हेडलाइंस
Lpg Crisis: Administration Cracks Down On Illegal Gas Refilling, Six Cylinders Seized In Savina Raid - Rajasthan News Hp Panchayat Election:तीन दिन में होगी वार्डबंदी, 62 और पंचायतें बनेंगी; 25 मार्च तक रोस्टर होगा जारी - Hp Panchayat Election: Ward Demarcation Will Be Done In Three Days, The Roster Will Be Released ... 'मेरे पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी'; टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर अब स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान खत्म हुआ इंतजार, आज रिलीज होगा अक्षय कुमार की भूत बंगला का टीजर, क्या भूल भूलैया का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड? अब बच्चे भी Safely यूज कर पाएंगे WhatsApp, आया नया पैरेंट कंट्रोल फीचर, जानें कैसे करेगा काम रोटी नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता भाकरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी क्रूड ऑयल की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी! IEA ने खोला 40 करोड़ बैरल तेल का खजाना EAM Jaishankar, Iran minister touch base for 3rd time since war, discuss Strait of Hormuz | India News Bihar: सास की हत्या! बहू की बेरहमी ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, फरार आरोपी की तलाश जारी Fatehpur:कर्ज के दबाव में छिपकर रहता था परिवार, मां की गोद में था बेटे का सिर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात - Fatehpur The Family Lived In Hiding Under The Pressure Of Debt The Sons Head Was In The Moth...

7 साल में पहली बार शेयर मार्केट्स के रिटर्न रह सकते हैं निगेटिव, जानिए क्यों हो रहा है बाजार में घाटा?

Stock Market Negative Return: देश में रिजर्व बैंक की तरफ से बढ़ती ब्याज दरों और घटती ग्लोबल ग्रोथ के आसार के कारण बाजार शेयर बाजार के इस साल की भारी गिरावट से जल्दी उबरने की उम्मीद काफी कम है.

Negative Return in Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से भारी बिकवाली, वैश्विक घटनाक्रम, बढ़ती महंगाई (Inflation) और ब्याज दरें (Interest Rates) आदि कारणों का असर भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) पर भी पड़ रहा है. दुनिया के अन्य देशों की तरह भारतीय बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल है. इस बीच एक पोल के नतीजे भारतीय शेयर मार्केट्स के लिए एक और बुरी खबर लेकर आया है. रॉयटर्स की ओर से हाल में कराए गए पोल से यह तथ्य निकलकर आया है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में 7 सालों में पहली बार इस साल सालाना रिटर्न निगेटिव देखने को मिल सकता है.

पोल के नतीजों के हिसाब से बढ़ती ब्याज दरों और घटती ग्लोबल ग्रोथ की आशंका से बाजार के इस साल भारी गिरावट से तेजी से उबरने की उम्मीद बेहद कम है. भारत सहित पूरी दुनिया में बढ़ती महंगाई, यूक्रेन संकट, सप्लाई चेन में आई दिक्कतें आदि ऐसी वजहें हैं, जिन्होंने दुनिया के तमाम हिस्सों में इकोनॉमी और बाजार का खेल बिगाड़ दिया है.

महंगाई पर लगाम के लिए सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, जिस कारण मंदी का खतरा पैदा हो गया है. इस वजह से निवेशक इस समय जोखिम वाले निवेश से बाहर निकल रहे हैं.

भारत के बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें, तो यह इस साल अब तक 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है. वहीं, इस साल 18 जनवरी के 61475.15 अंकों की हाई से सेंसेक्स अब तक करीब 12 प्रतिशत टूट चुका है. वर्तमान हालात में इस बात की उम्मीद नजर नहीं आ रही है कि सेंसेक्स जल्द फिर एक बार अपने जनवरी के हाई को छू पाएगा. हालांकि, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से अभी भी बेहतर दिख रहा है.

MSCI में 16 फीसदी गिरावट

एमएससीआई (MSCI) जैसा वर्ल्ड इंडेक्स इस साल अब तक 16 फीसदी से अधिक टूट चुका है. यही नहीं, इसी महीने की शुरुआत में यह इंडेक्स बेयर मार्केट जोन के काफी करीब आ गया था. आपको बता दें कि जब कोई इंडेक्स 20 प्रतिशत तक टूट जाता है, तो माना जाता है कि वह बेयर मार्केट में प्रवेश कर चुका है.

528520cookie-check7 साल में पहली बार शेयर मार्केट्स के रिटर्न रह सकते हैं निगेटिव, जानिए क्यों हो रहा है बाजार में घाटा?
Artical

Comments are closed.

Lpg Crisis: Administration Cracks Down On Illegal Gas Refilling, Six Cylinders Seized In Savina Raid – Rajasthan News     |     Hp Panchayat Election:तीन दिन में होगी वार्डबंदी, 62 और पंचायतें बनेंगी; 25 मार्च तक रोस्टर होगा जारी – Hp Panchayat Election: Ward Demarcation Will Be Done In Three Days, The Roster Will Be Released By March 25.     |     ‘मेरे पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी’; टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर अब स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान     |     खत्म हुआ इंतजार, आज रिलीज होगा अक्षय कुमार की भूत बंगला का टीजर, क्या भूल भूलैया का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?     |     अब बच्चे भी Safely यूज कर पाएंगे WhatsApp, आया नया पैरेंट कंट्रोल फीचर, जानें कैसे करेगा काम     |     रोटी नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता भाकरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी     |     क्रूड ऑयल की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी! IEA ने खोला 40 करोड़ बैरल तेल का खजाना     |     EAM Jaishankar, Iran minister touch base for 3rd time since war, discuss Strait of Hormuz | India News     |     Bihar: सास की हत्या! बहू की बेरहमी ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, फरार आरोपी की तलाश जारी     |     Fatehpur:कर्ज के दबाव में छिपकर रहता था परिवार, मां की गोद में था बेटे का सिर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात – Fatehpur The Family Lived In Hiding Under The Pressure Of Debt The Sons Head Was In The Mothers Lap     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088