Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

मूर्तिकार का सपना

एक मूर्तिकार ने एक रात विचित्र स्वप्न देखा। वह किसी छायादार पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक उसे सामने एक पत्थर का टुकड़ा पड़ा दिखाई दिया। उसने उसे उठा लिया फिर उसे सामने रखा और औजारों के थैले से छेनी-हथौड़ी निकालकर उसे तराशने के लिए जैसे ही पहली चोट की, पत्थर जोर से चिल्ला पड़ा- मुझे मत मारो। दूसरी बार वह रोने लगा। मूर्तिकार ने उसे छोड़ दिया। फिर उसने अपनी पसंद का एक अन्य टुकड़ा उठाया और उसे तराशने लगा।
वह टुकड़ा चुपचाप वार सहता गया और देखते ही देखते उसमें से एक एक देवी की मूर्ती उभर आई। मूर्ति वहीं पेड़ के नीचे रख वह आगे चला गया। फिर कुछ समय बाद वह उसी पुराने रास्ते से गुजरा। उस स्थान पर पहुंचकर उसने देखा कि उस मूर्ति की पूजा-अर्चना हो रही है, जो उसने बनाई थी। भीड़ लगी है, भजन आरती हो रही है, भक्तों की पंक्तियां लगी हैं। जब उसके दर्शन का समय आया, तो पास आकर उसने देखा कि उसकी बनाई मूर्ति के सामने न जाने क्या-क्या रखा है। जो पत्थर का पहला टुकड़ा उसने, उसके रोने चिल्लाने पर फेंक दिया था वह भी एक ओर पड़ा है और लोग उसके सिर पर नारियल फोड़ -फोड़ कर देवी की मूर्ति पर चढ़ा रहे है। तभी मूर्तिकार की नींद टूट गई। वह सपने के बारे में सोचने लगा।
उसने निष्कर्ष निकाला कि जो लोग थोड़ा कष्ट झेल लेते हैं, उनका जीवन बन जाता है। विश्व उनका सत्कार करता है। पर जो डर जाते हैं और बचकर भागना चाहते हैं वे बाद में जीवन भर कष्ट झेलते हैं, उनका सत्कार कोई नहीं करता।

538720cookie-checkमूर्तिकार का सपना
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar Pm Narendra Modi Nda Party – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh News: ट्रेन से गिरकर यात्री की माैत, शिनाख्त नहीं, 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया     |     Summer Special Train Will Run Between Yoganagari-yeshwantpur Rishikesh News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Tree Fell On A Dhaba During Rain In Delhi, Two Employees Died Due To Electric Shock – Amar Ujala Hindi News Live     |     Betul Viral Video: Land Dispute Takes Violent Turn, Women And Children Attacked, Video Goes Viral – Betul News     |     Maharashtra: शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट के 167 कर्मचारी हटाए गए; पुणे में 4 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार     |     Bharatpur: Husband Dies Due To Separation From His Wife, Three Children Left Helpless – Amar Ujala Hindi News Live     |     WTC फाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ के माथे पर लगा बड़ा कलंक, उनके नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड     |     Jammu and Kashmir: Two town drainage officials, contractor chargesheeted for graft | India News     |     Bihar News: Aurangabad-patna Highway Will Get New Life, Nitin Gadkari Assured A Quick Solution – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088