हेडलाइंस
Nitish Kumar का 'महा-त्याग'? अब Bihar का नया CM कौन? | Nitish Kumar to Rajya Sabha Up:छाती की हड्डियां टूटकर फेफड़े में धंसी, श्वांस नली में भर गया खून, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान - Six Killed In Accident Hathras Postmortem Report Death Due To Fracture Of Head And Chest B... Dehradun:शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप - Suspicious Death Of Married Woman Three Months After Marriage Maihar News: चैत्र नवरात्रि से पहले 10 दिन बंद रहेगा मां शारदा मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना Rajasthan Weather:राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में अलर्ट - Temperatures In Rajasthan Will Rise Further In Next Three Days Western Districts Are On Alert Karnal:होली की शाम बुझ गए दो घरों के चिराग, बाइक हादसे में दो किशोरों की मौत; पुलिस कर रही जांच - Two Teenagers Died In A Road Accident At Karnal IND vs ENG Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग के लिए तैयार भारत और इंग्लैंड, कब, कहां और कैसे देखें LIVE 'ये मेरा आखिरी वीडियो है', मां-बाप के टॉर्चर से टूटे Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल, की सुसाइड की कोशिश, रोते हुए सुनाई पूरी दास्तां OnePlus ला रहा 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, कंपनी ने कंफर्म किए कई फीचर्स सफेद बालों को नेचुरली करना चाहते हैं काला, तो जान लीजिए करी पत्ते और नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए रचनात्मक एजेंडे के साथ खत्म हुआ क्वाड़ सम्मेलन

टोक्यो । जापान की राजधानी टोक्यो में चौथा क्वाड शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया. क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया. अब अगला क्वाड सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा. टोक्यो में हुए सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध की भी बात हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन की आलोचना करते हुए कहा कि इंडो पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका एक मजबूत, स्थिर और स्थाई साझेदार की भूमिका निभाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड लोकतांत्रिक देशों को एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है. क्वाड सम्मेलन में अमेरिका और जापान रूस की आलोचना में मुखर रहे. अमेरिकी राष्ट्रपति और जापानी पीएम फुमियो किशिदा, दोनों ने अपने सार्वजनिक संबोधन में रूस का नाम लिया. मगर भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ऐसा नहीं किया. लेकिन चीन के मुद्दे पर सभी देश एकमत थे. जो बाइडेन ने पुतिन का नाम लेते हुए कहा कि वह एक संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. स्कूल और चर्च को अपने हमले का निशाना बना रहे हैं. वहीं जापानी पीएम ने यूक्रेन युद्ध के बारे में कहा कि यह बेहद ही गंभीर घटना है, जिसने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को हिला कर रख दिया है. जापान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा रूसी आक्रमण ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती दी है. हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कभी भी इस तरह की घटना नहीं होने देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन के युद्ध पर खामोशी दिखाते हुए कहा कि क्वाड कम समय में दुनिया में अपनी एक जगह बनाने में कामयाब रहा है. पीएम मोदी ने कहा, क्वाड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से मुक्त, खुले और समावेशी ‘इंडो पैसिफिक क्षेत्र’ को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हम सभी का साझा उद्देश्य है. पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि क्वाड इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक रचनात्मक एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्रवाई, आपदा प्रतिक्रिया और आर्थिक सहयोग में क्वाड ने अहम भूमिका निभाई है.
वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भी सम्मेलन में भारत की ही तरह रूस का नाम लेने से परहेज किया. उन्होने कहा ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार की प्राथमिकताएं क्वाड एजेंडे के समरूप ही हैं. मैं उन सभी चीजों को स्वीकार करता हूं जो क्वाड ने हासिल की हैं. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की शांति के लिए हम सब एक साथ मिलकर खड़े हैं.

529870cookie-checkइंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए रचनात्मक एजेंडे के साथ खत्म हुआ क्वाड़ सम्मेलन
Artical

Comments are closed.

Nitish Kumar का 'महा-त्याग'? अब Bihar का नया CM कौन? | Nitish Kumar to Rajya Sabha     |     Up:छाती की हड्डियां टूटकर फेफड़े में धंसी, श्वांस नली में भर गया खून, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान – Six Killed In Accident Hathras Postmortem Report Death Due To Fracture Of Head And Chest Bones     |     Dehradun:शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप – Suspicious Death Of Married Woman Three Months After Marriage     |     Maihar News: चैत्र नवरात्रि से पहले 10 दिन बंद रहेगा मां शारदा मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना     |     Rajasthan Weather:राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में अलर्ट – Temperatures In Rajasthan Will Rise Further In Next Three Days Western Districts Are On Alert     |     Karnal:होली की शाम बुझ गए दो घरों के चिराग, बाइक हादसे में दो किशोरों की मौत; पुलिस कर रही जांच – Two Teenagers Died In A Road Accident At Karnal     |     IND vs ENG Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग के लिए तैयार भारत और इंग्लैंड, कब, कहां और कैसे देखें LIVE     |     'ये मेरा आखिरी वीडियो है', मां-बाप के टॉर्चर से टूटे Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल, की सुसाइड की कोशिश, रोते हुए सुनाई पूरी दास्तां     |     OnePlus ला रहा 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, कंपनी ने कंफर्म किए कई फीचर्स     |     सफेद बालों को नेचुरली करना चाहते हैं काला, तो जान लीजिए करी पत्ते और नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088