हेडलाइंस
Jaipur News: Jvvnl Crackdown, Launches 430 Crore Power Dues Recovery Drive In Karauli, Dholpur, Kota, Bhiwadi - Jaipur News सूर्यकुमार यादव के पास डबल उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हो सकता है नाम जब सौम्‍या टंडन के लिए गले की फांस बन गई खूबसूरती! 11वीं में मनचले ने भर दी थी रहमान डकैत की बेगम उल्फत की मांग Himachal News:द ग्रेट खली की शिकायत पर भूमि विवाद जांच शुरू, जानें क्या बोले एसडीएम - Himachal Land Dispute Investigation Begins On The Great Khali Complaint Find Out What The Sdm Said शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए इवेंट मैनेजमेंट-प्लानिंग से जुड़े ये 4 कोर्स, नहीं लगेगी फीस, ऑनलाइन उपलब्ध Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ Delhi plans to run 11 govt hospitals on PPP model | India News Punjab Crime:जालंधर में पार्किंग विवाद को लेकर चली गोलियां, एक शख्स हुए बेसुध; अस्पताल में भर्ती - One Person Injured In Firing Over Parking Dispute In Jalandhar Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 14 December 2025 Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 14 December 2025

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे महामहिम कोविंद, आंवले का पौधा देकर स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ विशेष विमान से शुक्रवार शाम भोपाल पहुंचे। आज सुबह राजभवन से रवाना होकर वह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां वह “वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर” कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आंवले का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

मेन्यू में ज्वार की रोटी, भरवा परवल … दिल्ली से दो कुक आए

राष्ट्रपति राजभवन में रुके हैं। राष्ट्रपति यहां ज्वार की रोटी, मल्टी ग्रेन आटे से बनी रोटी, टिंडा करी, मूंग दाल, भरवा परवल, लहसुनी पालक, भरवा करेला खाएंगे। बिना शक्कर का गुलाब जामुन भी परोसा जाएगा। खाने के बाद नारियल पानी और पैक्ड वॉटर का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली से दो कुक आए हुए हैं। प्रेसिडेंट की सुरक्षा से लेकर खान-पान तक की तमाम जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। हेल्थ चेकअप के लिए 9 डॉक्टर्स की टीम राजभवन में तीन शिफ्ट में तैनात रहेगी। राष्ट्रपति के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों और सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें तैनात किया गया है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए हमीदिया और जेपी अस्पताल में 6-6 बेड तैयार रखे गए हैं। राष्ट्रपति की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर खुद कर रहे हैं।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम

राष्ट्रपति कोविंद दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12.15 बजे राजभवन पहुंचकर दोपहर का भोजन एवं विश्राम करेंगे।
दोपहर 4.50 बजे राजभवन से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
शाम 5 से 6 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 6 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे।
29 मई सुबह 8 बजे राजभवन से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर सुबह 8:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
सुबह 8.20 से 8.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
सुबह 8.30 बजे विमान से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार को भोपाल आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और धर्मपत्नी सविता कोविंद की एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की।

आज सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक ट्रैफिक प्लान

मिंटो हॉल: आज सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहा, पुराना कंट्रोल रूम, पीएचक्यू तिराहा की ओर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इस वक्त में पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा से गांधी पार्क तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा चौराहे की ओर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

दोपहर 3.30 से ये व्यवस्था

डीबी सिटी तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक आज दोपहर 3.30 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाने वाली मिनी और बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगी।

536770cookie-checkकुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे महामहिम कोविंद, आंवले का पौधा देकर स्वागत
Artical

Comments are closed.

Jaipur News: Jvvnl Crackdown, Launches 430 Crore Power Dues Recovery Drive In Karauli, Dholpur, Kota, Bhiwadi – Jaipur News     |     सूर्यकुमार यादव के पास डबल उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हो सकता है नाम     |     जब सौम्‍या टंडन के लिए गले की फांस बन गई खूबसूरती! 11वीं में मनचले ने भर दी थी रहमान डकैत की बेगम उल्फत की मांग     |     Himachal News:द ग्रेट खली की शिकायत पर भूमि विवाद जांच शुरू, जानें क्या बोले एसडीएम – Himachal Land Dispute Investigation Begins On The Great Khali Complaint Find Out What The Sdm Said     |     शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए इवेंट मैनेजमेंट-प्लानिंग से जुड़े ये 4 कोर्स, नहीं लगेगी फीस, ऑनलाइन उपलब्ध     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ     |     Delhi plans to run 11 govt hospitals on PPP model | India News     |     Punjab Crime:जालंधर में पार्किंग विवाद को लेकर चली गोलियां, एक शख्स हुए बेसुध; अस्पताल में भर्ती – One Person Injured In Firing Over Parking Dispute In Jalandhar     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 14 December 2025     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 14 December 2025     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088