हेडलाइंस
Himachal News:एम्स बिलासपुर में नवजात शिशुओं को मिलेगी नई जीवन रक्षक सुविधा, लगेंगे आधुनिक उपकरण - Himachal Newborn Babies Will Get New Life-saving Facilities At Aiims Bilaspur AFG vs SL लिमिटेड ओवर्स सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए टाला गया, मिडिल ईस्ट के हालात बने बड़ी वजह मजनू-उदय भाई संग डॉक्टर घुंघरू की वापसी, चीन-दुबई से जुड़ेगा कनेक्शन, अक्षय कुमार की Welcome 4 ला रही ठहाके का बंपर डोज कब है चैती छठ 2026? जानिए नहाय-खाय से उगते सूर्य को अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम Art of Living's Jalyukt Shivar 2.0: A Bold Blueprint for Water-Secure Maharashtra चावल के आटे से बनाएं चीला, इतना मुलायम और जालीदार कि मुंह में जाते ही घुल जाए, फटाफट नोट कर लें रेसिपी लखनऊ से कानपुर का सफर होगा आसान, दो नए ब्रिज के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, जानें और क्या हुए फैसले Middle East crisis: Jaishankar holds 'detailed conversation' with Iranian foreign minister Araghchi | India News Muktsar:दस फुट गहरे मैनहोल में सफाई करने उतरा पश्चिम बंगाल का युवा मजदूर लापता, साथी ढूंढने में जुटे - Worker From West Bengal Went Down To Clean Manhole Is Missing In Muktsar Bihar Police Investigation Begusarai Property Dealer Murder Case Ak47 And Jail Connection - Bihar News

नए LG के शपथग्रहण समारोह में विवाद, सीट नहीं मिलने पर नाराज होकर निकले BJP सांसद डॉ. हर्षवर्धन

 नई दिल्ली   दिल्ली के 22वें उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथग्रहण समारोह में एक अजब वाकया हुआ। जब इवेंट में बैठने की जगह नहीं मिलने से नाराज BJP सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समारोह छोड़कर चले गए। विनय सक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन संघी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

हर्षवर्धन के नाराजगी भरे शब्द

उपराज्यपाल के शपथग्रहण से पहले ही गुस्से में जाते हुए हर्षवर्धन ने कहा, ‘संसद सदस्यों के लिए इन्होंने सीट नहीं रखी हुई है।’ इतना कहकर हर्षवर्धन अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार से कहा, ‘मैं उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस बारे में लिखूंगा।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री को जहां बैठाया जा रहा था वे उससे संतुष्ट नहीं थे।

राज निवास नहीं सड़कों पर नजर आऊंगा-विनय सक्सेना

शपथ लेने के बाद दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय ने कहा, ‘​​​दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं लोकल गार्जियन के रूप में काम करूंगा न कि लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में। मैं राज भवन से ज्यादा सड़कों पर नजर आऊंगा।’ गौरतलब है कि सक्सेना अक्टूबर 2015 से खादी और ग्रामोद्योग आयोग में चेयरमैन थे।

पूर्व उपराज्यपाल ने निजी कारणों के चलते दिया इस्तीफा

अनिल बैजल के पिछले हफ्ते उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद 23 मई को खादी और ग्रामोद्योग कमीशन के चेयरमैन रहे विनय सक्सेना को इस पद के लिए चुना गया था। बैजल, 5 साल और 4 महीने तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था।

530500cookie-checkनए LG के शपथग्रहण समारोह में विवाद, सीट नहीं मिलने पर नाराज होकर निकले BJP सांसद डॉ. हर्षवर्धन
Artical

Comments are closed.

Himachal News:एम्स बिलासपुर में नवजात शिशुओं को मिलेगी नई जीवन रक्षक सुविधा, लगेंगे आधुनिक उपकरण – Himachal Newborn Babies Will Get New Life-saving Facilities At Aiims Bilaspur     |     AFG vs SL लिमिटेड ओवर्स सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए टाला गया, मिडिल ईस्ट के हालात बने बड़ी वजह     |     मजनू-उदय भाई संग डॉक्टर घुंघरू की वापसी, चीन-दुबई से जुड़ेगा कनेक्शन, अक्षय कुमार की Welcome 4 ला रही ठहाके का बंपर डोज     |     कब है चैती छठ 2026? जानिए नहाय-खाय से उगते सूर्य को अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम     |     Art of Living's Jalyukt Shivar 2.0: A Bold Blueprint for Water-Secure Maharashtra     |     चावल के आटे से बनाएं चीला, इतना मुलायम और जालीदार कि मुंह में जाते ही घुल जाए, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     लखनऊ से कानपुर का सफर होगा आसान, दो नए ब्रिज के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, जानें और क्या हुए फैसले     |     Middle East crisis: Jaishankar holds ‘detailed conversation’ with Iranian foreign minister Araghchi | India News     |     Muktsar:दस फुट गहरे मैनहोल में सफाई करने उतरा पश्चिम बंगाल का युवा मजदूर लापता, साथी ढूंढने में जुटे – Worker From West Bengal Went Down To Clean Manhole Is Missing In Muktsar     |     Bihar Police Investigation Begusarai Property Dealer Murder Case Ak47 And Jail Connection – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088