हेडलाइंस
ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज पाकिस्तान में बना कप्तान, T20I क्रिकेट में खेला है सिर्फ 1 मैच Mentally Ill Former Teacher Cornered By Mob In Purnia Over Child-lifting Rumors - Bihar News Aligarh News:सतीश गौतम के विवादित बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, एएमयू छात्र सांसद के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट - Aligarh Mp Satish Gautam Controversial Statement On Ramzan-eid Dehradun:बंदर के आतंक से मिलेगी निजात, पकड़ेगी नगर निगम की टीम, चिड़ियापुर में होगी नसबंदी - Dehradun Nagar Nigam Team Capture Monkey Sterilization To Take Place In Chidiyapur Haridwar Jabalpur: नाले में मिला ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बने UXO बम का खोल, जांच शुरू | MP News Rbse 10th Result 2026:जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, रिजल्ट से पहले रखें तीन तैयारियां - Rbse Rajasthan Board 10th Result 2026 Expected On 20 Mar; Students Make Three Preparation... Congress: Rajya Sabha polls: Congress alleges BJP tried ‘vote chori’ in Haryana, warns cross-voters of strict action | India News Himachal Weather:पहाड़ों पर बर्फबारी; शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि, लाहौल से 10 हजार पर्यटक निकाले - Himachal Weather Snowfall In The Mountains Rain And Hailstorm In Shimla; 10000 Tourists Evacuat... नोरा फतेही के गाने पर सरकार का एक्शन, सीबीएफसी को दिए निर्देश, सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए 'सरके चुनर' Poco का बड़ा धमाका, भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी, 24GB रैम वाला फोन

स्कूल के बाहर सड़कों पर लाल रंग से लिखा ‘सॉरी’, पुलिस कर रही जांच; जानें क्या है मामला

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के एक इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के परिसर के बाहर और आपसास इलाके में उपद्रवियों ने हर तरफ लाल रंग से सॉरी लिख दिया.

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के एक इलाके में स्थित एक निजी स्कूल के परिसर के बाहर और आसपास के इलाके में उपद्रवियों ने हर तरफ लाल रंग के पेंट से सॉरी लिख दिया है. शांतिधाम स्कूल की ओर जाने वाली सीढ़ियों, दीवारों और सड़क पर ‘सॉरी’ लिखा हुआ मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. एएनआई को वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी डॉ. संजीव पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग नजर आए हैं. उनकी पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की सुबह स्कूल की सीढ़ियों, दीवारों और सड़कों पर लाल, मोटे अक्षरों में रंगे शब्द को देखकर स्थानीय निवासी और स्कूल के अधिकारी हैरान रह गए.

पुलिस ने कहा कि स्कूल के अधिकारियों को शक है कि यह कुछ छात्रों की करतूत हो सकती है, जो इस बात से परेशान हो सकते हैं कि स्कूल प्रशासन द्वारा उनके मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा. पुलिस ने बताया कि कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वे बड़े से बैग से पेंट निकाल कर स्कूल के बाहर और उसके आसपास के इलाके में सॉरी लिखकर फरार हो गए.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की है. पुलिस ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर फूड डिलीवरी बैग लेकर आए और स्प्रे पेंट से ‘सॉरी’ लिखकर फरार हो गए. पुलिस को शक है कि यह किसी प्रेमी की भी करतूत हो सकती है. बता दें कि इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस सोच में है कि आखिर सॉरी लिखने की क्या वजह हो सकती है.

द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस को स्कूल के कर्मचारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के लिए स्कूल की सीसीटीवी फुटेज ले गई है. मेन रोड से स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर कम से कम 100 बार सॉरी लिखा हुआ है.

527260cookie-checkस्कूल के बाहर सड़कों पर लाल रंग से लिखा ‘सॉरी’, पुलिस कर रही जांच; जानें क्या है मामला
Artical

Comments are closed.

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज पाकिस्तान में बना कप्तान, T20I क्रिकेट में खेला है सिर्फ 1 मैच     |     Mentally Ill Former Teacher Cornered By Mob In Purnia Over Child-lifting Rumors – Bihar News     |     Aligarh News:सतीश गौतम के विवादित बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, एएमयू छात्र सांसद के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट – Aligarh Mp Satish Gautam Controversial Statement On Ramzan-eid     |     Dehradun:बंदर के आतंक से मिलेगी निजात, पकड़ेगी नगर निगम की टीम, चिड़ियापुर में होगी नसबंदी – Dehradun Nagar Nigam Team Capture Monkey Sterilization To Take Place In Chidiyapur Haridwar     |     Jabalpur: नाले में मिला ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बने UXO बम का खोल, जांच शुरू | MP News     |     Rbse 10th Result 2026:जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, रिजल्ट से पहले रखें तीन तैयारियां – Rbse Rajasthan Board 10th Result 2026 Expected On 20 Mar; Students Make Three Preparations     |     Congress: Rajya Sabha polls: Congress alleges BJP tried ‘vote chori’ in Haryana, warns cross-voters of strict action | India News     |     Himachal Weather:पहाड़ों पर बर्फबारी; शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि, लाहौल से 10 हजार पर्यटक निकाले – Himachal Weather Snowfall In The Mountains Rain And Hailstorm In Shimla; 10000 Tourists Evacuated From Lahaul     |     नोरा फतेही के गाने पर सरकार का एक्शन, सीबीएफसी को दिए निर्देश, सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए ‘सरके चुनर’     |     Poco का बड़ा धमाका, भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी, 24GB रैम वाला फोन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088