हेडलाइंस
LPG Crisis: बालोतरा में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 435 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज Shimla News:पंजाब से चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत युवती गिरफ्तार - Inter State Chitta Smuggling Gang Operating From Punjab Busted; Kingpin And Young Woman Arrested 'धुरंधर 2' पर लगे 21 कट, मिला A सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई और क्या-क्या बदला फगवाड़ा में सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटा राशन IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अपना पहला मैच? जबरदस्त होगी टक्कर Man Beaten To Death Police Investigation In Darbhanga Bihar - Bihar News NCB marks 41st Raising Day with nationwide youth programmes promoting a drug-free India | India News Hpcl Murder Case:बदायूं में Asp से मिले हर्षित के परिजन, स्थानीय विधायक और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - Hpcl Murder Case: Harshit's Family Met Asp In Badaun Uttarakhand:चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी के सीईओ की प्रतिनियुक्ति समाप्त, पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश - Uttarakhand News Bktc Ceo Deputation Terminated Ahead Of Char Dham Yatra Fake Bandhavgarh Job Scam: Two Youth Duped Of ₹8 Lakh With Bogus Appointment Letters - Madhya Pradesh News

बड़ी खबर! सैलरी लिमिट 15 हजार से बढ़कर होगी 21000, सरकार कर रही विचार

EPS Latest News: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. एक उच्च स्तरीय समिति ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सैलरी लिमिट को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. समिति ने कहा है कि सैलरी लिमिट को मौजूदा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह कर दिया जाए. समिति का कहना है कि सरकार इस पर विचार कर रही है और इसे बैक डेट से लागू किया जा सकता है.

किसे मिलेगा फायदा?

अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो लगभग 7.5 लाख अतिरिक्त श्रमिकों को फायदा होगा क्योंकि उन्हें भी इस योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा और वेतन में वृद्धि के लिए भी समायोजित करेगा जैसा कि 2014 में अंतिम संशोधन किया गया था. ईकोनामिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘दि ईपीएफओ के न्यासी के केंद्रीय बोर्ड द्वारा इस सुझाव को स्वीकार कर लिया जाता है, तो यह उन नियोक्ताओं को राहत देगा, जो किसी भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ को तुरंत उठाने के लिए अनिच्छुक हैं.’

सरकारी खजाने को भी राहत

दरअसल, नियोक्ताओं ने कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बिगड़े बजट का हवाला देते हुए इस बढ़ोतरी की मांग की थी. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो सरकारी खजाने को भी राहत मिलेगी, क्योंकि केंद्र सरकार वर्तमान में ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना के लिए हर साल लगभग 6,750 करोड़ रुपये का भुगतान करती है. आपको बता दें कि सरकार इस योजना के लिए ईपीएफओ ग्राहकों के कुल मूल वेतन का 1.16 फीसदी योगदान करती है.

ईपीएफओ के न्यासियों के केंद्रीय बोर्ड में शामिल केई रघुनाथन (K E Raghunathan) ने कहा कि ईपीएफओ के भीतर एक आम सहमति है कि ईपीएफओ और ईएसआईसी दोनों के तहत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए समान मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए. दोनों योजनाओं के तहत मानदंडों में अंतर के कारण श्रमिकों को अपनी सामाजिक सुरक्षा के लाभों से वंचित नहीं रहना चाहिए.’

अभी क्या है EPS को लेकर नियम?

जब हम नौकरी करने लगते हैं और EPF के सदस्य बन जाते हैं, तो उसी समय हम EPS के भी सदस्य बन जाते हैं. कर्मचारी अपनी सैलरी  का 12% हिस्सा EPF में देता है, इतनी ही रकम उसकी कंपनी की ओर से भी दी जाती है, लेकिन इसमें से एक हिस्सा 8.33 परसेंट EPS में भी जाता है. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अभी पेंशन योग्य वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये ही है, मतलब कि हर महीने पेंशन का हिस्सा अधिकतम (15,000 का 8.33%) 1250 रुपये होता है.

जब कर्मचारी रिटायर होता है तब भी पेंशन की गणना करने के लिए अधिकतम वेतन 15 हजार रुपये ही माना जाता है, इस हिसाब से एक कर्मचारी EPS के तहत अधिकतम पेंशन 7,500 रुपये ही पा सकता है.

ऐसे होती है पेंशन की कैलकुलेशन

एक बात जरूर ध्यान दें कि अगर आपने EPS में योगदान 1 सितंबर, 2014 से पहले शुरू किया है तो आपके लिए पेंशन योगदान के लिए मंथली सैलरी की अधिकतम सीमा 6500 रुपये होगी. 1 सितंबर, 2014 के बाद अगर आप EPS से जुड़े हैं तो अधिकतम सैलरी की सीमा 15,000 होगी. अब देखिए कि पेंशन की कैलकुलेशन होती कैसे है.

526450cookie-checkबड़ी खबर! सैलरी लिमिट 15 हजार से बढ़कर होगी 21000, सरकार कर रही विचार
Artical

Comments are closed.

LPG Crisis: बालोतरा में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 435 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज     |     Shimla News:पंजाब से चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत युवती गिरफ्तार – Inter State Chitta Smuggling Gang Operating From Punjab Busted; Kingpin And Young Woman Arrested     |     ‘धुरंधर 2’ पर लगे 21 कट, मिला A सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई और क्या-क्या बदला     |     फगवाड़ा में सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटा राशन     |     IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे अपना पहला मैच? जबरदस्त होगी टक्कर     |     Man Beaten To Death Police Investigation In Darbhanga Bihar – Bihar News     |     NCB marks 41st Raising Day with nationwide youth programmes promoting a drug-free India | India News     |     Hpcl Murder Case:बदायूं में Asp से मिले हर्षित के परिजन, स्थानीय विधायक और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप – Hpcl Murder Case: Harshit’s Family Met Asp In Badaun     |     Uttarakhand:चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी के सीईओ की प्रतिनियुक्ति समाप्त, पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश – Uttarakhand News Bktc Ceo Deputation Terminated Ahead Of Char Dham Yatra     |     Fake Bandhavgarh Job Scam: Two Youth Duped Of ₹8 Lakh With Bogus Appointment Letters – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088