हेडलाइंस
बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ अवार्ड:स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में हुआ सम्मान - Bihar Receives ‘best State Promoting Sports’ Award: Honored At Sports Star Aces Awards 2026 Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने किए बड़े खुलासे...दिया ये बयान Uttarakhand:रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर छापे, चार मुकदमे दर्ज, एक गिरफ्तार - Uttarakhand: Raids On Hoarding And Black Marketing Of Cooking Gas; Four Cases Registered, One Arrested Simhastha 2028:किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान - Kinnar-akhada-meeting-ujjain-simhastha-mahakumbh-2028-pattabhishek Barmer News:सास-ससुर ने कहा- काम हम करेंगे, तुम पढ़ाई करो; बहू ने बनकर दिखा दिया जज - In-laws Made Their Daughter-in-law's Dream Own After Seven Years Hard Work Deepu Kanwar Became Judge Barmer टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बौखला गए माइकल वॉन, कहा - साउथ अफ्रीका को जानबूझकर हारना चाहिए था Himachal:शिक्षकों ने खुद करवाई सामूहिक नकल; परीक्षा केंद्र रद्द; चार शिक्षक निलंबित - Teacher Caught Providing Answers In Exam Hall; Examination Center Cancelled, Sdm Jawali Assigned To Conduct In Cocktail 2 release date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट Drone strike in Oman takes Indian toll to 5 | India News LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी!

दो दिन पहले डीजीपी ने किया था श्यामपुर थाने का औचक निरीक्षण, लोकायुक्त ने थाना प्रभारी व नगर सैनिक को रिश्वत लेते पकड़ा

सीहोर ।    जिले के श्यामपुर थाने का 26 मई की रात में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने निरीक्षण किया था। उसी थाने के इंचार्ज अर्जुन जायसवाल और होमगार्ड सैनिक अजय मेवाड़ा 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। आरोपितों द्वारा रिश्वत की यह राशि एक फरियादी से बोलेरो चोरी की रिपोर्ट लिखने के मामले में ली गई। शुक्रवार रात लोकायुक्त पुलिस संगठन की भोपाल इकाई ने फरियादी भागीरथ जाटव की शिकायत पर यह कार्रवाई की। जाटव की बोलेरो चोरी हो गई, जिसकी शिकायत उन्होंने श्यामपुर थाने में की थी। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कर जाटव को यह कहकर धमकाया था कि आप झूठ बोल रहे हो। साथ ही थाने में पिटाई की गई और 50 हजार रुपये की मांग की गई थी।

जानकारी के अनुसार भगीरथ जाटव निवासी श्यामपुर जिला सीहोर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 24 मई 2022 को लिखित शिकायत की गई थी। आवेदक ने इसमें कहा था कि उसके द्वारा बोलेरो वाहन की चोरी की रिपोर्ट थाना श्यामपुर में लिखाई थी। जिस पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन जायसवाल ने आवेदक को ही थाने में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही कहा गया कि आवेदक गांजा बेचता है, जिसकी गाड़ी ओडिशा में पकड़ी गई थी, जिसकी झूठी रिपोर्ट वह थाने में लिखा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी अर्जुन जायसवाल द्वारा आवेदक से 50 हजार रुपये की मांग की गई और न देने की सूरत में धोखाधड़ी के केस में फंसाने की धमकी दी गई। लोकायुक्त की जांच में आवेदक की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद धारा सात पीसी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन में 27 मई की रात्रि लगभग 11.30 बजे आवेदक से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन जायसवाल और नगर सैनिक अजय मेबाड़ा को थाना श्यामपुर में रंगेहाथ पकड़ा गया।

कई दिन भटकने के बाद नहीं हुआ मामला दर्ज, तो की लोकायुक्त में शिकायत

थाना प्रभारी ने प्रकरण दर्ज करने के ऐवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। कई दिनों तक भटकने के बाद जब बोलेरो चोरी होने की एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो भागीरथ जाटव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपित को साथ लेकर शुक्रवार को देर रात श्यामपुर थाने गई। इस दौरान थाना प्रभारी जायसवाल थाने में बैठे थे। पीछे होमगार्ड सैनिकों का बैरक है। होमगार्ड सैनिक अजय मेवाड़ा उस समय बैरक में मौजूद थे। जायसवाल ने जाटव से मुलाकात की तो उन्होंने राशि अजय मेवाड़ा को रखवाने को कहा। मेवाड़ा ने राशि रखवा ली और थोड़ी देर बाद नोट उठाकर अपने पास रख लिए। तब तक थाना प्रभारी और मेवाड़ा आपस में मिल गए। उसी दौरान लोकायुक्त की टीम गई और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

535570cookie-checkदो दिन पहले डीजीपी ने किया था श्यामपुर थाने का औचक निरीक्षण, लोकायुक्त ने थाना प्रभारी व नगर सैनिक को रिश्वत लेते पकड़ा
Artical

Comments are closed.

बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ अवार्ड:स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में हुआ सम्मान – Bihar Receives ‘best State Promoting Sports’ Award: Honored At Sports Star Aces Awards 2026     |     Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने किए बड़े खुलासे…दिया ये बयान     |     Uttarakhand:रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर छापे, चार मुकदमे दर्ज, एक गिरफ्तार – Uttarakhand: Raids On Hoarding And Black Marketing Of Cooking Gas; Four Cases Registered, One Arrested     |     Simhastha 2028:किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान – Kinnar-akhada-meeting-ujjain-simhastha-mahakumbh-2028-pattabhishek     |     Barmer News:सास-ससुर ने कहा- काम हम करेंगे, तुम पढ़ाई करो; बहू ने बनकर दिखा दिया जज – In-laws Made Their Daughter-in-law’s Dream Own After Seven Years Hard Work Deepu Kanwar Became Judge Barmer     |     टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बौखला गए माइकल वॉन, कहा – साउथ अफ्रीका को जानबूझकर हारना चाहिए था     |     Himachal:शिक्षकों ने खुद करवाई सामूहिक नकल; परीक्षा केंद्र रद्द; चार शिक्षक निलंबित – Teacher Caught Providing Answers In Exam Hall; Examination Center Cancelled, Sdm Jawali Assigned To Conduct In     |     Cocktail 2 release date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट     |     Drone strike in Oman takes Indian toll to 5 | India News     |     LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088