मिट जाएगा नामोनिशान     |     RSS plans shakha expansion, wider outreach to mark centenary year | India News     |     Bihar Crime: Accused Arrested With Heavy Weaponry In Nawada; Multiple Weapons, Including Ak47, Recovered – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088